सलूणी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सलूणी दौरे के दौरान करोड़ों रूपये के शिलान्यास किए। सलूणी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक आशा कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सलूणी एडसीएम कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की भी आधारशिला रखी। उन्होंने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ का मासिक मानदेय तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये करने की घोषण की है। उन्होंने कहा कि यह एक हजार रुपये की राशि प्रदेश सरकार…
Read MoreCategory: National News
40 लाख से ऊपर नहीं खर्च सकेंगे प्रत्याशी
धर्मशाला। भारत चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, राकेश शर्मा ने यह जानकारी जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की बैठक में दी। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के अतिरिक्त केवल नेटवर्क, रिकॉर्डर, सीडी, विज्ञापनों तथा पेड न्यूज पर पैनी नजर रखेगी। समिति प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया विज्ञापन एवं पेड न्यूज की शिकायतों के सत्यापन संबंधी दायित्व का निर्वहन…
Read Moreमनरेगा में बीडीसी की भागीदारी तय हो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत समिति नगरोटा बगवां ने मनरेगा तथा अन्य विकास कार्यों में पंचायत समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने की पुरानी मांग को पुन: दोहराया है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पंचायत समिति हाल में मंगलवार को संपन्न हुई बीडीसी की बैठक में कहा गया कि इस व्यवस्था से जहां ग्रामीण विकास को गति प्रदान होगी, वहीं लोगों को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा। पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि समिति…
Read Moreधर्मशाला में ही खुलेगी सीयू : सुधीर
धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को दाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण धर्मशाला में ही किया जाएगा। सीयू के धर्मशाला में निर्माण को लेकर सरकार द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सीयू ने दूसरी प्रपोजल रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें धर्मशाला में देहरा की बजाय ज्यादा जमीन का चयन किया गया है। धर्मशाला में सीयू का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। जिससे युुवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना…
Read Moreचारों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी हिलोपा : महेश्वर
नगवाईं (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक में लोस चुनाव को लेकर चरचा की गई। झीड़ी किसान भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने की। बैठक में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोस चुनाव के लिए तैयार रहें। लोस चुनाव हिलोपा के लिए रिहर्सल है। वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव में हिलोपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा की गुप्त बैठक 25 फरवरी को होगी। इसमें आने वाले लोस…
Read Moreकर्मियों को वित्तीय लाभ जारी करेंगे : बाली
ऊना। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी के कर्मियों के लंबित वित्तीय लाभों के अलावा अतिरिक्त लाभ उन्हें दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया करवाते ही ऊना में आरटीओ कार्यालय का अपना भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना में एचआरटीसी की वर्कशाप के लिए उपायुक्त को नई जगह जमीन देखने के निर्देश दिए गए हैं और वर्कशाप के लिए जमीन उपलब्ध होते ही यहां बस अड्डे का काम शुरू कर दिया जाएगा। सभी सुविधाओं से…
Read Moreशिक्षा क्षेत्र में खर्च होंगे 4282 करोड़: स्टोक्स
कुमारसैन (रामपुर)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में 4282 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विद्या स्टोक्स 18 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के भवन का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आरंभ की गई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के तहत प्रदेश द्वारा 956 करोड़ रुपये की एक परियोजना केंद्र सरकार को धनराशि प्रदान करने…
Read Moreग्रेड पे न मिलने से डीपीईज खफा
ऊना।(विवेक त्रिपाठी ) शिक्षा विभाग में अन्य शिक्षकों की तरह डीपीईज को ग्रेड पे न मिलने के चलते इस वर्ग के शिक्षकों ने कड़ा ऐतराज जताया है। हिमाचल प्रदेश डीपीईज एसोसिएशन के जिला ऊना महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश की पूर्व सरकार ने इस वर्ग के शिक्षकों को न सिर्फ ग्रेड पे से वंचित रखा, बल्कि उनके लिए कोई ठोस नीति तक नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीपीईज और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स को मिलने वाला मूल वेतन समान है। जबकि ग्रेड पे में काफी…
Read Moreकेंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा मांगा
कुल्लू। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वीरवार को कुल्लू डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ प्रधान लोतम सिंह और सचिव अच्छर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर केंद्र सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते डाक सेवकों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देना, पोस्टमैन एवं…
Read Moreउड़ानें बंद, पर्यटन कारोबार को झटका
कुल्लू।(भाग सिंह)भुंतर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बंद होने से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई सेवाएं बंद होने से मनाली के बड़े होटलों में करीब बीस फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। इसके अलावा हेली स्कीइंग पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त भुंतर और मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों का काम भी प्रभावित हुआ है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने भुंतर एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल तक हवाई सेवाएं बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मनाली के…
Read More