शिमला (वीरेन्द्र खागटा)राजधानी के मालरोड के व्यापारी को मरा हुआ मानकर परिजन चंडीगढ़ से वापस शिमला ला रहे थे लेकिन सोलन पहुंचते ही वह जी उठा। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल व्यापारी का उपचार आईजीएमसी के पुरुष मेडिकल वार्ड में चल रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, परिजन इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं और जी-जान से तीमारदारी में जुटे हैं। शेरे पंजाब से स्कैंडल प्वाइंट…
Read MoreCategory: National News
एचपीसीए केस में सीएम से मिले अफसर
शिमला (सोनिया) एचपीसीए केस में कई अफसरों के खिलाफ केस बनाए जाने से नाराज आईएएस और एचएएस अफसर शनिवार शाम को अलग-अलग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। ऊपरी शिमला दौरे के बाद शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अफसरों को मिलने के लिए ओकओवर में समय दिया था। शाम को हुई इस मुलाकात के दौरान आईएएस और एचएएस अफसरों ने आग्रह किया कि इस केस में अफसरों ने प्रशासनिक आधार पर जो फैसले लिए हैं, उन्हें आपराधिक नजर से न देखा जाए। इससे अफसरों का मनोबल गिरेगा और आने वाले…
Read Moreजश्न के लिए चलेंगी अतिरिक्त टैक्सी और बसें
शिमला। आप राजधानी के डेढ़ सौ साल पूरा होने के जश्न मनाने की तैयारी कीजिए, घर से जाने और पहुंचने की चिंता छोड़ दीजिए। अंग्रेजों द्वारा शिमला को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने के 150 साल पूरे होने के पर राजधानी में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शहर के लोग लुत्फ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन एचआरटीसी प्रबंधन की मदद से अतिरिक्त बसें और एचआरटीसी टैक्सियां चलाएगा। शनिवार को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि 150 साल के…
Read Moreभाजपा ने राणा की शिकायत आयोग से की
शिमला(वी डी शर्मा)भाजपा ने हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। पार्टी का कहना है कि 4 अप्रैल 2014 को ग्राम पंचायत सराहकड़ के कलंजरी देवी मंदिर में चल रहे भागवत में शामिल होकर राजेंद्र राणा ने जिला परिषद सदस्य लेखराज के माध्यम से 5100 रुपये देने की सार्वजनिक घोषणा की। एक अन्य शिकायत में भाजपा ने कांगड़ा मंडल में खाली पदों पर पदोन्नत करके दो नायब तहसीलदारों को शिमला में तैनात करने का आरोप लगाया है। जबकि राजस्व…
Read Moreबुरे फंसे पूर्व विधायक, निकाली जाएगी कॉल डिटेल
बालूगंज पुलिस को कल मिल सकती है कॉल डिटेल पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ दर्ज अप्राकृतिक दुराचार केस की परतें अब मोबाइल कॉल डिटेल से ही खुलेंगी। बालूगंज पुलिस को कॉल डिटेल सोमवार को मिलने की उम्मीद है। एफआईआर में महिला ने कहा है कि आरोपी पूर्व विधायक उन्हें देर रात बार-बार फोन कर तंग किया करते थे। कई दिन तक फोन पर बात करने के बाद आखिरकार वह शिमला आईं और उनसे विधानसभा परिसर में मिलीं। इन आरोपों की तस्दीक अब मोबाइल कॉल डिटेल से ही हो…
Read Moreसाइबर क्राइम! प्रदेश में अब तक 280 लोग ठगी का शिकार
लालच के कारण ठगों के झांसे में आ रहे लोग शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश में लॉटरी, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन और ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर यूनिवर्सिटी से सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी पद से रिटायर जयराम 18 लाख रुपये गंवा चुके हैं। यह पहला मामला नहीं है। सीआईडी के साइबर सेल में ठगी के शिकार ऐसे लोगों का आंकड़ा 280 पहुंच चुका है। मार्च 2013 से मार्च 2014 तक पुलिस मुख्यालय…
Read More7 को थ्री डी स्क्रीन पर चौड़ा मैदान में दिखेंगे नरेंद्र मोदी
पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से रू-ब-रू होंगे शिमला (वीरेन्द्र खागटा) भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल थ्री डी रैली के माध्यम से एक चर्चा होगी। यह चर्चा थ्री डी डिजिटल के माध्यम से 7 अप्रैल को शाम 5 बजे चौड़ा मैदान में होगी। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि चुनाव प्रचार के आधुनिक तकनीक से नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से रू-ब-रू होंगे। पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल के बजाय 7 अप्रैल को होगा। 6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता अपने पोलिंग…
Read Moreसुजानपुर उपचुनाव! भाजपा के पैनल में चार ठाकुर
हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर सीट पर उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए चार दावेदारों का पैनल दिल्ली भेजा है। इनमें सभी ठाकुर हैं। पहले स्थान पर स्व. ठाकुर जगदेव के बेटे नरेंद्र ठाकुर का नाम है। दूसरे स्थान पर सुजानपुर मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, तीसरे नंबर पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर और फिर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर का नाम है। शनिवार दोपहर को बिलासपुर में हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने की। इसमें जेपी नड्डा, हिमाचल…
Read Moreयूपीए सरकार ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। शनिवार को विस क्षेत्र के चुनावी दौरे पर निकले विधायक ने कोट, बारी और समैला पंचायताें के प्लासी, धुरखड़ी, मटियारा, घोड़ी मतौली, बांरी, फटोह, कारनी तथा जमनौण गांवाें में नुक्कड़ सभाआें को संबोधित किया। उन्होंने यूपीए सरकार को आजादी के बाद की सबसे निक्कमी सरकार बताया। कांग्रेस को उखाड़ फेंकना हर देशभक्त मतदाता का कर्त्तव्य है। कांग्रेस शासित यूपीए-1 और यूपीए-2 की दस वर्षों से चली आ रही सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेईमानी…
Read Moreमिड डे मिल के रेट फ्लैट दर पर दें
मंडी(ओमप्रकाश)हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की शनिवार को शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने की। बैठक में 16 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेश महाजन तथा महासचिव तिलक नायक ने कहा कि 4-9-14 के मुद्दे पर चर्चा करते हुए शिक्षा उप निदेशक आरके विद्यार्थी ने बताया कि सीएंडवी अध्यापकों के लगभग सभी मामले निपटा दिए हैं। अध्यापकों के करीब 80 मामले डायरेक्टर से सेटल होकर पहुंच चुके हैं। क्राफ्ट अध्यापकों के प्रस्ताव को आगे भेजा…
Read More