शिमला हिमाचल में अभी राजस्व इकाइयां नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पटवार सर्कल व तहसीलें खोलने की घोषणा की है, उनका भी शिलान्यास नहीं होगा। पंचायतों का पुनर्सीमांकन भी रुक गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक नए रेवेन्यू यूनिट नहीं बनाए जा सकते हैं। सराज का हवाला देते हुए कहा कि पंचायतों के भी अलग-अलग ब्लॉक पड़ते हैं। पटवार सर्कल भी दूर होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़…
Read MoreCategory: National News
इन बैंकों के नाम बदल जाएंगे कहीं आपका बैंक भी तो नहीं है शामिल?वित्त मंत्री ने क्या कहा?
अगर कोई आपसे कहे कि आपके बैंक का नाम बदलने जा रहा है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर के कई बैंकों के नाम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में कहीं इन बैंकों में आपका बैंक भी शामिल तो नहीं है? इसे जानने के लिए आपको अगली स्लाइड्स पर जाना होगा। डालते हैं एक नजर, बैंकों के विलय की पिछले साल हुई थी घोषणा भारत सरकार की तरफ…
Read Moreगुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आमने-सामने होंगी कोहली और डीकॉक की टीमें
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को कोहली और डीकॉक की टीमें आमने-सामने होंगी। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला यहां खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। बुधवार को दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाले मैच को देखने के लिए युवाओं में भारी उत्साह है। इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच 15 सितंबर 2019 को टी-20 मैच में आमना-सामना होना…
Read Moreआतंकी दंपती के निशाने पर थे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कश्मीर, ये थी इनकी मंशा
नई दिल्ली आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) के गिरफ्तार आतंकी दंपती जहांजेब सामी और हिना बशीर बेग के निशाने पर दिल्ली, यूपी और कश्मीर थे। ये भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंकी हमला कराना चाहते थे। इनकी मंशा थी कि हमले के बाद भगदड़ मचे और उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जाए। ऐसे हमलों के लिए ये दिल्ली और यूपी के युवाओं को तैयार कर रहे थे। ये आपत्तिजनक किताबें और वीडियो दिखाकर युवाओं की भावनाएं भड़कर उन्हें जिहादी बनाने में जुटे थे। ये आईएसकेपी से दो-तीन…
Read Moreस्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दाखिले की दौड़ 13 मार्च तक
नई दिल्ली दिल्ली सरकार के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के दाखिला आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी। दाखिले के लिए चयन लॉटरी के आधार पर ही किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अनारक्षित सीटों (75 फीसदी सीटों) के लिए 21 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। हालांकि आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (25 फीसदी सीटों) के लिए लॉटरी 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर संबंधित स्कूल में…
Read Moreकोरोना वायरस के खतरे के चलते ईरान में फंसे बच्चों को 2-3 दिनों में वापस ले आएंगे : मंत्री डॉ. एस जयशंकर
श्रीनगर -श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय विदेश मंत्री ने युवाओं के अभिभावकों से की मुलाकात -हर संभव मदद का दिया आश्वासन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सोमवार को अचानक कश्मीर पहुंचे। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वह कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कॉप्लेक्स (केआईसीसी) गए। वहां उन अभिभावकों के साथ मुलाकात की जिनके बच्चे कोरोना वायरस के खतरे के चलते ईरान में फंसे हैं। अभिभावकों ने बच्चों को घाटी वापस लाने की गुहार लगाई। जयशंकर ने अभिभावकों को आश्वासन दिलाया कि केंद्र सरकार की ओर से उनके बच्चों को वापस…
Read Moreदस गुना तक बढ़ी ग्राम पंचायतों की जुर्माना लगाने की ताकत
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने पंचायती राज अधिनियम को और सख्त कर दिया है। ग्राम पंचायतों को वर्तमान की तुलना में दस गुना तक जुर्माना लगाने की पावर मिल गई है। विधानसभा की मंजूरी के बाद हरियाणा पंचायती राज संशोधन अधिनियम 2020 के लागू होने पर पंचायतें पहले से ज्यादा ताकतवर हो जाएंगी। गजट अधिसूचना के साथ ही संशोधित अधिनियम लागू हो जाएगा। जिन मामलों में ग्राम पंचायतें 50 रुपये जुर्माना लगाती थीं, अब पांच सौ रुपये, पांच सौ, एक हजार व दो हजार की जगह पांच हजार रुपये और एक…
Read Moreटीम इंडिया के खिलाड़ी धर्मशाला में गुलाल
धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में भले ही बारिश और कोरोना वायरस का साया हो, लेकिन कप्तान कोहली, हार्दिक पांड्या समेत अन्य खिलाड़ी गुलाल उड़ाते नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई ने होली मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। दोनों टीमें होली उत्सव के दिन धर्मशाला पहुंचेंगी। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया के होली खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। खिलाडि़यों की इच्छा होगी तो उन्हें होटल पवेलियन में रंग मुहैया करवा दिए जाएंगे। एचपीसीए…
Read Moreचंडीगढ़ से चंबा आ रही बस खाई में गिरी, छह की मौत; 35 लोग थे सवार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है बस में करीब 35 लोग सवार थे, अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ। चंबा से घटनास्थल करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू…
Read Moreकेन्द्र ने राज्य सरकार के 650 करोड़ रुपये के आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक…
Read More