जम्मू कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम ने जीएमसी में सैनिटाइजिंग टनल तैयार कर ली गई है। टनल बनाने के लिए अंतिम फैसला रविवार देर शाम को लिया गया था। सोमवार को नगर निगम ने टनल बनाई गई। खास बात यह है कि इस टनल से गुजरने के दौरान 20 सेकंड में सभी प्रकार के वायरस खत्म हो जाते हैं। श्रीनगर के बाद इसे जम्मू में भी तैयार किया गया है। इस टनल के माध्यम से डाक्टरों, नर्सों, अन्य कर्मचारियों समेत रोगियों को सैनिटाइज किया जाना है। आयुक्त…
Read MoreCategory: National News
मरकज से लौटे लोगों ने बढ़ाई मुश्किलें,मोहाली में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
मोहाली ( पंजाब) मोहाली में सोमवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना के शिकार हुए चारों मरीज अपने परिजनों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इनके परिजन मरकज से लौटे थे, उनका पहले ही इलाज चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से मोहाली निवासी युवक को बनूड़ के ज्ञानसागर अस्पताल जबकि अन्य तीनों को चंडीगढ़ सेक्टर- 32 अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 हो गई है। जबकि इनमें से एक व्यक्ति की…
Read Moreलॉकडाउन : शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के पक्ष में
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही बोर्ड पांचवीं कक्षा के रद्द हुए हिंदी विषय के पेपर को दोबारा न लेने के पक्ष में है। बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जमा दो कक्षा की शेष परीक्षाओं और पेपरों के मूल्यांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार इससे पहले पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और…
Read Moreपीएफ खाते से कर सकते हैं आपात निकासी, कोरोना के कारण सरकार ने शुरू की अग्रिम सुविधा
कोरोना संकट के कारण देश में जारी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था से लेकर कारोबार तक ठप पड़ गया है। नौकरियां संकट में हैं। कर्मचारियों में वेतन कटने या रोके जाने को लेकर डर का माहौल है। इन हालातों के बीच सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करीब 6 करोड़ सदस्यों के लिए महामारी अग्रिम सुविधा शुरू की है। लॉकडाउन में अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो इस सुविधा के तहत अपने ईपीएफ खाते से 75 फीसदी तक या 3 महीने के मूल वेतन एवं महंगाई…
Read Moreरक्त की एक बूंद से 15 से 30 मिनट में पता चलेगा कोरोना है या नहीं
नई दिल्ली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। आईसीएमआर ने रैपिड एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉ. बलराम भार्गव ने सरकार को पत्र लिखकर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से यह जांच शीघ्र शुरू करने को कहा है। इससे 15 से 30 मिनट में नतीजे आ जाते हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना मरीज या संदिग्ध बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, वहां इन्फ्लुएंजा जैसे मामले स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। अगर संक्रमण दर बढ़ती…
Read Moreइन्फ्रा-रेड व अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से थमेगी वायरस की रफ्तार
लंबे होते दिन और बढ़ती धूप नए कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी कर सकती है। खासतौर से खुली जगहों पर वायरस को रोकने में यह कारगर हो सकता है। ग्रीस के प्रमुख शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों ने सूर्य के प्रकाश में मौजूद इन्फ्रा-रेड (आईआर) व अल्ट्रा-वॉयलेट (यूआर) किरणों से संक्रमण फैलने की गति पर रोक लगने की उम्मीद जताई है। इन वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दियों के बाद लंबे दिनों से वातावरण में सूर्य के प्रकाश संग इन किरणों की मौजूदगी बढ़ी है। ऐसे में इसका परिणाम जल्द सामने…
Read Moreकोविड-19 महामारी : दुनिया भर में 40,000 भारतीय नाविक फंसे, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक
नई दिल्ली कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के चलते दुनिया भर में भारत के 40,000 नाविक और यात्री फंसे हुए हैं। इनमें मालवाहक और यात्री जहाज के चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं। 500 मालवाहक पोत पर 15,000, जबकि विभिन्न यात्री जहाजों पर 25,000 लोग फंसे हैं। समुद्री सेवा से जुड़े संगठनों ने कहा है कि लॉकडाउन हटने के बाद सरकार ने उन्हें हर मुमकिन सहायता देने का भरोसा दिया है। एनयूएसआई सहित कई संगठनों ने जहाजरानी मंत्री मनसुख लाल मंडाविया के साथ बैठक में इस…
Read Moreआतंकवाद निरोधक खुफिया तंत्र ने ढूंढ निकाले कश्मीर में ‘कोरोना बम’
श्रीनगर/नई दिल्ली कश्मीर घाटी में खुफिया तंत्र ऐसे कोरोना संक्रमितों का पता लगाने में बेहद मददगार साबित हो रहा है जो अपना यात्रा इतिहास सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। इसके माध्यम से अब तक यात्रा इतिहास छिपाने वाले लगभग 1000 लोगों का पता लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए एक खुफिया तंत्र लंबे समय से काम कर रहा है। ये आतंकियों के हर मूवमेंट के साथ किस स्थान पर कौन सा नया आदमी आया, उसकी गतिविधियां क्या हैं इसकी जानकारी…
Read Moreअस्पताल में दाखिल तीनों जमातियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,पांच दिन बाद दोबारा सैंपल लेगा प्रबंधन : डॉ. जनक राज
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में दाखिल तीनों जमातियों में शुरुआत में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। बावजूद इसके इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी प्रबंधन ने यह खुलासा रविवार को किया है। प्रबंधन पांच दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों के दोबारा सैंपल लेगा। अगर इनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें वापस भेजा जाएगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में मौजूदा समय में तीन जमाती मरीज दाखिल किए गए हैं। इनमें दो सत्रह-सत्रह…
Read Moreविदेश यात्रा की सूचना न देने वालों के जब्त होंगे पासपोर्ट : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 संकट के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अहम फैसला लेते हुए विदेश यात्रा के बारे जानकारी नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके तहत उन्होंने ऐसे लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। पंजाब में कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक में सीएम ने कहा कि विदेश यात्राओं का खुलासा करने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पुलिस और सेहत…
Read More