शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों में अभी भी करीब दो लाख हिमाचली फंसे हुए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार सभी को चरणवद्घ तरीके से घर पहुंचाएगी। केंद्र सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों को घर लाने के लिए छूट देने के आदेश के बाद जयराम सरकार ने लोगों को लाने व भेजने के लिए कमर कस ली है। सरकार विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों से संपर्क साधने और उन्हें लाने के लिए अलग-अलग राज्यों की सरकारों से तालमेल करने के लिए नोडल…
Read MoreCategory: National News
लॉकडाउन : हिमाचल में हालात खराब न हों, प्रदेश सरकार ने लिए कई कड़े फैसले
शिमला बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के कारण हिमाचल में हालात खराब न हों, प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कई कड़े फैसले लिए हैं। लॉकडाउन के दौरान होम क्वारंटीन तोड़ने की सूचना न देने पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष-पार्षदों और पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों की कुर्सी भी जा सकती है। क्वारंटीन तोड़ने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही होम से संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। यही नहीं बाहर से आने वालों का पंजीकरण अब स्थानीय नगर निकाय और पंचायत में करवाना अनिवार्य होगा।…
Read Moreहिमाचल में व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी, सतर्कता की जरूरत
शिमला कोरोना को मात देते हुए हिमाचल में व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सरकार के बड़े प्रोजेक्टों समेत 10 हजार काम शुरू हो गए हैं। इनमें एम्स का निर्माण, फोरलेन, लोक निर्माण विभाग के सड़कों से संबंधित, मनरेगा, हाइड्रो प्रोजेक्ट, बिजली, जल शक्ति विभाग के काम शामिल हैं। इन सभी कार्यों को करने के लिए एक लाख से अधिक लोग काम पर लौट आए हैं। सरकार ने सामाजिक दूरी से काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान सचिव राजस्व व नोडल अधिकारी ओंकार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।…
Read Moreअर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रियायतें देने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के लिए और रियायतें देने की तैयारी कर दी गई है। इस बारे में प्रदेश कैबिनेट की बैठक में शनिवार को फैसला होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक दो मई को बुलाई जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स के प्रस्ताव पर अहम फैसले होंगे। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के मामले घटने के बाद अब आर्थिक गतिविधियों को और तेजी से शुरू करने की तैयारी है। राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए…
Read Moreकांगड़ा जिला भी हो गया कोरोना मुक्त
शिमला हिमाचल का कांगड़ा जिला भी गुरुवार को कोरोना मुक्त हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती जिले के अनूही गांव के संक्रमित युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। यहीं पर भर्ती चंबा के भी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। दोनों शुक्रवार को डिस्चार्ज होने के बाद छेब में 14 दिन क्वारंटीन होंगे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर हमीरपुर के भोटा में भर्ती ऊना के युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शुक्रवार को उसे भी…
Read Moreसामने आए 206 नए मामले कुल संक्रमितों की संख्या 3314 हुई, एक हजार से ज्यादा हुए ठीक
नई दिल्ली राजधानी में एक ही दिन में 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 356 और 26 अप्रैल को 293 मरीज सामने आए थे। मंगलवार को 206 संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान 201 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3314 पहुंच चुकी है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 हजार से ज्यादा हो चुका है। अब तक 1078 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के…
Read Moreभेदभाव के खिलाफ कांग्रेस का आह्वान- पंजाबवासी एक मई को घरों पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस ने कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गैर भाजपा शासित राज्यों से भेदभाव किए जाने के विरोध में राज्य के लोगों से आह्वान किया है कि वे एक मई को अपने घरों और छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। यह विचार मंगलवार को कांग्रेस विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ रुपये की तुरंत राहत की मांग करेगी। जाखड़ के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सहमति जताते हुए कहा कि…
Read Moreप्रदेश लौटे हर शख्स को 21 दिन क्वारंटीन करने का आदेश
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने लॉकडाउन में कुछ बंदिशों और सावधानीपूर्वक छूट देने के साथ ही मंगलवार को एलान किया कि अन्य स्थानों से पंजाब आने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य तौर पर 21 दिन के लिए एकांतवास में भेजा जाएगा। सीएम ने कहा कि नांदेड़ साहिब से आने वाले श्रद्धालुओं और राजस्थान से आने वाले विद्यार्थियों और मजदूरों को सरहद पर ही रोककर सरकारी एकांतवास केंद्रों पर भेजा जाएगा ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि 21 दिनों के लिए वह दूसरे लोगों के साथ मिल…
Read Moreफेक सूचना,भ्रामक प्रचार से निपटने को पंजाब का पहला कदम, तैयार हुआ ‘कप कोविड 19’ पोर्टल
चंडीगढ़ कोविड-19 को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से फैल रहे भ्रामक प्रचार से निजात दिलवाने के लिए सेट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब (बठिंडा) ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यूनिवर्सिटी का दावा है कि कप कोविड 19 के नाम से तैयार किए गए पोर्टल के माध्यम से कोविड के संदर्भ में आप सही सूचना प्राप्त कर सकते हैं। संकट के दौर मेें सूचना और सूचना के स्रोत का सही होना बहुत आवश्यक है। इस उद्देश्य से पोर्टल को तैयार किया गया है। उदाहरण के तौर पर लॉकडाउन के इस…
Read Moreमजीठा में कांग्रेस सरपंच के पति की हत्या, फिरोजपुर में बेटे ने बाप को मार डाला
अमृतसर/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) मजीठा विधानसभा हलके के गांव तरगढ़ की कांग्रेस सरपंच मंजीत कौर के पति निरंकार सिंह उर्फ भाऊ का सोमवार देर रात तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। निरंकार सिंह सोमवार देर रात दवाई लेने के लिए अपने घर से निकले थे। घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ मजीठा गुरिंदर सिंह ने बताया कि थाने में फोन आया था कि खून से लथपथ लाश तरगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर पड़ी हुई है। वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
Read More