विदेशों में फंसे लोगों और विद्यार्थियों के लिए पंजाब सरकार ने नियुक्त किए को-आर्डिनेटर, संपर्क करें

चंडीगढ़ विश्व भर में लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते विभिन्न देशों में फंसे पंजाबियों, जिनमें विद्यार्थी भी हैं, की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है। सरकार ने विभिन्न देशों के लिए को-आर्डीनेटरों की नियुक्ति की है, ताकि प्रवासी पंजाबी संबंधित देश में उनसे तालमेल स्थापित कर सकें। एनआरआई, खेल और युवा मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण यात्रा पाबंदियों में बहुत से प्रवासी भारतीय विदेशों में या भारत में फंस गए हैं। विदेश मंत्रालय…

Read More

चेक पोस्ट पर खड़े पुलिसकर्मी पर बिगड़ैल युवक ने चढ़ाई कार, घसीटता ले गया

जालंधर पंजाब के जालंधर में लॉकडाउन के दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ एक नौजवान ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। युवक ने उसके उपर कार चढ़ा दी और उसे दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। इस युवक को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मिल्कबार चौक से एक कार गुजरी तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, लेकिन युवक ने कार नहीं रोकी। एएसआई…

Read More

पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं…

Read More

मछुआरों के परिवारों पर खाने पीने का संकट, व्यवसाय ठप

बिलासपुर लॉकडाउन के बीच प्रदेश के करीब दस हजार मछुआरों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाजार में न के बराबर मांग होने के कारण मछली व्यवसाय ठप हो गया है। गोबिंद सागर सहित अन्य स्थानों में मछलियों की भरमार होने के बावजूद मछुआरों के चेहरे मुरझा गए हैं। स्थानीय बाजारों में भी मछली की मांग कुछ ज्यादा नहीं है। बिलासपुर में ही करीब 2500 परिवारों की रोजी रोटी मछली व्यवसाय से चलती है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण इनकी आर्थिकी बिगड़ गई है। लॉकडाउन की वजह…

Read More

रिपोर्ट : भारी बारिश और ओलो से फसलों के नुकसान के आंकड़े

शिमला प्रदेश में तीस हजार बागवानों पर मौसम की मार पड़ी है। प्रदेश सरकार के पास विभिन्न जिलों से फलों को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट पहुंची है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों के बागवानों की फसलें बारिश और ओलों ने तबाह कर दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिला शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर के बागवानों को फसली नुकसान हुआ है। बागवानों को गुठलीदार फलों खासकर चेरी, बादाम, खुमानी, पलम, आड़ू फलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य मुख्यालय पहुंची बागवानी क्षेत्र की क्षति रिपोर्ट…

Read More

कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड में पहली मौत

देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला (उम्र 56 साल) की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। महिला की मौत के बाद एम्स प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। उक्त महिला एम्स ऋषिकेश में भर्ती थी। तीन दिन पहले ही महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला नैनीताल के लालकुंआ की रहने वाली थी व एम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती थी। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी। एम्स में हुई महिला की मौत के…

Read More

इस महीने 13 दिन नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई भी काम, नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में यूं तो बैंक खुले हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा कर लीजिए। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों…

Read More

कोरोना बम: एक दिन में 167 नए केस, इनमें से 148 श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु

चंडीगढ़ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब सरकार के सारे प्रयास गुरुवार को उस समय फेल होते दिखाई दिए जब एक ही दिन में राज्य में कोरोना के 167 पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 542 तक पहुंच गया। गुरुवार को जो पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उनमें 148 लोग नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर में दर्ज किए गए सभी 76 पॉजिटिव केस…

Read More

कोरोना वायरस : मोहाली में 13 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 10 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु, आंकड़ा पहुंचा 87

मोहाली ( पंजाब) मोहाली में कोरोना वायरस के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचाया हुआ है। गुरुवार को एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें 10 लोग वे हैं, जो नांदेड़ से पहुंचे हैं। इनके अलावा दो कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर और एक मुल्लांपुर में रहने वाला पीजीआई कर्मी है। यह पीजीआई कर्मी पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके पीजीआई कर्मी के संपर्क था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने…

Read More

फाजिल्का और फतेहगढ़ साहिब में मिले संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 551 पहुंच गई है। शुक्रवार को फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना ने फाजिल्का जिले में भी दस्तक दे दी है। यह अब तक कोरोना मुक्त था, लेकिन शुक्रवार को यहां तीन कोरोना संक्रमित मिल गए। तीनों महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे हैं। ज़िला फतेहगढ़ साहिब के गांव नारायणगढ़ छन्ना निवासी 18 साल के नौजवान (कम्बाईन वर्कर) को कोरोना हुआ है। उसे इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल, बनूड़ भेज दिया गया है। दो अन्य महिलाएं (गांव…

Read More