बसें चलाने की तैयारी में हिमाचल सरकार, पढ़ें पूरा मामला

शिमला लॉकडाउन-4 में हिमाचल सरकार प्रदेश में बसें चलाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इसके लिए केंद्रीय दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश आने के बाद ही सरकार इस पर फैसला लेगी। हालांकि सरकार 50 फीसदी सरकारी और 50 फीसदी निजी बसें चलाने पर विचार कर रही है। इस बारे में राज्य कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई है। बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई हिमाचल कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में…

Read More

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने लिए कई फैसले,आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए किया पीएम मोदी का धन्यवाद

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया। यह पैकेज कमजोर वर्गों, व्यवसाय समुदाय, श्रमिकों और आम जनता को राहत प्रदान करके देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह पैकेज एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर…

Read More

प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम, 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी

शिमला वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस साल प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम ही है। मंगलवार शाम तक विद्युत नियामक आयोग के पास ई-मेल से दर्ज हुए सुझाव और आपत्तियों में अधिकांश लोगों ने इस कठिन दौर में बिजली दरें न बढ़ाने की मांग की है। आयोग ने अब सुझाव और आपत्तियों पर मंथन शुरू कर दिया है। संभावित है कि 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी। प्रदेश सरकार बिजली के प्रति यूनिट स्लैब पर कोविड सेस लगाने का भी विचार कर…

Read More

हिमाचल आने और जाने वाले लोगों का विवरण

शिमला देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल आने और प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने के लिए 1,28,745 लोग इंतजार में हैं। ये लोग परिवहन व्यवस्था के लिए सरकार की मदद के लिए टकटकी लगाए हैं। हिमाचल से बिहार जाने को करीब 31 हजार और उत्तर प्रदेश के लिए लगभग  21 हजार लोगों ने आवेदन किया है। देश भर में लॉकडाउन के बाद हिमाचल आने के लिए कुल 56,162 लोगों ने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में जाने को…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में बैठेगी एकल पीठ, जमानत और ट्रांसफर जैसे मामलों पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सुप्रीमकोर्ट ने जमानत और ट्रांसफर मामलों की सुनवाई एकल पीठ के समक्ष करने का निर्णय लिया है। बुधवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह पहली बार होगा जब सुप्रीमकोर्ट में एकल पीठ बैठेगी और मामलों का निपटारा करेगी। अब तक सुप्रीमकोर्ट में कम से कम दो सदस्यीय पीठ बैठती थी। सुप्रीमकोर्ट द्वारा सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी गई है। बुधवार से एकल पीठ जमानत से जुड़ी उन तमाम विशेष अनुमति याचिका पर…

Read More

संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं मामला दो बड़े राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के चलते पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। हालांक पुलिस जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।…

Read More

खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के मिले इनपुट, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षाबल

जम्मू  : रमजान का 17वां दिन, जो जंग ए बद्र की लड़ाई का दिन भी है। इसी दिन आतंकवादियों ने पिछले कुछ वर्षों से घाटी में सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले चार महीनों में,…

Read More

ट्रेनों से आज जम्मू-कश्मीर लौटेंगे हजारों लोग, जांच के बाद गृह जिलों को भेजे जाएंगे

जम्मू विशेष ट्रेनों में सफर कर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख लौट रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। मंगलवार को पहली ट्रेन सुबह करीब साढ़े चार बजे और दूसरी सुबह करीब आठ बजे पहुंचने की संभावना है। करीब चार दिन से रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं और सोमवार को प्रशासन और स्वास्थ्य…

Read More

रेड जोन लेह-लद्दाख से लगता हिमाचल बॉर्डर सील

केलांग (लाहौल-स्पीति) जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने बॉर्डर सील कर दिया है। केके सरोच ने बताया कि सेना को छोड़कर लाहौल-स्पीति प्रशासन लेह-लद्दाख की तरफ से आने वाले बाहरी लोगों को घाटी में प्रवेश की इजाजत नहीं देगा। जिला प्रशासन मंगलवार को लेह और कारगिल के डीसी को पत्र भेजेगा। कोरोना के मामलों को लेकर लेह-लद्दाख रेड जोन घोषित है। लिहाजा मनाली-लेह सड़क मार्ग खुलने के बाद लेह और कारगिल-जंस्कार की तरफ से लाहौल में आम लोगों की आवाजाही की इजाजत…

Read More

कुल्लू शॉल के उद्योगों को करोड़ों का नुकसान

कुल्लू कोरोना वायरस से ठहरे जनजीवन से विश्व प्रसिद्ध कुल्लू के शॉल उद्योग को बड़ा झटका लगा है। लॉकडाउन से अभी तक भुट्टिको शॉल को करोड़ों का नुकसान आंका गया है। हालांकि, शॉल बनाने का कार्य जोरों पर है, लेकिन दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के साथ अमेरिका व यूरोप की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे में कुल्लू जिले के शॉल व टोपी उद्योग पर संकट आ गया है। ऐसे में इस उद्योग से जुड़े हजारों बुनकरों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। अकेले भुट्टिको में करीब एक हजार कर्मचारियों…

Read More