जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने रविवार को मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन में सेना का एक जवान घायल हुआ है, जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए दहशतगर्दों से हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इलाके में और भी आतंकियों के होने का अंदेशा है। पुलिस ने बताया कि संबोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से…
Read MoreCategory: National News
कोरोना से लड़ने के लिए 300 डॉक्टर मुफ्त में देंगे टेलीमेडिसिन परामर्श, टोल फ्री नंबर जारी
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 से संक्रमित रोगियों की मदद के लिए दुनिया भर के 300 डॉक्टरों ने निशुल्क टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा शुरूकरने का निर्णय लिया है। डायल ए डॉक्टर नाम के इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर के 300 से अधिक डॉक्टर मरीजों को स्वैच्छिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। एहसास इंटरनेशनल एंड दर्द वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हाकिम मोहम्मद इलियास ने कश्मीर हेल्थ केयर सपोर्ट ग्रुप के सहयोग से इस सेवा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना के प्रभाव और मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को देखते…
Read Moreअटल टनल रोहतांग होगी तीन अक्तूबर को देश को समर्पित, एसपीजी की टीम सुरक्षा का लेगी जायजा
कुल्लू तीन अक्तूबर को देश को समर्पित होने जा रही सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया है। टनल के भीतर अब किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने साउथ पोर्टल के साथ नॉर्थ पोर्टल तक सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। टनल के भीतर अब न बीआरओ के वाहन आ-जा सकेंगे और न ही बाहरी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। रविवार को करीब एक दर्जन वाहनों में टनल देखने पहुंचे लोगों को भी मनाली लौटा…
Read Moreराष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही करेगा शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण
जुखाला (बिलासपुर) शिमला-मटौर फोरलेन अभी रद्द नहीं हुआ है और न ही इस फोरलेन को लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर इस फोरलेन को लोक निर्माण विभाग को सौंपने की मांग की थी। दलील दी गई थी कि इस सड़क मार्ग पर इतना यातायात नहीं है कि इससे खर्च की भरपाई हो सके। मंत्रालय ने एनएचएआई की इस दलील को खारिज कर दिया है। अब जल्द ही इस फोरलेन को बनाने के लिए…
Read Moreप्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत
शिमला हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नाभी सरकाघाट के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं कुल्लू के परिणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14191 के पार पहुंच गया है। 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Read Moreभारत माइनस 40 डिग्री में भी जवाब देने की तैयारी में, चीन सीमा के पास तैनात किए विध्वंसक टैंक
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। पिछले पांच महीनों से चीन के साथ संघर्ष में व्यस्त भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंट 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर चीनी सेना का मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार है। सीमा पार के दुश्मन से मुकाबला करने के लिए सेना भी सैनिकों के लिए नए आश्रय और पूर्वनिर्मित संरचनाओं का निर्माण करके भयंकर सर्दियों से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी के मद्देनजर रविवार…
Read Moreसाइबर अपराध : एक रुपया अकाउंट में आता है , उसके बाद लिंक ओपन करते ही खाली हो जाता है बैलेंस
नोएडा साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते से रुपये निकालने का अब नया तरीका निकाल लिया है। लोगों के खाते को हैक करके उनके खाते में एक रुपये से एक हजार रुपये तक डालते हैं और फिर कहते हैं चूंकि आपका मोबाइल नंबर लक्की ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है, इसलिए आपके खाते में पैसे डालने हैं। चंद रुपये के चक्कर में लोग उन्हें मांगी गई जानकारियां भेज देते हैं और फिर अपराधियों की तरफ से उन्हें एक मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन करने के लिए…
Read Moreपंजाब के तरुण चुघ और इकबाल को जेपी नड्डा की नई टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अमृतसर के तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब से प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। हालांकि चुघ इससे पहले भी अमित शाह…
Read Moreपंजाब में धान की खरीद शुरू, 30 नवंबर तक बेच सकते हैं किसान
चंडीगढ़ पंजाब में समय से पहले मंडियों में धान की आमद को देखते हुए सरकार ने धान खरीद की तिथि निर्धारित कर दी है। धान खरीद 27 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 30 नवंबर की जाएगी। इसके लिए 4035 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि मंडी में धान विक्रय करने वाले किसानों और मजदूरों को क्रय केंद्रों में उचित सुविधा मुहैया कराई जाए। राज्य की मंडियों में धान की तैयार फसल आने की सूचनाएं सरकार को प्राप्त हो रही थीं। जिस पर सरकार ने…
Read Moreलाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन
शिमला हिमाचल सरकार ने पर्यटन नीति-2019 में निवेशकों को लुभाने के लिए दी गईं रियायतों का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिला और राज्य स्तर पर दो कमेटियों का गठन किया है। पर्यटन कारोबारियों को रियायतों का लाभ लेने के लिए जिला अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। जिला और राज्य स्तरीय कमेटियां दस्तावेजों की जांच करने के बाद मंजूरी देंगी। राज्य में पर्यटन कारोबार करने वाले हिमाचलियों को स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण फीस में 70 फीसदी छूट दी गई…
Read More