पांचवें चरण में प्रचार का शोर थमा, 36 सीटों पर मतदान कल

पांचवें चरण में प्रचार का शोर थमा, 36 सीटों पर मतदान कल

जम्मू जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शाम को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पांचवें चरण के चुनाव का प्रचार थम गया। इस चरण में 36 सीटों पर वीरवार 10 दिसंबर को मतदान होना है। इसमें जम्मू संभाग से 19 और कश्मीर से 17 सीटें शामिल हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए दुर्गम क्षेत्रों में एडवांस में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों के मतदान केंद्रों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना की…

Read More

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टिकन इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान…

Read More

शहीद की पत्नी ने वीडियो कॉल पर रो रो कर किए अंतिम संस्कार के दर्शन

शहीद की पत्नी ने वीडियो कॉल पर रो रो कर किए अंतिम संस्कार के दर्शन

सुबाथू (सोलन) शहीद बिलजंग गुरुंग की पत्नी के लिए देवर की वीडियो कॉल पति के अंतिम दर्शन की कड़ी बन गई। शहीद की पत्नी दीपा गुरुंग आठ माह की गर्भवती हैं और वह परिजनों के साथ नेपाल से हिमाचल के सुबाथू नहीं आ पाईं। सुबाथू में जब शहीद पति की अंतिम रस्में चल रही थीं तो उनकी पत्नी नेपाल में बैठकर अंतिम संस्कार के मोबाइल पर हो रहे प्रसारण देखकर रो रही थीं। शहीद के भाई तुलसी गुरुंग ने बताया कि उनकी भाभी दीपा गुरुंग को शहीद के अंतिम दर्शन…

Read More

निजी स्कूल पीटीए बैठक बुलाकर आपसी सहमति से सुलझाएं फीस और फंड का मामला : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत

निजी स्कूल पीटीए बैठक बुलाकर आपसी सहमति से सुलझाएं फीस और फंड का मामला : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत

शिमला हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुखर अभिभावकों को राहत मिलने की आस जगी है। राजधानी शिमला के 21 निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। उन्होंने प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि पीटीए बैठक बुलाकर सभी स्कूल 15 दिन में फीस और फंड का मामला आपसी सहमति से सुलझाएं और इसकी रिपोर्ट दें। साथ ही निजी स्कूल अभिभावकों को फीस को लेकर चेतावनी भरे एसएमएस और ईमेल भेजना बंद करें। प्रिंसिपलों के साथ बैठक में कोविड-19…

Read More

ऑनलाइन परीक्षा, घर-द्वार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सरकार के दावे हवा

ऑनलाइन परीक्षा, घर-द्वार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सरकार के दावे हवा

मैहला (चंबा) सरकार के डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि मोबाइल नेटवर्क की तलाश में बच्चों को घर से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी। मंगलवार को मौसम खराब रहा और बारिश से बचने के लिए बच्चों ने एक खतरनाक चट्टान के नीचे ओट लेकर पर्चा दिया। कोरोना महामारी के बीच हिमाचल के जनजातीय इलाके भरमौर की खुंदेल और बलोठ पंचायतों के बच्चों को सेकेंड टर्म की ऑनलाइन परीक्षा देना जान पर भारी पड़ सकता है। परीक्षा के…

Read More

पुलिस ने कसी कमर, अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां तैनात, ड्रोन से रहेगी नजर

नई दिल्ली जबरदस्ती बंद करवाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के जवानों की छह बजे से ड्यूटी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर गश्त करने के आदेश दिल्ली पुलिस को मिले बंद का ज्यादा असर नहीं होने के इनपुट्स पुलिस ट्रेनिंग कैंप से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। बंद के दौरान किसी ने उत्पात मचाया या फिर किसी ने जबरदस्ती बंद करवाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पडने पर…

Read More

सड़क के साथ सोशल मीडिया पर भी किसान आंदोलन तेज

सड़क के साथ सोशल मीडिया पर भी किसान आंदोलन तेज

चंडीगढ़ कृषि कानूनों को रद्द करने की जिद पर अड़े किसानों का आंदोलन सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेज हो रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर किसानों के आंदोलन का तेजी से प्रचार किया जा रहा है। इस काम के लिए किसान संगठनों की विभिन्न टीमें विशेष तौर पर यही काम कर रही हैं। नतीजतन देश ही नहीं विदेश से भी सोशल मीडिया के जरिए काफी एनआईआर किसान आंदोलन को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। ये टीमें दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटी किसान टोलियों की…

Read More

एक कृषि कानून रद्द करने पर विचार, बीच का रास्ता तलाश रही सरकार

एक कृषि कानून रद्द करने पर विचार, बीच का रास्ता तलाश रही सरकार

चंडीगढ़ आंदोलनकारी किसानों को मनाने के लिए बीच का रास्ता तलाश रही केंद्र सरकार ने अब तीनों विवादित कृषि कानूनों में से एक को वापस लेने और बाकी दो कानूनों में आवश्यक संशोधन करने पर विचार शुरू कर दिया है। पांच दौर की असफल बैठकों के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को किसान संगठनों को एक और मसौदा सौंपा था, जिसमें किसानों की तीनों कानूनों को लेकर जताईं आपत्तियों को विभिन्न संशोधनों के जरिए हल करने की बात कही गई। हालांकि किसान संगठनों ने इस मसौदे का कोई लिखित उत्तर…

Read More

तीन बजे तक चक्का जाम, 3470 पेट्रोल पंप भी नहीं खुलेंगे

तीन बजे तक चक्का जाम, 3470 पेट्रोल पंप भी नहीं खुलेंगे

चंडीगढ़ कांग्रेस सहित विपक्ष के प्रमुख राजनीतिक दल भी बंद को समर्थन देने का कर चुके हैं एलान पेट्रोल पंप भी रहेंगे बंद, सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही मिलेगा तेल कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब में रहने वाला है। पंजाब से जन्मे किसानों के इस आंदोलन को सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के साथ ही सभी प्रमुख विपक्षी दलों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। साथ ही बंद के समर्थन में पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन और छोटे-बड़े व्यापारी भी उतर आए…

Read More

नाका तोड़ भागे कार सवार संदिग्ध आतंकी,  तलाशी अभियान जारी 

नाका तोड़ भागे कार सवार संदिग्ध आतंकी,  तलाशी अभियान जारी 

जम्मू श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नारबल में सोमवार को कार में सवार संदिग्ध आतंकी सुरक्षाबलों के रुकने का इशारा करने के बावजूद नाके से भाग निकले। नाके पर मौजूद सुरक्षाबलों के हवा में गोलियां चलाने से वहां भगदड़ मच गई, इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सुरक्षाबल कार सवारों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। एक अन्य घटना में शाम को शोपियां में एक एसयूवी भी नाका तोड़कर भाग निकली। बाद में बिना नंबर की एसयूवी ओरेहर इलाके से लावारिस बरामद हुई है। पुलिस ने इस…

Read More