पानीपत (हरियाणा) हरियाणा के पानीपत में एक बार फिर करोड़ों रुपये का फर्जी बिलिंग व जीएसटी फर्जीवाड़ा सामने आया है। सेंट्रल जीएसटी टीम ने शहर के एक तारकोल व्यापारी के 105 करोड़ के फर्जी बिल काटने और इसमें 19.25 करोड़ के जीएसटी चोरी के मामले को रेड मारकर उजागर किया है। इस मामले में सीजीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने शहर के तारकोल व्यापारी मोहित बठला को उनके जाटल रोड स्थित कार्यालय से रेड मारकर गिरफ्तार किया है। दो दिन तक चली इस रेड में खुद सेंट्रल जीएसटी टीम के एडिशनल कमिशन…
Read MoreCategory: National News
नाबालिग बहू रहेगी सास संग, हलफनामे की शर्त पूरी न होने की स्थिति में जब्त कर लिया जाएगा बांड
चंडीगढ़ नाबालिग लड़की की सास की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लड़की को सास के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने शर्त रखी कि सास को यह हलफनामा देना होगा कि वह अपने बेटे को बहू के बालिग होने तक समीप नहीं आने देगी। इसके लिए उसे एक लाख रुपये का बांड भरना पड़ेगा। शर्त पूरी न होने की स्थिति में यह बांड जब्त कर लिया जाएगा। कुलविंदर कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए एसडीएम भुलत्थ, कपूरथला द्वारा जारी आदेश…
Read Moreपंजाब से 30 हजार किसानों का दिल्ली कूच, 30 दिसंबर को विदेश से पहुंचेंगे पंजाबी
चंडीगढ़ कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से किसान शनिवार को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच के एक माह पूरे होने पर किसान नेता 15 हजार किसानों के साथ खनौरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसान नेताओं ने दिल्ली कूच को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। 27 दिसंबर को डबवाली बॉर्डर से दिल्ली में 15 हजार किसान प्रवेश करेंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने दिल्ली कूच को लेकर केंद्र सरकार के झूठे प्रचार को उजागर करने वाले और किसानों के अधिकारों को पेश करने वाली 2.5 लाख पंजाबी…
Read Moreकिसानों से अपील, न काटें मोबाइल टावरों की बिजली : सीएम अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब भर में विभिन्न मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई काटने की रिपोर्टों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंदोलनरत किसानों को ऐसी कार्रवाई से लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को अपना संघर्ष उसी संयम से जारी रखने की भी अपील की है, जैसे वह पिछले कई दिनों से अनुशासन में रहकर कर रहे हैं। कोविड महामारी के समय दूरसंचार सेवाएं लोगों के लिए और महत्वपूर्ण हो जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को वैसी ही जिम्मेदारी की…
Read Moreकिसानों के ऋण खातों से जबरन पैसा काटकर बीमा कंपनियों की जेबें कर रहे हैं गरम
शिमला किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली व्यवस्था की कथनी और करनी में अंतर है। इसका उदाहरण आजकल किसानों के ऋण खातों से जबरन काटा जा रहा फसल बीमा योजना का प्रीमियम है। बैंक ऐसा बीमा कंपनियों की जेबें गरम करने के लिए कर रहे हैं। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है, जहां दो महीने पहले ही उनसे साल भर का ब्याज एक साथ वसूल किया गया। अब फसल बीमा योजना का पैसा किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक खुद ही काट रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लाखों किसानों…
Read Moreदेवता के प्रांगण में पर्चियां निकालीं, निर्विरोध किया गया चयन
नाहन (सिरमौर) सिरमौर जिले में मिनी संसद के गठन में देवताओं की भी अहम भूमिका है। नवगठित ग्राम पंचायत बांबल के बाद अब टटियाना पंचायत में भी देवता के दरबार में आपसी सहमति से पूरी पंचायत का गठन किया गया। महासू देवता के प्रांगण में आयोजित बैठक में वार्ड पंच से लेकर पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) तक का चयन निर्विरोध हुआ। पूरी पंचायत निर्विरोध चुने जाने पर अब पंचायत को विकास कार्यों के लिए दस लाख और बीडीसी सदस्य चुनने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे। टटियाना पंचायत में महासू देवता…
Read Moreपुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर पांच जनवरी से रोक
शिमला जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 5 जनवरी से किसी के भी छुट्टी पर जाने को लेकर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। ऐसे में जनवरी के दूसरे व…
Read Moreशिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम
शिमला हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर भी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश…
Read Moreसरकार और किसान संगठन दोनों लंबी लड़ाई के लिए तैयार
नई दिल्ली वार्ता की पेशकश के साथ जारी रखेगी कानून के समर्थन में अभियान। जरूरत पड़ने पर वार्ता समर्थक किसान संगठनों से करेगी बातचीत। कृषि कानूनों पर सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी खींचतान का दौर जल्द खत्म होने वाला नहीं है। सरकार की योजना आंदोलनरत किसान संगठनों को वार्ता की पेशकश करते रहने के साथ इन कानूनों के समर्थन में अभियान जारी रखने की है। इस बीच जरूरत पड़ने पर सरकार बातचीत का समर्थन करने वाले किसान संगठनों से वार्ता कर सकती है। हालांकि सरकार की योजना फिलहाल…
Read Moreममता बनर्जी की बढ़ने वाली है मुश्किलें, कैबिनेट बैठक से चार चेहरे रहे नदारद
कोलकाता पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी नेतृत्व से खिन्न हो कर कई वरिष्ठ नेताओं ने टीएमसी से नाता तोड़ा है। इसी बीच ऐसा लग रहा है कि ममता की मुसीबत और बढ़ने वाली है, क्योंकि मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक से चार चेहरे नदारद रहे। राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है, कहीं ये नेता भी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने का इरादा तो नहीं किए हुए…
Read More