झज्जर (हरियाणा) पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाकर रोष जताया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। साथ ही उन्होंने डीएसपी झज्जर से जांच की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इधर, पुलिस ने मासूम के माता-पिता के बंद कमरे में मैजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए। गौरतलब…
Read MoreCategory: National News
जांच के बगैर इंग्लैंड से आने वाले को हरियाणा में नहीं मिलेगा प्रवेश, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए रूप को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। इंग्लैंड से आने वाले हर शख्स का कोविड टेस्ट होगा। बिना जांच संबंधित व्यक्ति का हरियाणा में प्रवेश नहीं होगा। इसे लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों के उपायुक्तों व सिविल सर्जनों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, केंद्र सरकार की ओर से भी इस संदर्भ में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसके मुताबिक इंग्लैंड से आने वाले सभी यात्रियों…
Read Moreधमाके की तेज आवाज…घरों के दरवाजे व शीशे हिले, जानें- ‘रहस्यमयी धमाके’ का सच
मोहाली मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक पंजाब के मोहाली व उससे सटे चंडीगढ़ के इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई पड़ी। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे व दरवाजे तक हिल गए। इससे लोग दहशत में आ गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। इस बीच पुलिस, अग्निशमन व अखबार के दफ्तरों में फोन बजने लगे। हर किसी का यही सवाल था कि आखिर धमाका किसका था। काफी छानबीन के बाद पता चला कि वेस्टर्न…
Read Moreपोस्टर में जिसे भाजपा ने बताया खुशहाल किसान…वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा
चंडीगढ़, भाजपा की पंजाब इकाई की एक गलती से पार्टी की साख पर बन आई है। सोशल मीडिया पर जारी की गई प्रगतिशील किसान की पोस्ट को उस नौजवान किसान ने ही खारिज कर दिया, जिसका फोटो इस पोस्ट में दिखाया गया है। नौजवान किसान का कहना है कि भाजपा ने प्रचार सामग्री में उससे बिना पूछे फोटो का उपयोग किया है। उनका कहना है कि वह कानूनों के विरोध में स्वयं अपने दोस्तों के साथ सिंघु बार्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब में भाजपा…
Read Moreकश्मीर में गुपकार गठबंधन और जम्मू में भाजपा का परचम
जम्मू जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। आठ चरण में 280 सीटों पर 51.42 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षाबल और सेना के जवान हर पल की निगरानी कर रहे हैं अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में हुए पहले डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे टक्कर रही। जम्मू संभाग में भाजपा तो कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन ने परचम लहराया। भाजपा ने…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों के छह कुलपतियों की छुट्टी एक को राहत
शिमला हिमाचल प्रदेश के आधा दर्जन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) की छुट्टी हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच में बीते दिनों ये कुलपति अयोग्य घोषित किए गए थे। सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आयोग के समक्ष उन पर लगे आरोपों पर दोबारा विचार करने को आवेदन किया था। आयोग की जांच कमेटी ने सातों कुलपतियों के साथ एक-एक कर चर्चा की। छह कुलपति इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक कुलपति को आयोग ने राहत देते हुए पद पर बने रहने की मंजूरी दे…
Read Moreटशीगंग पोलिंग बूथ में मतदान करवाना किसी जंग से कम नहीं होगा
केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश में शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी में जनवरी में चुनाव करवाना प्रशासन और चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। समुद्रतल से 4650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पहली बार पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इससे पहले 4443 मीटर की ऊंचाई पर स्पीति का ही हिक्किम दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र था। स्पीति घाटी की लांगचा पंचायत के अंतर्गत टशीगंग को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान केंद्र…
Read Moreएसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात आई सामने, एजेंटों की तलाश तेज
शिमला मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात सामने आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फर्जी डिग्रियों की संख्या लाखों में है। यह भी खुलासा हुआ है कि प्रबंधन व तकनीकी विषयों से जुड़ी डिग्रियों को एक लाख से ढाई लाख रुपये तक में बेचा गया है। जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे हैं, उनमें इन डिग्रियों के बेचे जाने से संबंधित जरूरी जानकारी मिली है।…
Read Moreकैबिनेट की बैठक, ये बड़े फैसले होने के आसार
शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर बुधवार को फैसला होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में इस मामले में जारी विरोध पर चर्चा के आसार हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी 2021 में छुट्टियां देने या न देने के अलावा नए साल से ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को नियमित बुलाने पर भी बुधवार को फैसला हो सकता है। कोरोना वायरस को रोकने के बारे में भी बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। पंचायतों…
Read Moreयूपी गेट पर खाप की बड़ी पंचायत, हजारों किसान लेंगे हिस्सा, खुफिया एजेंसियां सतर्क
साहिबाबाद यूपी गेट पर कृषि कानून के विरोध में पश्चिमी यूपी के खाप पंचायत के किसान भरेंगे हुंकार 80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान बृहस्पतिवार को यूपी गेट पहुंचेंगे खाप पंचायत को देखते हुए यूपी गेट पर बढ़ रही किसानों की भीड़ खुफिया एजेंसी भी पंचायत को लेकर सतर्क, ले रही पल-पल की जानकारी यूपी गेट पर बृहस्पतिवार को करीब दस खाप पंचायतों के किसान जुटेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान यूपी गेट के लिए कूच करेंगे। दोपहर बाद यूपी गेट पर…
Read More