शिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम

शिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम

शिमला
हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर भी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

व्हाइट क्रिसमस न होने से निराश सैलानियों को नए साल की पूर्व संध्या पर भी बर्फबारी से महरूम होना पड़ेगा। 27 और 28 दिसंबर को अगर बर्फबारी होती है तो सैलानियों के लिए यह बड़ी राहत होगी। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर में 20.8, बिलासपुर में 21.0, हमीरपुर में 20.7, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 19.5, चंबा में 18.3, नाहन में 17.4, भुंतर में 17.1, शिमला में 16.1, धर्मशाला में 14.2, डलहौजी में 9.9, कल्पा में 8.7 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में) 
केलांग    -9.9, 
कल्पा    -2.8
सोलन    -0.7
मनाली    -0.4
मंडी    0.0
सुंदरनगर    0.2
भुंतर    0.3
ऊना    1.8
धर्मशाला    2.6
शिमला    4.1 

Related posts