चंडीगढ़ कोरोना की तीसरी संभावित लहर की दस्तक से पहले पंजाब में प्रत्येक नागरिक के टीकाकरण को यकीनी बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भारत सरकार की तरफ से पंजाब में कोविड-19 टीकों की कम सप्लाई के कारण टीकाकरण मुहिम काफी प्रभावित हुई है। यह बात गुरुवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से कहा कि वह पंजाब को कम से कम 2 लाख टीके प्रतिदिन की आपूर्ति करना सुनिश्चित करे, ताकि कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक…
Read MoreCategory: National News
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 26 जून से
शिमला हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शनिवार से बरसात की छुट्टियां शुरू होंगी। राज्य मंत्रिमंडल की बीते दिनों हुई बैठक में ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 26 जून से 25 जुलाई तक अवकाश देने का फैसला लिया गया है। अवकाश के दौरान भी विद्यार्थी पढ़ाई को जारी रखने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से रोजाना विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेजी जाएगी। छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों का पढ़ाई से संपर्क बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया ीकूलहै। ग्रीष्म कालीन स्कूलों में छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क भी…
Read Moreएसपी गौरव सिंह और सीएम के पीएसओ बलवंत सिंह निलंबित, बृजेश सूद मुख्यालय से अटैच
शिमला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान बीते बुधवार को मुख्यमंत्री के सामने भिड़े पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। जांच में मिले आरोपों के चलते सरकार ने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह और पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहे एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है। एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद को एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद से रिलीव कर पुलिस मुख्यालय से अटैच (संबद्ध) कर दिया है। गौरव को सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच किया गया है।…
Read Moreतालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग, दोनों की मौत
जोगिंद्रनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे। बेटा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे…
Read Moreचौटाला की रिहाई से बदलेगी राजनीतिक तस्वीर, ऐलनाबाद उपचुनाव व किसान आंदोलन पर भी होगा असर
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक घोटाले में 10 साल की सजा पूरी करने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ गए हैं। चौटाला के बाहर आने से हरियाणा में सियासी पारा चढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, पहले से ही चौटाला पैरोल पर हैं, लेकिन वे जेल नियमों के कारण खुलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे। अब वह खुलकर राजनीतिक मैदान में उतरेंगे, जिससे वे न केवल अपने संगठन को दोबारा से मजबूत करने पर जोर देंगे, बल्कि सरकार पर भी…
Read Moreहाईकमान ने पक्ष तो सुना लेकिन माना नहीं, दिल्ली से आहत लौटे अमरिंदर
चंडीगढ़ पार्टी हाईकमान से मिलकर लौटे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार काफी आहत दिखाई दे रहे हैं। पिछली बार उन्हें हाईकमान ने जैसे पूरी ताकत सौंप दी थी लेकिन इस बार हाईकमान का रवैया उनके प्रति बदला-बदला नजर आया है। पता चला है कि कैप्टन ने इस बार जो भी मांगें कमेटी के सामने रखीं, उन्हें ध्यानपूर्वक सुना तो गया लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। कैप्टन की मुख्य मांग विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर थी। कैप्टन ने सिद्धू की तीखी बयानबाजी से पार्टी का अनुशासन बिगड़ने का…
Read Moreहंगामा: पुरस्कार लौटाने गए बेरोजगार दिव्यांग खिलाड़ियों को पुलिस ने घसीटा, धक्कामुक्की
चंडीगढ़ पंजाब में दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के विरोध में प्रदेश के बेरोजगार दिव्यांग पैरा खिलाड़ियों ने अपने पुरस्कार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लौटाने का फैसला किया था। गुरुवार को ये खिलाड़ी चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पहुंचे। लेकिन देश को मेडल और मान सम्मान दिलाने वाले पैरा (दिव्यांग) एथलीट खिलाड़ियों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन उन्हें सड़कों पर घसीटा जाएगा और उनके साथ धक्कामुक्की की जाएगी। पंजाब के विभिन्न शहरों के 12 पैरा एथलीट गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन…
Read Moreसरकार ने युवा अफसरों को दी जिलों की कमान
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2022 में होने वाले चुनावों से पहले जनता के बीच सरकार की छवि सुधारने के लिए युवाओं पर भरोसा जताया है। नौ जिलों में युवा आईएएस अधिकारियों को उपायुक्त की कमान सौंपी गई है। इनमें भी ज्यादातर अधिकारी 40 से कम उम्र के हैं। सरकार को उम्मीद है कि युवा और जोशीले चेहरों की मदद से जमीन पर बड़ा बदलाव करने में मदद मिलेगी। इस बदलाव में कई ऐसे अफसरों की भी कुर्सी चली गई, जिन्हें जिम्मेदारी मिले ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। अनुभवी…
Read Moreमनाली-लेह के बीच चार सुरंगों का निर्माण किया जाएगा : गडकरी
कुल्लू केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मनाली-लेह के बीच चार टनल बनाई जाएंगी। शिंकुला, बारालाचा, तंगलंगला और लाचुंगला में इन सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे नितिन गडकरी ने गुरुवार को अटल टनल का निरीक्षण किया। टनल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ नग्गर पहुंचे। गडकरी मनाली के नग्गर में मुख्यमंत्री के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री जिला कुल्लू की जलोड़ी और भूभू टनल सहित कई हाईवे को…
Read Moreटीकाकरण: अंतिम वर्ष के छात्रों, कॉलेज-स्कूल शिक्षकों को 28 और 29 जून को लगेगी वैक्सीन, निर्देश जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों में परीक्षाओं से पहले 28 और 29 जून को अंतिम वर्ष के छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों के टीकाकरण के लिए भी दो दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 26 जून दोपहर 1:00 बजे तक सभी जिलाधिकारियों को वैक्सीन लगाने वालों की सूची भेजनी होगी। स्कूल और कॉलेज परिसरों में विशेष शिविर लगाकर 250 से 300 का टीकाकरण किया जाएगा।…
Read More