शिमला/कुल्लू केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चीन से सटे सामरिक मार्गों का मुद्दा उठाने की तैयारी है। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सीमावर्ती लाहौल-स्पीति क्षेत्र की दो सड़कों समदो-ग्रांफू और तांदी-संसाली नाला को स्थायी रूप से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने का मामला उठाएंगे। वर्ष 1979 और 2012 से ये सड़कें कभी लोक निर्माण विभाग तो कभी बीआरओ के पास आती-जाती रही हैं। दोनों सड़कों की हालत दयनीय है। लिहाजा, इन्हें बीआरओ को सौंपने की बात की जाएगी। गडकरी बुधवार दोपहर बाद 3:30 बजे कुल्लू…
Read MoreCategory: National News
आठ किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, एनसीबी ने की बड़ी कार्रवाई
स्वारघाट (बिलासपुर) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम ने स्वारघाट में 8 किलो 400 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुल्लू से पटियाला सब्जियां लाने जा रहे थे। एनसीबी की टीम ने तलाशी के रोका तो जीप में सब्जी की खाली क्रेट में चरस रखी हुई मिली। बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई थी।
Read Moreलेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से दौड़ेगी एचआरटीसी की बस
उदयपुर ( लाहौल- स्पीति) बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी सवारियों के साथ बस चलाने की अनुमति के बाद लेह-दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो की ओर से देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर एक जुलाई से ही बस आरंभ की जाएगी। हालांकि इस बार सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क को दो माह पहले ही यातायात के लिए बहाल कर दिया था। निगम प्रबंधन ने इस रूप पर 15 अप्रैल से बस चलाने की तैयारी भी तैयार कर…
Read Moreकुंडली में बैठकर यूएसए के लोगों से करते थे ठगी, तड़के तीन बजे दबिश में तीन धरे गए
सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित सुशांत सिटी के मॉल एवेन्यू में अवैध कॉल सेंटर संचालित कर यूएसए के लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कुंडली थाना पुलिस व एनआईसी डिपार्टमेंट को साथ लेकर रेड करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तड़के तीन बजे दबिश दी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को जानकारी मिली कि मॉल में तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। टीम ने वहां से कॉल सेंटर मालिक…
Read Moreकांग्रेस में कलह : अमरिंदर सिंह आज मिलेंगे सोनिया गांधी से , छह मंत्री और छह विधायक भी दिल्ली तलब
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। ऐसे में कैप्टन-सिद्धू के बीच का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा। सिद्धू दोबारा से कैप्टन के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने भी मंगलवार को ही पंजाब के छह मंत्रियों और छह विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। इन नेताओं में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री द्वारा दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने का विरोध…
Read Moreपूर्व सीएम के आवास पहुंची एसआईटी, कोटकपूरा गोलीकांड मामले में होगी पूछताछ
चंडीगढ़ कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ करने के लिए एसआईटी मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पहुंची। बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वे चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं…
Read Moreशर्मसार : पैदा होते ही गोबर के ढेर में फेंक दी बच्ची, पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई नन्ही परी की जान
रोनहाट(सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पेश आया है। एक अज्ञात मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्ची को बचाकर ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत में काम करने गया तो उसने देखा कि गोबर के ढेर…
Read Moreशिमला के पहले केबल ओवरब्रिज का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
शिमला सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनने वाले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पहले केबल स्टे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन संबंधी सारी क्लीयरेंस मिल गई है। इस प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड भी हो चुका है। अब रोपवे अथॉरिटी इसका डिजाइन तैयार करने में जुट गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज जून 2022 तक तैयार हो जाएगा। दो साल पहले तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के…
Read Moreगडकरी का कुल्लू दौरा: जलोड़ी और भूभू टनल का तोहफा मिलने की उम्मीद
कुल्लू केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 23 जून को प्रस्तावित कुल्लू दौरे से जिला वासियों को बड़े तोहफे मिलने की उम्मीद है। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जलोड़ी टनल, औट-आनी-सैंज हाईवे-305, भूभू टनल के साथ भुंतर-मणिकर्ण मार्ग के विस्तारीकरण का तोहफा दे सकते हैं। ये सभी प्रोजेक्ट कई सालों से लटके हुए हैं। प्रदेश में अगले साल विस चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में लोगों को उनके दौरे से बड़ी उम्मीद है। साल में करीब छह माह तक जिला मुख्यालय से अलग-थलग रहने वाले…
Read Moreअमरनाथ यात्रा रद्द: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- लोगों का स्वास्थ्य सबसे पहले
जम्मू अमरनाथ यात्रा इस बार भी नहीं होगी। कोरोना वायरस के चलते उप-राज्यपाल सरकार ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है। पिछले साल की तरह छड़ी यात्रा के साथ केवल पारंपरिक पूजन ही होगा। पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा न कराने का फैसला किया है। हालांकि, सभी पारंपरिक पूजन पहले ही की तरह होंगे। छड़ी निकलेगी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के…
Read More