स्वास्थ्य विभाग का दावा : हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला

स्वास्थ्य विभाग का दावा :  हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला

शिमला हिमाचल प्रदेश से जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। प्रदेश से भेजे गए 76 सैंपलों में डेल्टा वैरियंट मिला है। इसके अलावा 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। हिमाचल से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब में भेजे गए 1113 सैंपलों में आधे से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है।  स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला है। आठ सैंपलों में…

Read More

शिक्षा विभाग का किताब खरीद मामला विवादों में फंसा, सरकार ने बैठाई जांच

शिक्षा विभाग का किताब खरीद मामला विवादों में फंसा, सरकार ने बैठाई जांच

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशकों के माध्यम से खरीदी जा रही पुस्तकों का मामला विवादों में फंस गया है। घोटाले की आशंका के चलते सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना कार्यालय पुस्तकालयों के लिए दस करोड़ रुपये की किताबों की खरीद कर रहा है। वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए 49 फर्में शॉर्ट लिस्ट की गई हैं। आरोप है कि चयनित 33 फर्मों के पते आठ पतों पर दर्ज हैं। दिल्ली की एक कूरियर कंपनी के…

Read More

सड़क हादसा: राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देगी केंद्र सरकार

सड़क हादसा: राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देगी केंद्र सरकार

शिमला/नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सिरमौर सड़क हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  उधर, प्रदेश सरकार की ओर…

Read More

चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 

चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 

चंडीगढ़ चंडीगढ़ में शनिवार को राजभवन कूच करते किसानों का समर्थन करने दिल्ली हिंसा का आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना भी पहुंचा था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिधाना की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें वह किसान नेता राजिंदर सिंह (दीप सिंह वाला) के साथ दिख रहा है। हालांकि सेक्टर-17 थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह तस्वीर चंडीगढ़ मार्च की है या कहीं और की है। 26 जनवरी को लाल किले में हिंसा फैलाने का…

Read More

महिला की हत्या में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरफ्तार

महिला की हत्या में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरफ्तार

कुल्लू कुल्लू जिला मुख्यालय के हनुमानी बाग में एक महिला कि हत्या का मामला सामने आया है। लोक संपर्क विभाग कुल्लू के एक कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगा है। महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना रविवार रात की है। कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ क्वार्टर में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। मृतका की पहचान चंद्रिका 40 निवासी मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव…

Read More

पैन और आधार लिंक करने की तिथि तीन महीने बढ़ाई गई, जानिए नई तारीख

Auto Draft

नई दिल्ली सरकार ने पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 30 सितंबर 2021 तक इन्हें लिंक किया जा सकता है। बता दें कि पहले इसकी डेडलाइन 30 जून तक के लिए थी। इसका एलान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। आप एसएमएस के जरिए, आयकर विभाग की वेबसाइट के जरिए और पैन सेवा केंद्र में जाकर लिंकिंग का कार्य कर सकते हैं। वहीं सरकार ने टैक्स पेयर को एक और राहत दी है जिसके तहत टीडीएस फाइल…

Read More

मेरा गुनाह मैं अपने दो करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा : केजरीवाल

मेरा गुनाह मैं अपने दो करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा : केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली में दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन के कुप्रबंधन पर सामने आई सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट को जहां उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गलत बताया था, वहीं इस पूरे मामले में विपक्ष का हमला झेल रहे केजरीवाल ने इस पर अब ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरा गुनाह- मैं अपने दो करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा। जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जाग कर ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहा था। लोगों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए…

Read More

कोविड के नये वैरिएंट के चलते इन तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों की सख्ती से होगी कोरोना जांच

कोविड के नये वैरिएंट के चलते इन तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों की सख्ती से होगी कोरोना जांच

देहरादून महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से हवाई जहाज के जरिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी यात्रियों की शत-प्रतिशत कोरोना जांच की जाएगी। साथ ही देहरादून जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर अतिरिक्त मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित स्वास्थ विभाग व संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 118 नए संक्रमित, तीन की मौत, 250 मरीज हुए ठीक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वर्चुअल माध्यम से…

Read More

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक: एक सुर में मंत्री बोले- किसान आंदोलन का चरम हुआ समाप्त, अब सिर्फ राजनीति हावी

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक: एक सुर में मंत्री बोले- किसान आंदोलन का चरम हुआ समाप्त, अब सिर्फ राजनीति हावी

चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को पार्टी नेताओं ने एक सुर में किसान आंदोलन पर कटाक्ष किया और इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। भाजपा नेताओं ने बैठक में कहा कि किसान आंदोलन का चरम समाप्त हो चुका है, अब वहां सिर्फ राजनीति हावी है। आंदोलन का एजेंडा पूरी तरह बदल चुका है और यह सिलेक्टिव बनकर रह गया है।  प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान आंदोलन में एकतरफा लोकतंत्र रह गया है। यह लोग सिर्फ अपनी बात कहते हैं, दूसरों की…

Read More

केंद्रीय मंत्री का विरोध: कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने सोम प्रकाश को दिखाए काले झंडे, पुतला भी जलाया

केंद्रीय मंत्री का विरोध: कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने सोम प्रकाश को दिखाए काले झंडे, पुतला भी जलाया

होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को काले झंडे दिखाए। वहीं कुछ किसानों ने काफिले को रोकने की कोशिश भी की। मामला होशियारपुर के छाब्बेवाल का है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला जलाया। सोम प्रकाश पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में संवाददाता सम्मेलन करने पहुंचे थे। जब इसके बारे में किसानों को पता चला तो वह विरोध करने के लिए पहुंच गए। केंद्रीय…

Read More