नई दिल्ली भारत ने गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है। ये धमाका बताता है कि हमें आतंकवाद और इसे पोषित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमलों ने आतंक और आतंकवादियों को प्रश्रय देने वालों के विरुद्ध विश्व के एकमत से खड़े होने की आवश्यकता को सुदृढ़ किया है।…
Read MoreCategory: National News
कोरोना फिर बेकाबू: बीते 24 घंटे में 44 हजार नए मामले
नई दिल्ली केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। दो दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही 496 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, 32, 988 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। यानी देश में 79 फीसदी…
Read Moreएजेंडा : यूपी के जिला सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर करने की तैयारी, योगी कैबिनेट करेगी फैसला
लखनऊ विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। प्रदेश सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। सुल्तानपुर के लोग लंबे समय से जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने…
Read Moreअभिनेता और लॉकडाउन के ‘नायक’ सोनू सूद आज मिलेंगे सीएम केजरीवाल से
नई दिल्ली कोरोना काल के दौरान लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। उनकी यह मुलाकात दिल्ली में ही होगी। सोनू सूद कोरोना की पहली लहर से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे सैकड़े लोगों को घर पहुंचाने में वे मददगार बने। अब तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं। कोरोना काल में जिस तरह उन्होंने मानवता की सेवा की, लोग उन्हें मसीहा कहने लगे। कई जगह उनकी मूर्तियां भी स्थापित की गईं।…
Read Moreहादसा: ट्रैक्टर से टकराकर हांसी जा रही बस पलटी, चार की मौत, आठ की हालत नाजुक
भिवानी (हरियाणा) हरियाणा के भिवानी से हांसी जा रही निजी बस गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव जाटू लुहारी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां से कुछ को रोहतक पीजीआई तो कुछ को शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शाम करीब…
Read Moreपेट्रोल के दाम 102.54 रुपये प्रति लीटर हुए, 90.97 रुपये बिक रहा डीजल
चंडीगढ़ पंजाब में 27 अगस्त को पेट्रोल का भाव 102.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल का दाम 90.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चंडीगढ़ में डीजल 88.62 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की…
Read Moreशक्ति प्रदर्शन: खेलमंत्री के यहां डिनर पर पहुंचे 58 विधायक, आठ मंत्री भी रहे मौजूद
चंडीगढ़ विरोधी खेमे के खिलाफ पार्टी हाईकमान का खुला समर्थन मिलने से उत्साहित कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं उनके समर्थकों की तादाद भी बढ़ने लगी। गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अपने आवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा 58 विधायक और आठ कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने इसकी पुष्टि की है। राणा सोढी मुख्यमंत्री के सबसे करीबी नेताओं में से एक…
Read Moreसमय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर करेंगे कार्रवाई
शिमला फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसानों और बागवानों को समय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल के लीड बैंक यूको बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक एके गोयल ने कहा कि इन मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। हर तीन माह बाद होने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इन मामलों की समीक्षा की जाती है। कई बार औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से क्लेम देने में देरी होती है, लेकिन अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी सभी कागजात पूरे होने के…
Read Moreअमृत महोत्सव: हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है ब्रिटिशकालीन पुस्तकालय
नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 60 हजार पुस्तकों में छिपा ज्ञान का भंडार हजारों युवाओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। ब्रिटिश काल में राजा अमर प्रकाश ने अपनी बेटी राजकुमारी महिमा की याद में रियासत कालीन राजधानी नाहन शहर में पुस्तकालय की स्थापना की थी। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी महिमा पुस्तकालय युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हालांकि, युवाओं और पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुस्तकालय के…
Read Moreभटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन
सिहुंता(चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने…
Read More