बिलासपुर(रामपुर)। मिल्टन एजुकेशनल अकादमी में बृहस्पतिवार की सुबह विद्यार्थी, स्कूल और कक्षाएं तो सब कुछ अन्य दिनों की तरह था लेकिन, शिक्षक की भूमिका में स्कूल के शिक्षक नहीं बल्कि सीओ बिलासपुर थे। बच्चों के सवाल भी अपने शिक्षक से किताबों के नहीं बल्कि अपराध से बचने के तरीकों और पुलिस से जुड़े थे। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला का। सीओ बिलासपुर अरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यशैली, चुनौतियों, उपलब्धियों, सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में…
Read MoreCategory: National News
शिक्षा विभाग कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने की कर रहा है तैयारी
शिमला स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में चल रहे नाममात्र विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा मांग लिया है। दो से चार किमी के दायरे में चल रहे कम संख्या वाले स्कूलों का आंकड़ा एकत्र करने के लिए कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में चल रहे नाममात्र विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा मांग लिया है। दो से चार…
Read Moreप्रधानमंत्री कार्यालय मुख्य सचिव रामसुभग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं था, जानिए पूरी रिपोर्ट
शिमला हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में छह मुख्य सचिव बदल दिए हैं। रामसुभग सिंह सहित वीसी फारका, बीके अग्रवाल और अनिल खाची बतौर मुख्य सचिव अपना कार्यकाल पूरा भी नहीं कर सके। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को पद से हटाए जाने के बारे में कई चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) उनकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं था। पीएमओ ने उनके खिलाफ हुई एक शिकायत उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए सरकार को भी भेजी थी। हाल ही में धर्मशाला…
Read Moreराज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के 217 पदों पर उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना की जारी
शिमला (वीरेंदर खागटा) पंचायती राज संस्थाओं के 217 पदों पर उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के 217 पदों पर उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन 217 पदों में एक पद जिला परिषद सदस्य झाकड़ी-2, जिला परिषद शिमला, 6 पद पंचायत समिति सदस्य, 14 प्रधान, 17 उप-प्रधान तथा 179 पंचायत वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25,26 व 27 जुलाई, 2022 को नामांकन पत्र…
Read Moreजयराम सरकार ने आज की कैबिनेट मीटिंग में लिए ये फैसले
शिमला (वीरेंदर खागटा) हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 500 पद भरने का निर्णय लिया गया। इन 500 पदों में से चिकित्सा अधिकारियों के 300 पद एक माह के भीतर वॉक-इन-इंटरव्यू और 200 पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जायेंगे। मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्रों में राष्ट्रीय…
Read Moreएक ही परिवार की चार बेटियां संदिग्ध हालात में गायब, पुलिस में मची हड़कंप, परिवार ने जताई ये आशंका
लुधियाना (पंजाब) गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। इनका परिवार कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आया था। चारों बहनें लोगों के घरों में काम करती थीं। लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामला दस जुलाई का है। दो दिन बाद परिजनों ने थाना डिवीजन छह पुलिस को शिकायत दी। चार लड़कियों के एक साथ लापता होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।…
Read Moreपूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की स्कॉलरशिप घोटाले में बढ़ीं मुश्किलें, मान सरकार ने फाइल तलब कर दिए विस्तृत जांच के आदेश
चंडीगढ़ सीएम भगवंत मान ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारें उन राजनीतिज्ञों और अफसरशाहों का बचाव करती रही, जो इस घृणित काम में शामिल थे। सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के अधीन सार्वजनिक पैसों के वितरण में अनियमितताओं और किसी भी तरह की कोताही का पता लगाने के लिए इस मामले की सभी पक्ष से गहराई के साथ जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समाज के पिछड़े…
Read Moreशिवालय में आज से गूंजेगा हर हर महादेव का जयकारा
चंडीगढ़। सावन मास वीरवार से शुरू हो जाएगा। शहर के मंदिरों के सभी शिवालय पूरे महीने हर हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे। मंदिर कमेटियों ने सभी तैयारियां पूरी की ली हैं। शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। मंदिर सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए हैं। मंदिरों में हर सोमवार को खीर और मालपुआ का लंगर लगाया जाएगा। सनातन हिंदू धर्म में सभी महीने, नक्षत्र आदि पूज्य हैं और सभी महीनों व अतिथियों आदि के अधिष्ठात्री…
Read Moreनिकिता तोमर हत्याकांड : हाईकोर्ट ने स्वीकार की याचिका, उठी दोषियों को फांसी देने की मांग
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। निचली अदालत ने तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। निकिता तोमर के हत्यारों तौसिफ और रेहान के लिए हरियाणा सरकार ने फांसी मांगी है। साथ ही इस मामले में बरी अजरूद्दीन को दोषी करार देकर सजा की मांग की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। निचली अदालत ने तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फैसले के खिलाफ तोमर के परिवार ने अपील…
Read Moreसरकार की पहल, सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों का होगा अध्ययन, सब्सिडी भी दी जाएगी
देहरादून मुख्य सचिव ने सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाए जाने की बात कही। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों का अध्ययन किया जाएगा। सरकार ऐसे विकल्पों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी भी देगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने स्पेशल टास्क…
Read More