नई दिल्ली अगर सुप्रीम कोर्ट शिंदे गुट के खिलाफ फैसला सुनता है, तो महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी पेंच फंस सकता है। दरअसल, उद्धव गुट की ओर से जिन 16 विधायकों को नोटिस जारी किए गए हैं, उसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी हैं। महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई महाराष्ट्र की सियासत में पिछले कुछ दिनों से जारी घमासान आज थमने के आसार हैं। दरअसल, शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। शिंदे गुट की ओर…
Read MoreCategory: National News
देहरादून आएंगी आज राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सीएम आवास में होगी बैठक
देहरादून राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। देहरादून पहुंचकर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47…
Read Moreबरसात : भूस्खलन ने रोकी बदरीनाथ के यात्रियों की राह, कई जगह रोके गए एक हजार यात्री
जोशीमठ रविवार देर शाम को सात बजे हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से फिर बंद हो गया। ऐसे में करीब 1000 यात्रियों को यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ में ही रोक दिया गया। बार-बार मलबा आने से बंद हो रहा बदरीनाथ हाईवे यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां खचड़ा नाले के साथ ही कई अन्य जगहों पर शुक्रवार से बंद बदरीनाथ हाईवे रविवार शाम को खोल दिया गया था, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन देर शाम सात बजे हाईवे लामबगड़ में बंद हो गया।…
Read Moreप्रदेश की 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को तीन महीने में विदेशों से मिली करोडो रूपये की साहयता
शिमला सोशल एंड रिसोर्स डेवलपमेंट फंड को 5.69 करोड़, नयिंग्मपा बुद्धिस्ट चैरिटेबल इंस्टीट्यूट को 1.02 करोड़, द कलगीधार ट्रस्ट को 2.49 करोड़ रुपये की मदद मिली है। हिमाचल प्रदेश में 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को पिछले तीन महीने में विदेशों से करोड़ों रुपये की मदद मिली है। छह संस्थाओं को विदेशों से एक भी पैसा नहीं आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपना त्रैमासिक ब्योरा जमा किया है। विदेशों से मदद पाने वाली इन संस्थाओं में ज्यादातर तिब्बती संस्थाएं हैं। इनमें ज्यादातर कांगड़ा जिले से…
Read Moreप्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में 1.18 लाख ऐसे बैंक खाते है जिनमे ज़ीरो बैलेंस है
शिमला सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आठ फीसदी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में तीन, निजी बैंकों में 25 और सहकारी बैंकों में 13 फीसदी बैंक खाते जीरो बैलेंस वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में खुले 17.36 लाख खातों में से 1.18 लाख अभी तक जीरो बैलेंस हैं। बैंकों में खाते खुलने के बाद से ग्राहकों ने एक रुपया भी इनमें जमा नहीं कराया है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने जनधन योजना में खाते खुलवाएं हैं। राज्य…
Read Moreप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, राज्य सरकार कैबिनेट में ले सकती है सख्त फैसला
शिमला स्वास्थ्य प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने अस्पतालों में एक मरीज के साथ एक तीमारदार को रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर राज्य सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में मास्क पहनना, अस्पतालों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग फिर से अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे 14 जुलाई को होने वाली प्रदेश…
Read Moreबरसात शुरू होने पर प्रदेश में घटने लगी है पर्यटकों की संख्या
धर्मशाला पहले गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से पांच फ्लाइट्स विमानन कंपनी स्पाइस जेट और एलाइंस एयर की आती-जाती थीं। इनमें एलाइंस एयर विमान की एक, स्पाइस जेट विमानन कंपनी की चार उड़ानें उतरती थीं। बरसात का मौसम शुरू होते ही पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसका असर देश की राजधानी दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर भी दिखा है। दिल्ली से गगल आने वाली हवाई उड़ानें क्लब की गई हैं। कभी दिन में चार तो कभी तीन उड़ानें गगल एयरपोर्ट पर…
Read Moreभारतीय सेना को सीमा पर पहुँचने की डगर होगी आसान, तेजी से हो रहा है पक्के पुलों का निर्माण
कुल्लू मनाली-लेह मार्ग पर अब पक्के पुलों का निर्माण तेजी से हो रहा है, ताकि भारतीय सेना को चीन और पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। मनाली-लेह मार्ग पर सेना का सफर और भी आसान होगा, क्योंकि इस मार्ग पर आने वाले बिलिंग और शोंगडोंग नाले पर रक्षा मंत्रालय दो डबललेन पुलों का निर्माण करवा रहा है। दोनों नालों पर वर्ष 2023 में पुल तैयार हो जाएंगे। इससे भारतीय सेना की चीन व पाकिस्तान की सीमा से सटे सामरिक मार्ग पर आवाजाही और भी…
Read Moreसरकार की नशे पर करवाई : पुलिस के 300 कर्मियों ने घेरा भोगपुर का गांव किंगरा, पांच संदिग्ध पकड़े, 15 ग्राम हेरोइन बरामद
जालंधर (पंजाब) जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी रहेगा। बड़े अधिकारियों के सख्त निर्देशों और गांव से मिल रही शिकायतों के आधार पर इस गांव में रेड की गई। पुलिस अधिकारियों को आदेश देते हुए एसएसपी देहात स्वप्न शर्मा। नशे के लिए बदनाम गांवों पर देहात पुलिस की कार्रवाई से स्मगलरों की नींद उड़ी हुई है। शनिवार को दिन चढ़ते ही जालंधर देहात पुलिस ने एसएसपी स्वप्न शर्मा के मार्गदर्शन में भोगपुर के गांव किंगरा चो वाला के घरों…
Read Moreइरशाद प्रधान ने नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ रुपये देने का किया था एलान, अब हुआ गिरफ्तार
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले आरोपी इरशाद प्रधान को सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को जिला सचिवालय से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद धर्मगुरुओं ने इसका कड़ा विरोध किया था। इस संबंध में गत 12 जून को लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इरशाद प्रधान ने एलान किया था कि मेवात का रहने वाला जो भी…
Read More