उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे होनहार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद युवाओं में उत्साह का संचार हो गया है क्योंकि यह यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा। सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में…
Read MoreCategory: National News
ईडी ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीम तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी के लिए दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है।…
Read Moreभारत में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, हर साल 1.85 लाख हो रहे इसका शिकार
देश में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक आता है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति दम तोड़ देता है। देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक है। यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव का। सर गंगा राम अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्ट्रोक केयर और भारत में एक गरीब इलाको में स्ट्रोक संसाधनों की कमी विषय पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
शिमला-मटौर तथा मंडी-पठानकोट सड़क परियोजनाओं को फोरलेन करने को सैद्धांतिक मंजूरी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास को लेकर हुई चर्चा के दौरान उठाए गए विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दिल्ली में प्राधिकरण के सदस्य मनोज कुमार इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क…
Read Moreविक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से की भेंट
लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजभवन मंे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल को नशामुक्त बनाने के अभियान मंे उन्हें सक्रियता से भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश मंे खेल गतिविधियों के संबंध मंे विस्तृत जानकारी ली और खेल मंत्री को युवाओं को नशे के विरूद्व जागरूक करने के लिए कहा। विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से समाज सेवा व कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मामलों पर उनके मार्ग दर्शन का आग्रह किया।
Read Moreराज्यपाल ने नौणी विश्वविद्यालय में आवश्यक सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में पीलिया सम्बन्धी मामले का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेेल को इस संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने कुलपति को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और अन्य सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत के निर्देश भी दिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के ‘क्रिप्टोमेरिया’ का पौधा रोपित किया। इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है। इस पौधरोपण अभियान की थीम ‘नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा’ रखी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रत्येक जिम्मेवारी एवं कर्तव्य…
Read Moreपालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोला जाएगा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में आवश्यक प्रावधान कर पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पालमपुर में बस अड्डे के समीप पार्किंग सुविधा विकसित करने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठाकुर सुखविंदर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) के नए ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया। ट्रॉमा ब्लॉक के इस बहुमंजिला भवन में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बेड, आईसोलेशन वार्ड सहित सीटी स्कैन, एक्स-रे, सैंपल एकत्रीकरण केंद्र तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। घायलों व गंभीर रोगियों के उपचार संबंधी वरीयता के लिए यहां अलग व्यवस्था की गई है। अन्य आपात सेवाओं के साथ-साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पालमपुर उपमण्डल में चंदपुर-सिंबलू सम्पर्क सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पालमपुर में…
Read More