एसएमसी शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संगीता राजपूत की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
Read MoreCategory: National News
प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश में केवल 60 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले महाविद्यालयों को डिनोटीफाई किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा नए शैक्षणिक संस्थानों को क्रियाशील करने के लिए पर्याप्त स्टाफ, भूमि के स्वामित्व के हस्तांतरण तथा नए भवनों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों में आवश्यक बुनियादी अधोसंरचना सृजित करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किये गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई…
Read Moreमुख्यमंत्री से पंचायत चौकीदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां पंचायत चौकीदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
Read Moreराज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधान सभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक…
Read Moreमुख्यमंत्री ने शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने 450 मैगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 मंे निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य मंे विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं मंे विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत मंे वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है। उन्हांेने कहा कि…
Read Moreफर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि जून में हो जाएगा बंद
शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसा मानव भारती निजी विश्वविद्यालय जून में बंद कर दिया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने एक बैठक में इस विवि को बंद करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। वर्तमान में इस विवि में 49 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से 25 जून में पासआउट हो जाएंगे। शेष 24 को अन्य विश्वविद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। निजी संस्थान में अध्यापन स्टाफ की भारी कमी है। पुलिस एसआईटी से लेकर ईडी, इनकम टैक्स एजेंसियां फर्जी डिग्री मामले…
Read Moreपुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच
बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने वीरवार रात बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य…
Read Moreहाईकोर्ट सख्त, प्रधान सचिव वन सहित 11 से जवाब तलब
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने प्रधान सचिव वन सहित 11 को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। ठियोग निवासी रमेश ठाकुर ने जनहित में याचिका दायर की है। याचिका में प्रधान सचिव वन सहित मुख्य अरण्यपाल, खंड वन अधिकारी, वनरक्षक शमराला, उपायुक्त एवं एसपी शिमला, एसएचओ ठियोग, रोशन लाल, धनी राम और चेत राम को प्रतिवादी बनाया है।…
Read Moreआयोग के पूर्व सचिव पर सरकार से हरी झंडी के दस दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जबकि प्रदेश सरकार इस मामले में पहले ही काफी देरी कर चुकी है। करीब 77 दिन पूर्व विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का पटाक्षेप किया था। विजिलेंस ने 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर में आयोग के पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके दो बेटों समेत कुल…
Read More