उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पाइन बाउल स्टेडियम में बनी क्लाइंबिंग वॉल स्थानीय युवाओं के लिए ओलंपिक का दरवाजा खोल सकती है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्लाइंबिंग प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और वर्ष 2020 में टोकियो जापान ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने की पूरी संभावनाएं हैं। यदि इस दिशा में प्रयास हों तो दमखम और मजबूत कदकाठी वाले पहाड़ के युवा इस खेल में देश का प्रतिनिधित्व कर दुनिया में नाम रोशन कर सकते हैं। फ्रांस का लोकप्रिय खेल क्लाइंबिंग स्पोर्ट्स दुनिया में तेजी से पांव पसार रहा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कब दुरुस्त होगी खरसाली को जोड़ने वाली सड़क
बड़कोट। यमुना के मायके खरसाली गांव की सड़क दुरुस्त न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गांव के दर्जनभर भवनों के साथ ही यमुना के निर्माणाधीन मंदिर को भी भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है। खरसाली गांव को जोड़ने वाली सड़क जून माह की आपदा से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। खरसाली गांव के नीचे भी भू-धंसाव से सड़क बंद है। पांच माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक सड़क दुरुस्त नहीं की गई। इससे जहां ग्रामीणों को आवागमन…
Read Moreखतरनाक बीमारी से बेखबर हैं दो मासूम
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के एक दूरस्थ गांव के दो मासूम दस साल की लड़की और आठ साल का लड़का एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बेखबर गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों की बड़ी बहन भी है जो सौभाग्य से इस बीमारी की चपेट में आने से बच गई। इसी बीमारी के चलते इनके पिता की करीब छह साल पहले और मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इन बच्चों को किसी तरह उनके ताऊ का परिवार पाल रहा है। ताऊ की माली हालत भी…
Read Moreप्याज की कीमत क्या बढ़ी पौधों की खपत में भी इजाफा
रानीखेत। प्याज का बाजार भाव बढ़ने से इस बार प्याज के पौध की खपत बढ़ गई है। प्याज बोना बंद कर चुके लोगों ने दोबारा खेती शुरू कर दी है। खपत बढ़ने से गगास घाटी के किसानों को डिमांड पूरी करना कठिन हो रहा है। दरअसल इस बार अतिवृष्टि के चलते कई क्षेत्रों में नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण किसानों ने कम नर्सरी बोई थी। गगास के प्याज के पौध अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अलावा गढ़वाल से लगे इलाकों में भी खूब पसंद किया जाते हैं।…
Read Moreगोली चलाने के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, जेल भेजा
अल्मोड़ा। सर्राफ तिलक राज वर्मा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी विशाल नेगी ने शुक्रवार रात कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। बीती सोमवार की रात सर्राफ तिलक वर्मा और विशाल नेगी बख्शीखोला स्थित तिलक राज वर्मा की दुकान पर बैठे थे। इस बीच खेल-खेल में विशाल की रिवाल्वर से चली गोली तिलक वर्मा के सिर पर जा घुसी। उन्हें…
Read Moreगांव आने का आश्वासन दिया और भूल गए डीएम
उत्तरकाशी। सड़क से 18 किमी दुर्गम पैदल दूरी पर टेंटों में सर्द रातें काट रहे पिलंग गांव के आपदा पीड़ित एक माह से डीएम की राह देख रहे हैं, लेकिन न तो डीएम प्रभावितों का हाल जानने गांव पहुंचे और न समस्याओं का निदान हो पाया। मनरेगा के तहत गांव के दो किलोमीटर ध्वस्त रास्ते को कामचलाऊ तैयार तो किया गया, लेकिन यह काम करने वाले ग्रामीणों को मजदूरी तक नहीं मिली। प्रभावितों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। आपदा के साढ़े चार माह बाद भी शासन-प्रशासन से…
Read Moreपुलिस क्लब में ‘सबूत’ खोजेगी पुलिस
अपर सचिव यौन शोषण मामले में दिल्ली से लौटी पुलिस अब नैनीताल के पुलिस ऑफिसर क्लब को भी खंगालेगी। युवती ने इसी पुलिस क्लब में दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने का अपर सचिव जेपी जोशी पर आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस टीम नैनीताल पहुंचेगी। पुलिस 16 से 22 अक्तूबर तक नैनीताल पुलिस क्लब में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी करेगी। खासतौर से 17 और 20 अक्तूबर के आंगतुक रजिस्टर को खंगाला जाएगा। पुलिस क्लब में हुआ था दुराचार पुलिस उस अफसर से भी संपर्क की कोशिश करेगी, जिसके नाम…
Read Moreसिर में फंसी गोली ने ली सर्राफ की जान
अल्मोड़ा। साथी की रिवाल्वर से खेल-खेल में चली गोली सिर पर लगने से गंभीर रूप से घायल सर्राफ तिलक राज वर्मा ने इलाज के दौरान हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। निधन का समाचार मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शोक में लाला बाजार और खजांची मोहल्ले की अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पोस्टमार्टम के बाद उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। एसपी अशोक कुमार भट्ट ने कहा है कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो कि बीती सोमवार की रात सर्राफ तिलक वर्मा…
Read Moreपगना को काफलीगैर तहसील में रखने का विरोध
बागेश्वर। पगना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विधायक चंदनराम दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सिंचाई और पेयजल समस्या का समाधान करने और आवागमन के लिए सरयू पर पुल बनवाने का आग्रह किया। क्षेत्रवासियों ने इस इलाके को काफलीगैर में शामिल करने का विरोध किया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पगना गांव से बागेश्वर तहसील मुख्यालय की दूरी मात्र आठ किमी है, जबकि काफलीगैर यहां से 25 किमी की दूरी पर है। फिर भी इस इलाके को बागेश्वर के बजाए काफलीगैर के…
Read Moreधू-धू कर जल उठा केमिकल से भरा ट्रक
पतंजलि योगपीठ के समीप हाईवे पर शुक्रवार सुबह 28 लाख के केमिकल से लदा ट्रक धू-धू कर जल उठा। लीकेज होने पर एक ड्रम से केमिकल के साइलेंसर पर गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। राजस्थान के भिवाड़ी से केमिकल से भरा एक ट्रक यहां सिडकुल की टीसीपीएल और आईटीसी कंपनी आ रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे पतंजलि योगपीठ के समीप पहुंचने पर ट्रक के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। ट्रक चालक जगत सिंह निवासी अलवर राजस्थान ने ट्रक रोक लिया। आग लगी…
Read More