हल्द्वानी। यह संदेश और सबक उन लोगों के लिए है, जो घड़ी का कांटा देख, व्यवस्था को कोस कर काम करते हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं, जो वक्त नहीं फर्ज और जिम्मेदारी के हिसाब से ड्यूटी करते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल एमएस डोबाल। कर्तव्यनिष्ठा की कई मिसालें पेश कर चुके ‘डोबाल’ ने रविवार रात एक और मिसाल बना डाली। ड्यूटी से घर जाते वक्त कालाढूंगी रोड पर एक बारात से जाम लगा देख वे ऑटो से उतरे और जाम खुलवाने लगे। रविवार रात…
Read MoreCategory: Uttarakhand
लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अहम रोल
लोकसभा चुनाव-2014 में सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग किसी सियासी दल, विचार अथवा नेता के पक्ष में राय बनाने में खास भूमिका निभा सकते हैं। कई रणनीतियों में से एक सोशल मीडिया दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता से भी इसके संकेत मिलते हैं। आप के अरविंद केजरीवाल की प्रचार की कई रणनीतियों में से एक सोशल मीडिया भी था। पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए ‘परेशानी’ उत्तराखंड टुडे के एक सर्वे को सही मानें तो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में दस…
Read Moreसिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर ‘कब्जा’
हरियाली बचाने के जिम्मेदार अफसर ही पेड़ों की हत्या कराने में जुटे हैं। उनकी शह पर देहरादून से लेकर हरिद्वार तक हरे पेड़ों की हत्या करके कंकरीट के जंगल उगाए जा रहे हैं। पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए ‘परेशानी’ हद तो यह है कि राजाजी पार्क की सीमा पर अपार्टमेंट बनाने के लिए पार्क प्रशासन और उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव तक ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। एक ओर राजाजी राष्ट्रीय पार्क को नेशनल टाइगर रिजर्व बनाने की तैयारी है। इसके आसपास ईको सेंसिटिव…
Read Moreमोदी चाय पिलाकर रैली का दिया आमंत्रण
अल्मोड़ा। भाजपाई 15 दिसंबर को देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी में जुटे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में मोदी टी स्टाल लगाकर जनता को रैली का आमंत्रण दिया। उन्होंने दो रुपए में मोदी चाय बेची। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता ने राय जता…
Read Moreताइक्वांडो में बागेश्वर का दबदबा
बागेश्वर। पायका के अंतर्गत देहरादून में संपन्न राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम को पहला स्थान मिला। स्वामी विवेकानंद ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 6 दिसंबर को देहरादून के तपोवन में हुई थी। वहां से लौटने के बाद प्रशिक्षक ललित नेगी ने बताया कि ताइक्वांडो में बागेश्वर की रुचिका कालाकोटी, नैन्सी राणा, कमल दफौटी, नरेंद्र मेहरा ने स्वर्ण, विवेक जोशी, किशोर कुमार ने रजत पदक, मनीष थापा, हरीश बिष्ट,कमल पाठक, सुरभि पांडेय ने कांस्य पदक जीते। युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल, पिंटू धपोला, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हीरासिंह धपोला, सचिव…
Read Moreअकुशल युवाओं को दक्ष बनाएगा पर्यटन विभाग
बागेश्वर। जिले के कम पढ़े लिखे अकुशल युवाआें को पर्यटन व्यवसाय के साथ जोड़ने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने उन्हें फूड प्रोडक्शन और हाउस कीपिंग का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसके लिए दो प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि होटल, मोटल, ढाबा और रेस्टोरेंटों में कार्यरत अकुशल श्रमिक और अन्य संभावित क्षेत्रों के युवाओं को पर्यटन विकास परिषद के निर्देश पर ‘हुनर से रोजगार तक’ कार्यक्रम में दक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दो विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटन…
Read Moreरक्तदान करने वाले युवा सम्मानित
गंगोलीहाट। रक्तदान करने वाले युवाओं को युवा कल्याण विभाग की ओर से सम्मानित किया गया है। बेरीनाग महाविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. पंकज उप्रेती ने रक्तदान करने वाले एनएसएस कार्यकर्ता गोकुल बुंगला, शंकर राम, दिनेश कोठारी, विनोद बिलवाल, कैलाश आर्या, गिरीश साह, मुकेश चौधरी, गौरव साह, मनोज रावल को सम्मानित किया। संचालन डा. जेएन पंत ने किया। गंगोलीहाट महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके गुरुरानी, एनएसएस प्रभारी डा. कविता बिष्ट ने सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
Read Moreलोगों को बताया घरेलू हिंसा के बारे में
डीडीहाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत नारायणनगर में आयोजित विधिक शिविर में लोगों को घरेलू हिंसा, बाल सुधार, महिला सुरक्षा कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला जज सीपी बिजलवान ने कहा कि लोगों को कानून की जानकारी होना जरूरी है। तभी वह न्याय भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय प्रताप सिंह, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, डीडीहाट बार संघ के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, निर्मल चौधरी, शासकीय अधिवक्ता गंगा सिंह बाफिला, शिवराज सिंह बोरा, पृथ्वीराज…
Read Moreसुसाइड प्वाइंट से पर्यटक लापता
हल्द्वानी। नैनीताल स्थित सुसाइड प्वाइंट (लैंड्स एंड) से रविवार शाम एक पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। वह बारापत्थर से घोड़ा लेकर घूमने निकला था। तलाश में पुलिस ने देर रात तक वहां कांबिंग की, मगर पता नहीं चला। रविवार शाम करीब छह बजे घोड़ा चालक मंसूर ने पुलिस को सूचना दी कि उसका घोड़ा लेकर सुसाइड प्वाइंट घूमने गया एक पर्यटक लापता हो गया है। वह घोड़ा छोड़कर पैदल घूमने निकला था। सूचना मिलते ही एसएसआई ललित जोशी, दरोगा डीआर टम्टा के साथ घटनास्थल के लिए निकले। वहां…
Read Moreतीन घंटे जाम की सड़क
रामनगर। गांव से गुजर रहे खनन से लदे वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर हो उठे। उन्होंने जस्सागंाजा में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएफओ ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया, तब ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। ग्राम कालू सिद्ध एवं पूछड़ी के ग्रामीण सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जस्सागांजा में एकत्र हुए और मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने कहा कि गांव के बीच से खनन वाहनों के गुजरने…
Read More