बीआरओ के मजदूरों ने बंद किया काम

उत्तरकाशी। आपदा के दौरान जान जोखिम में डालकर गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल करने वाले बीआरओ के मजदूरों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। इससे गुस्साए मजदूरों ने काम बंद कर बीआरओ कमांडर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर भुगतान की मांग उठाई। वहीं काम बंद होने से गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त करने के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बाहरी राज्यों से यहां आकर महज छह हजार रुपये मासिक मजदूरी पाने वाले बीआरओ के मजदूरों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। बार-बार मांग करने पर भी भुगतान…

Read More

जिले में 10 नई ग्राम पंचायतें बनीं

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के बाद जिले में 10 ग्राम पंचायतें बढ़ गई हैं। अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 1158 से बढ़कर 1168 हो गई है। सर्वाधिक तीन ग्राम पंचायतें धौलादेवी ब्लाक में बढ़ी हैं। इस संबंध में पूर्व में प्राप्त 10 आपत्तियों का डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने निस्तारण किया। ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर प्रशासन को 10 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। कमेटी ने बृहस्पतिवार को इनका निस्तारण किया। जिला मजिस्ट्रेट अक्षत गुप्ता ने बताया कि 10 नई ग्राम पंचायतें बढ़ने…

Read More

पूर्व भोजन माता ने शिक्षकों पर किया पथराव

जैंती (अल्मोड़ा)। स्कूल से हटाए जाने से क्षुब्ध पूर्व भोजन माता ने संकुल संसाधन केंद्र और प्राथमिक स्कूल जैंती में चल रहे सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराकर मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी को जानकारी दे दी है। संकुल संसाधन केंद्र और प्राथमिक स्कूल जैंती में नौ दिसंबर से प्राथमिक विद्यालय ज्वारनेड़ी, तड़ैनी, बांजधार, कालाडुंगरा, सुनाड़ी, संग्रौली, भाबू, जूनियर हाईस्कूल तड़ैनी समेत तीन दर्जन से अधिक स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम…

Read More

प्रांतीय अधिवेशन में उठेंगी शिक्षकों की समस्याएं

बागेश्वर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक तहसील रोड स्थित शिविर कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के महामंत्री कैलाश अंडोला ने बताया कि सातवां प्रांतीय अधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज में होगा। जिसमें सभी अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक और प्रांतीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने के लिए अवकाश स्वीकृत हो चुका है। पहले दिन मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन चुनाव होगा। इससे पूर्व 12 दिसंबर…

Read More

आधार कार्ड बनाने को गांवों में कैंप लगाएं

बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों से आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांवों में कैंप लगाकर सभी को इसकी सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी लाभार्थी आधार कार्ड बनाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्ड बनाने वाली कम्पनियों को सभी लाभार्थियों को रसीद उपलब्ध कराने को कहा । उन्होंने कहा कि पहले चरण में कपकोट तहसील में कैंप लगाए जाएंगे। बैठक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पद्धति की प्रगति…

Read More

नगर पालिका ने शुरू किया जागरुकता अभियान

कोटद्वार। नगर पालिका के नए साल से नगर में पालीथिन बंद करने के लिए जन जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने बुधवार को पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो में घर-घर जाकर पर्चे बांटे। नगर पालिका ने नवंबर में हुई बोर्ड बैठक में एक जनवरी से शहर में पालीथिन प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया था। सोमवार को पालिका में आम नागरिकों, व्यापारियों के साथ हुई बैठक में इस पर सभी ने समर्थन देने की बात कही। उसके बाद बोर्ड बैठक में पालीथिन प्रतिबंध…

Read More

पौड़ी पर सिर्फ खंडूड़ी अकेले दावेदार: रावत

कोटद्वार। लैंसडौन क्षेत्र के विधायक महंत दिलीप रावत का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं है। खंडूड़ी की जीत के लिएवे अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की भी खुद जिम्मेदारी संभालेंगे, यदि खंडूड़ी इन क्षेत्रों से पीछे रह गए तो मैं अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की…

Read More

अन्ना के समर्थन में उतरे पिथौरागढ़ के लोग

पिथौरागढ़। जन लोकपाल बिल के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे की ओर से फिर से शुरू किए गए आंदोलन का यहां के तमाम संगठनों ने समर्थन किया है। इन संगठनों ने भाजपा और कांग्रेस का पुतला फूंका। अन्ना की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार को तत्काल जन लोकपाल बिल पास करना चाहिए और अन्य राजनीति दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। इन संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन लोकपाल के लिए अन्ना हजारे की लड़ाई को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।…

Read More

इंजीनियरिंग के छात्रों का आंदोलन जारी

पिथौरागढ़। कालेज को एआईसीटीई की मान्यता देने की मांग को लेकर सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने भी इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों को समर्थन दिया है। कालेज में पठन पाठन दस दिन से ठप है। कालेज से निदेशक प्रो. बीके सिंह ने स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जो भी प्रयास किया उसमें कोई सफलता अब तक नहीं मिली है। प्रो. सिंह का कहना है कि छात्रों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। इधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष…

Read More

अन्ना के समर्थन में उतरे पिथौरागढ़ के लोग

पिथौरागढ़। जन लोकपाल बिल के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे की ओर से फिर से शुरू किए गए आंदोलन का यहां के तमाम संगठनों ने समर्थन किया है। इन संगठनों ने भाजपा और कांग्रेस का पुतला फूंका। अन्ना की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार को तत्काल जन लोकपाल बिल पास करना चाहिए और अन्य राजनीति दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। इन संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन लोकपाल के लिए अन्ना हजारे की लड़ाई को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।…

Read More