गोपेश्वर। जिले की पुरसाड़ी जेल में कैदियों की मेहनत रंग लाई है। कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते कैदियों के लिए आज पानी की कमी नहीं है। यहां कैदियों ने नंदप्रयाग गदेरे से करीब दो सौ मीटर भूमिगत नहर का निर्माण कर जेल परिसर में पानी पहुंचाया है। पानी के संरक्षण के लिए परिसर में दस हजार लीटर का स्टोर टैंक भी बनाया गया है। अब पानी के लिए जेल प्रशासन को दो किमी दूर पुरसाड़ी गांव और अलकनंदा नदी में नहीं जाना पड़ता है। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एक बार फिर बेहतर यातायात के लिए जुटे सब
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नया ट्रैफिक प्लान लागू करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापार संघ व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीओ जगदीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में थाना कर्णप्रयाग में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य बाजार में टैक्सी प्वाइंटों पर नंबर के अतिरिक्त वाहन खड़े न करने, वन-वे यातायात को सुचारु रखने, नगर पंचायत की पार्किगाें में वाहनों को खड़े करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।…
Read Moreराज भट्ट का नागरिक अभिनंदन
लोहाघाट। सिरमोली खेतीखान के मूल निवासी और इंग्लैंड की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहे राज भट्ट का खेतीखान के विवेकानंद विद्यामंदिर में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के हॉल समेत अन्य कक्षों का लोकार्पण किया, जिनके निर्माण के लिए उन्होंने 14 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने विद्यालय के फर्नीचर के लिए तीन लाख रुपए और प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय स्थापित करने के लिए भी धन देने को कहा। कर्नल जीएस देव की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य कमल माहरा के संचालन में…
Read Moreशिक्षा का माध्यम अंग्रेजी बनाया जाना गलत
लोहाघाट। उत्तराखंड रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से स्थानीय बीआरसी में ‘विद्यालयों में क्या हो शिक्षण का माध्यम’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में शिक्षकों का कहना था कि अंग्रेजी विषय की पढ़ाई तो ठीक है, लेकिन शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी बनाए जाने से बच्चों की रचनात्मकता और सृजनात्मक क्षमता समाप्त हो जाएगी। मुख्य वक्ता राज्य समन्वयक नवेंदु मठपाल ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण, एनजीओई करण, पीपीपी करण की ओर धकेलने के लिए अनेक साजिशें की जा रही हैं। राष्ट्र भाषा हिंदी से विमुख करने की एक सोच पैदा की…
Read Moreखनन को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गंभीर
बाजपुर। बंजारी वन निगम कांटे पर उप खनिज के लिए लगी कतार तोड़कर डंपर ले जाने पर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बात बढ़ी तो एक पक्ष के समर्थकों के अंधाधुंध फायरिंग करने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना से खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रामनगर और बाजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कोसी, दाबका…
Read Moreनशे में धुत युवकों ने दंपति को धुना
शक्तिफार्म। नशे में धुत जिप्सी सवार चार युवकों ने बाइक सवार दंपति से अभद्रता और मारपीट कर दी। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। युवकों के साथ दो युवतियां भी थीं। युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। शनिवार की शाम जगतारपुर निवासी काला सिंह अपनी पत्नी विमला कौर के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही जिप्सी संख्या-यूपी32एन-4788 में सवार नशे में धुत चार युवकों…
Read Moreदुकानों के छज्जे उखाडे़, सड़क से कब्जा हटाया
काशीपुर। प्रशासन ने पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार शुक्रवार से महाराणा प्रताप चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। दुकानों के छज्जे हटाए। साथ ही नाली के पार पटरी पर पक्की सड़क बना दी। इससे अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारियों ने अपने बरामदों की चादरें हटानी शुरू कर दी। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव और एएसडीएम डीपी सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। जेसीबी मशीन ने आधा दर्जन दुकानों के अलावा…
Read Moreरैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा का एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ड्योलीडाना मंदिर में आयोजित किया गया। स्वयं सेवकों ने स्कूल से ड्योलीडाना मंदिर तक रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शिविर के तहत स्वयं सेवकों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चला कर कूड़े का निस्तारण किया। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डा. मदन मोहन साह, उप प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने संयुक्त रूप से रैली को रवाना किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों…
Read Moreबिना परिचय पत्र साइबर कैफे वाले नपेंगे
रानीखेत। बिना परिचय पत्र के कोई भी साइबर कैफे में प्रवेश नहीं कर सकता, साथ ही नाबालिगों को भी अकेले कैफे में आने पर मनाही होगी। निरंतर बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा ने नगर से ही पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 2000 के तहत नगर में संचालित साइबर कैफे चिह्नित कराकर कैफे स्वामियों को कोतवाली में हर हाल में पंजीकरण कराने को कहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा का कहना है कि धीरे-धीरे पर्वतीय क्षेत्रों में…
Read Moreअब द्वारसौं के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव
रानीखेत। तल्ली रियूनी के बाद अब द्वारसौं के कंपाट नं. 14 से मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। शव पानी में डूबा हुआ था, एक हफ्ते के भीतर दूसरी घटना से वन विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। पोस्टमार्टम में तेंदुए की अत्यधिक ठंड लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों ने कालिका में ही शव को जला दिया है। नगर से चार किमी दूर स्थित कालिका रेंज अंतर्गत द्वारसौं में तेंदुए के शव की सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी दीवानी…
Read More