धरोड़ा में पागल कुत्ते ने तीन लोगों को काटा

धरमघर/बागेश्वर। माजखेत घाटी के धरोड़ा क्षेत्र में पागल कुत्ताें का आतंक मचा हुआ है। धरोड़ा गांव में पागल कुत्ते ने तीन लोगों को काट लिया। एक हफ्ते से माजखेत घाटी में पागल कुत्ता भटक रहा है। धरोड़ा गांव में फकीर दत्त जोशी, केवलानंद पाठक और ख्याली दत्त पाठक को उस पागल कुत्ते ने काट लिया। फकीर दत्त के पैरों में गहरे जख्म होने के कारण उन्हें टांके लगाने पड़े। मोहन सिंह कोरंगा और जोगा सिंह मेहता ने बताया कि पागल कुत्ते के कारण लोगों में भय व्याप्त है। धरमघर के…

Read More

स्टेडियम क्षतिग्रस्त, ठप हुई खेल गतिविधियां

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम के क्षतिग्रस्त होने से सभी खेल गतिविधियाें पर ब्रेक लग गया है। आपदा की चपेट में आए स्टेडियम का बड़ा हिस्सा अलकनंदा में समा चुका है, लेकिन ट्रीटमेंट नहीं होने से कटाव बढ़ गया है। ऐसे में विवि के बीपीएड छात्र, खिलाड़ी प्रशासनिक भवन के आंगन में अभ्यास कर रहे हैं। आपदा के बाद गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम का बड़ा हिस्सा अलकनंदा में समा चुका है। एकमात्र स्टेडियम के बंद होने से विवि की खेल गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं। ऐसे में…

Read More

बांज का पेड़ रातों रात गायब

लैंसडौन। नगर के अलकनंदा शापिंग कांप्लेक्स के पास बांज का हरा पेड़ रातों रात गायब हो गया। पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया गया है। जिस जगह पर पेड़ उखाड़ा गया है वहां पर गहरा गड्ढ़ा बना है। रातों रात पेड़ गायब होने की चर्चा शहर में फैल गई। खास बात यह है कि जिस जगह से पेड़ उखाड़ा गया है उससे ठीक 20 मीटर दूरी पर 24 घंटे सेना की चौकसी रहती है। लैंसडौन में बड़े पैमाने पर बांज जैसी संरक्षित प्रजाति के पेड़ों पर आरियां चलाई जा रही…

Read More

पंचायत सीटों के परिसीमन का खाका तैयार

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने सचिव उत्तराखंड शासन विनोद फोनिया के हवाले से सूचित किया है कि पंचायत और जिला पंचायत सीटों का वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन किया जाएगा। 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 28 दिसंबर को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 2 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की…

Read More

बर्ड फ्लू की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता

पिथौरागढ़। नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी मिलते ही जिले में पशुपालन विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारियों को बर्ड फ्लू से बचाव का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य रूप से धारचूला क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया। यदि किसी स्थान पर एक साथ कई मुर्गियों की मौत हो तो उसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. टीएस खड़ायत ने…

Read More

बच सकती थी बाघिन की जान!

हल्द्वानी। हेमपुर डिपो में क्लच वायर में फंसकर मरी बाघिन की जान बच सकती थी। वनाधिकारियों के अनुसार क्लच वायर में फंसने के बाद जब तार कसा होगा, तो बाघिन खूब दहाड़ी होगी। घंटों संघर्ष के बाद उसने दम तोड़ा होगा, पर चौंकाने वाली बात यह है कि पास में पीपलपड़ाव गांव के लोगों ने आवाज सुनी और न सैन्य कर्मियों ने। ऐसे में वन महकमा का संदेह गहरा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर समय पर सूचना मिल जाती, तो संभवत: रेस्क्यू कर जान बचाई जा सकती थी।…

Read More

तहसील बचाने पर विधानसभा अध्यक्ष सहमत

हल्द्वानी। विरासत बचाओ अभियान में ऐतिहासिक तहसील भवन के संरक्षण के लिए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि तहसील भवन कोलोनियल वास्तुकला एवं कुमाऊं में भू राजस्व व्यवस्था की शुरुआत का प्रतीक रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से तहसील भवन के ध्वस्तीकरण प्रस्ताव को निरस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों इस ऐतिहासिक भवन को बचाने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा,…

Read More

रफ्तार के रोमांच’ को वन विभाग का झटका

उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पहाड़ों पर चल रही एडवेंचर कार रैली को कोटद्वार से यूपी का रास्ता पकड़ना पड़ सकता है। वन विभाग ने इस एडवेंचर रैली की प्रस्तावित राह में रोड़ा अटका दिया है। पढ़ें,क्लच वायर में फंसाकर ‘राजा’ को मार डाला विभाग ने कोटद्वार से चिलरखाल-लालढांग होते हुए गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए डीएफओ की ओर से जिलाधिकारी और पर्यटन विभाग को पत्र भेज दिया गया है। यहां से गुजरनी थी रैली उत्तराखंड में 22…

Read More

किशोर की मौत से नहीं उठा पर्दा

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना प्रखंड में गोनगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत कोट में 15 दिन पहले हुई किशोर की रहस्यमय मौत से पर्दा नहीं उठ पाया है। दूसरी तरफ नामजद आरोपियों ने पीड़ित परिवार से जानमाल का खतरा होने की तहरीर दी है। गोनगढ़ पट्टी के ग्राम कोट में 15 दिन पहले शिव सिंह के 14 वर्षीय पुत्र हुकम सिंह अपने मकान की छत की रेलिंग पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक के पिता शिव सिंह ने गांव के ग्यारह लोगों के खिलाफ राजस्व पटवारी चौकी भट्टगांव में…

Read More

आठ साल से नहीं बनी 11 किमी सड़क

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड में वर्ष 2004 से निर्माणाधीन कुड़ी सौड़- केमुंडाखाल मोटर मार्ग पर 81 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण की चपेट में आई कृषि खेती का मुआवजा भी काश्तकारों को नहीं दिया गया है। प्रतापनगर और चमियाला क्षेत्र को जोड़ने के लिए 11 किलोमीटर कुड़ी-केमुंडाखाल मोटर मार्ग को वर्ष 2004 में स्वीकृति मिली थी। सड़क निर्माण का काम 2004 में शुरू किया गया। लोनिवि अभी तक 81 लाख रुपये खर्च कर चुका हैं, लेकिन सड़क छह किमी ही…

Read More