भुगतान में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट। राजीव नवोदय विद्यालय भवन निर्माण के काम में लगे ठेकेदार अमीर अहमद ने भुगतान में देरी पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उधर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने नायाब तहसीलदार हर सिंह रजवार के नेतृत्व में भुगतान में देरी को लेकर तीन सदस्यीय तकनीकी समिति बनाई है। ठेकेदार का कहना है कि करीब सात लाख रुपए का भुगतान करने में कार्यदायी संस्थान यूपी राजकीय निर्माण निगम बेवजह देरी कर रहा है। इसके चलते पिछले माह उन्होंने आंदोलन भी किया था। डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल द्वारा काम…

Read More

आय बढ़ाने का आसान जरिया है मौनपालन

चंपावत। दिगालीचौड़ में छह दिविसीय मौन पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन लोहाघाट के खंड विकास अधिकारी केएस नयाल ने किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और पशुपालन के साथ मौनपालन का काम आय बढ़ाने का आसान जरिया है। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में शुरू इस ट्र्रेनिंग में मौनपालन की बारीकियां बताई गईं। प्रकाश चंद्र जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रमेश चंद्र पंत ने मौनपालन व्यवसाय की आधुनिक विधि, अधिक शहद लेने के तरीके बताए। महिला समाख्या की…

Read More

हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन सप्ताह का समय दिया

काशीपुर। लक्ष्मीपुर माइनर के अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के विरुद्ध याचिका सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह का समय दिया है। समाजसेवी अनिल माहेश्वरी की लक्ष्मीपुर माइनर से अतिक्रमण हटाने की जनहित याचिका पर एक साल पहले हाईकोर्ट ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। प्रशासन ने लगभग 160 लोगों को चिह्नित किया। परगना मजिस्ट्रेट की अदालत ने आपत्तियों पर सुनवाई की और सभी आपत्तियां खारिज कर दी, परंतु 40 लोगों ने जिला जज…

Read More

नहर की जालियों में फंसने से चीतल घायल

खटीमा। पानी पीने को नहर में घुसा चीतल जालियों में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चीतल को वन कर्मियों ने खासी मसक्कत के बाद नहर से निकाल कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वनकर्मियों ने चीतल को पशु चिकित्सकाधिकारी पीएस ह्यांकी द्वारा इलाज करने के बाद जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने खटीमा वन रेंज को सूचना दी कि एक चीतल लोहियाहेड पावर हाउस की जालियों में फंसा हुआ है। वन रक्षक जशोद सिंह ने बताया कि जंगल में पानी पीने के लिए नहर में गया चीतल नहर…

Read More

निकाय की पटरी पर भी नहीं दौड़ी विकास की गाड़ी

पुरोला(उत्तरकाशी)। पुरोला को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद लोगों में विकास की जो उम्मीद जगी थी उसे बीस महीने बाद भी पंख नहीं लग पाए हैं। नगर निकाय चुनाव के बाद नया बोर्ड भी बना लेकिन हालात जस के तस बने हैं। शासन ने 9 अप्रैल 2012 को पुरोला को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। शुरू में एसडीएम को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया। नगर निकाय चुनाव के बाद बोर्ड के गठन से लोगों उम्मीद थी कि नगर में विकास की गाड़ी आगे बढे़गी। नगर…

Read More

पुल हो तो ऐसा : 42 गांवों की ‘लाइफ लाइन’ सुरक्षित

चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)। पहाड़ों में पुल गिरने की खबरें आम बात हो गई हैें, लेकिन दिचली गमरी इलाके के 42 गांवों को जोड़ने वाला पुल चौबीस साल से सुरक्षित है। यह तब है जब पुल साल के अधिकतर महीने पानी में डूबा रहता है। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के दिचली गमरी में इस साल 5 अगस्त को झील का जलस्तर बढ़ने पर डूबा यह पुल रविवार को पानी उतरने पर बाद फिर थोड़ी बहुत क्षति के साथ बाहर निकल आया है। क्षेत्र के 42 गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 1993…

Read More

पुलिस की मदद से खुलवाए स्कूल के ताले

मौलेखाल। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस की मदद से प्राथमिक पाठशाला विरलगांव के भवन में जड़े ताले को खुलवा दिया है। निवर्तमान प्रधान रामदत्त शर्मा विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर नाराज चल रहा था। जिस कारण उसने 19 दिसंबर की सुबह विद्यालय भवन में तालाबंदी कर दी। इससे मध्याह्न भोजन और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर प्राथमिक विद्यालय विरलगांव के भवन में जबरन लगाए ताला खुलवाने और निवर्तमान प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

Read More

कह विध रास रचाऊं, मोहन मन लीन्हो’.

अल्मोड़ा। पौष माह के पहले रविवार से नगर में बैठकी होली शुरू हो गई हैं। श्री लक्ष्मी भंडार ‘हुक्का’ क्लब में नगर के प्रमुख होल्यारों ने होली गायन करके पौष की पहली होली का शुभारंभ किया। देर रात तक श्रोताओं ने होली गीतों का आनंद लिया। हुक्का क्लब में आयोजित बैठकी होली में लक्ष्मी भंडार के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे ने राग श्याम कल्याण में ‘कहा विध रास रचाऊं, मोहन मन लीन्हो’ से बैठकी होली की शुरुआत की। इसके बाद शिवराज शाह ने राग कॉफी में ‘नील वरण घनश्याम…

Read More

अगस्त्यमुनि, रतूड़ा ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग। रमसा के तहत जीजीआईसी अगस्त्यमुनि में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें किरन, अंजलि, हेमंत, जूनियर वर्ग में सौम्या मैठाणी, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में सीनियर वर्ग में प्रियंका, अभिषेक पुरोहित, वसुंधरा, रविशंकर, जूनियर वर्ग में अंकित पंवार, दीपक गुसाईं, मयंक राणा, ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भावना, सोनाली रावत, अभिजीत बिष्ट, जूनियर वर्ग में गीतिका, निधि, श्रुति चौधरी, विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, जीआईसी अगस्त्यमुनि व उच्चतर माध्यमिक…

Read More

विद्यार्थियों की बेहतरी को प्रयास करें शिक्षक

बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी बीएस मनराल ने छात्र-छात्राआें के लिए अच्छा शैक्षिक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में करियर निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। छात्र-छात्राओं को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन के बल पर ही सफलता मिल सकती है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राआें ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।…

Read More