रैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा का एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ड्योलीडाना मंदिर में आयोजित किया गया। स्वयं सेवकों ने स्कूल से ड्योलीडाना मंदिर तक रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
शिविर के तहत स्वयं सेवकों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चला कर कूड़े का निस्तारण किया। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डा. मदन मोहन साह, उप प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने संयुक्त रूप से रैली को रवाना किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन चौधरी ने एनएसएस स्वयंसेवियों से आदर्श समाज के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर दीपक कुमार थापा, पंकज मेर, विक्रम सिंह रावत, मंदिर के प्रबंधक राम सिंह पवार आदि मौजूद थे।

Related posts