पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने सचिव उत्तराखंड शासन विनोद फोनिया के हवाले से सूचित किया है कि पंचायत और जिला पंचायत सीटों का वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन किया जाएगा। 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 28 दिसंबर को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 2 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सड़क चौड़ीकरण से ध्वस्त हुई तीन पेयजल योजनाएं
डीडीहाट। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किए जा रहे चर्मा-ओगला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र की तीन पेयजल योजनाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बीआरओ द्वारा चर्मा-ओगला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण में बरती जा रही लापरवाही से ननकुड़ी-चौसाल-भागीचौरा पेयजल योजना को काफी नुकसान पहुंचा है। चर्मा गधेरे से चर्मा बाजार के लिए बनी पेयजल लाइन और अजेड़ा-ओगला पेयजल योजनाएं भी सड़क चौड़ीकरण के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह पर…
Read Moreनजूल भूमि बचाने को दूसरे दिन भी दिया धरना
हल्द्वानी। हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति पदाधिकारियों का भोलानाथ गार्डन की नजूल भूमि बचाने के लिए बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति संयोजक मदन मोहन जोशी ने कहा कि नजूल भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया तो भोलानाथ गार्डन के लिए आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। नजूल भूमि को बचाने की मांग को लेकर जोशी के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड के आटो चालक और भोलानाथ गार्डन के दर्जनों लोग बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे हैं। रविवार को शहर के कई लोग नजूल भूमि…
Read More‘कच्चे रजिस्ट्रेशन’ के जुगाड़ से चल रहा काम
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की व्यवस्था वाहन स्वामियों को भारी पड़ रही है। काशीपुर एआरटीओ कार्यालय खोल दिया गया है, पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में वाहन स्वामियों को चार महीने से महकमा ‘कच्चा रजिस्ट्रेशन’ ही बांट रहा है। जब नंबर प्लेट लगेगी, तभी नियमानुसार स्थायी रजिस्ट्रेशन का अभिलेख जारी हो सकेगा। लेकिन नंबर प्लेट कब लगेगी, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नए, पुराने सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी है। लेकिन,…
Read Moreजब ‘विकेट’ गिरा तो आप की राह पर चल पड़े राहुल गांधी
देहरादून में कांग्रेस की जिले और महानगर की बैठक पर पहली बार उत्तराखंड के बड़े नेताओं की निगाह है। पढ़ें, मोदी की ‘टॉनिक’ से भाजपा में आई जानश आम आदमी पार्टी की रहा पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संबंध में आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी होनी है। आम आदमी का रुख पता करेगी कांग्रेस इससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के संबंध में आम आदमी के रुख का पता लगेगा। इसी से प्रदेश…
Read Moreएसडीएम से वार्ता के बाद अनशन स्थगित
घनसाली (टिहरी )। भिलंगना हाइड्रो पॉवर घुत्तु के खिलाफ परियोजना प्रभावितों का आठ दिनों चल रहा आमरण अनशन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गई। एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन देकर शीघ्र मांगों के निस्तारण का भरोसा दिया है। पटवारी चौकी घुत्तू में पांच सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सुंदर सिह कंडारी ने एसडीएम जगदीश लाल के लिखित आश्वासन के बाद अनशन स्थगित कर दिया है। सुंदर सिंह कंडारी ने कहा कि परियोजना निर्माण के समय कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ हुए लिखित समझौते में…
Read Moreनहीं बना डोबरा-चांठी पुल
नई टिहरी। प्रतापनगर समग्र जन कल्याण समिति की बैठक में डोबरा-चांठी पुल निर्माण में हो रही देरी पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 से निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा न होने से प्रतापनगर के लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने खस्ताहाल पड़े भल्डियाना मोटर मार्ग का मरम्मत करने की भी मांग की। नवदुर्गा मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध की झील बनने के आठ साल बाद भी डोबरा-चांठी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के…
Read Moreपत्थर से जेसीबी चालक घायल
नारायणबगड। मीगंगदेरा-गड़नी मोटर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जेसीबी चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी कर्णप्रयाग रेफर किया गया है। शनिवार शाम निर्माणधीन मीगंगदेरा-गड़नी मार्ग पर कार्य के दौरान जेसीबी के ऊपर पहाड़ी से एक भारी पत्थर जा गिरा, जिससे चालक बीरेंद्र (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 से पीएचसी नारायणबगड लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग…
Read Moreबंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू, पहले दिन 109 पकड़े
गोपेश्वर। नगर पालिका ने शहर में बंदरों को पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। नगर पालिका की ओर से उत्तर प्रदेश के मथुरा से बुलाई गई विशेषज्ञ टीम ने पहले दिन रविवार को 109 बंदरों को पिंजरों में कैद किया। पीजी कालेज परिसर में शुरू हुए इस अभियान को देखने के लिए यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देखते हुए प्रशासन को मौके पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। पेंशनर्स कल्याण समिति के सचिव एसपी जुयाल और व्यापार संघ के महामंत्री दीपेंद्र सिंह नेगी का कहना…
Read Moreभुगतान में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी
लोहाघाट। राजीव नवोदय विद्यालय भवन निर्माण के काम में लगे ठेकेदार अमीर अहमद ने भुगतान में देरी पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उधर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने नायाब तहसीलदार हर सिंह रजवार के नेतृत्व में भुगतान में देरी को लेकर तीन सदस्यीय तकनीकी समिति बनाई है। ठेकेदार का कहना है कि करीब सात लाख रुपए का भुगतान करने में कार्यदायी संस्थान यूपी राजकीय निर्माण निगम बेवजह देरी कर रहा है। इसके चलते पिछले माह उन्होंने आंदोलन भी किया था। डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल द्वारा काम…
Read More