आपदा के छह माह बाद भी केदारघाटी में जिंदगी ठहरी हुई सी है। ऐसा लग रहा है मानो आपदा भी यहीं ठहर गई हो। छह माह पहले जून के आखिर में जब मैं गुप्तकाशी आया था, तब यहां सरकारी अफसरों, गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लोगों और पीड़ितों का जमावड़ा था। अफरातफरी थी। अब गुप्तकाशी शांत है। लेकिन दर्द अब भी वही है। कैसे चलेगी आगे की जिंदगी तब मदद के लिए बढ़े हाथ भी अब वहां नहीं हैं। भविष्य के प्रति उपजी लोगों की चिंताएं अब और बढ़ गई…
Read MoreCategory: Uttarakhand
फ्रीहोल्ड में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी
लोहाघाट। नगर की लीज भूमि को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नागरिकों ने लीज जमीन जल्द फ्रीहोल्ड नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की बात कही। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जोधसिंह ढेक, पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता, नवीन मुरारी, पदमादत्त पुनेठा, आरसी पांडेय आदि का कहना था कि नगर की 3320 नाली भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए यहां के करीब 1500 लोगों ने 3.75 करोड़ रुपए नियमानुसार…
Read Moreगौशाला में आग, 10 पशु जले
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के ग्वानी गांव में एक गौशला में आग लग गई। आग से पांच गायों समेत 10 जानवर जिंदा जल गए। आग लगने के कारणा का पता नहीं चला है। अग्निकांड में 30 हजार रुपए से अधिक का अनुमान है। मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर दुबड़जैनल ग्राम पंचायत के ग्वानी तोक में शनिवार रात में चंचल सिंह के गौशाला में आग लग गई। हादसे में पांच गायें, दो बैल और तीन बकरियां जिंदा जल गए। इसके अलावा एक गाय और एक बैल गंभीर रूप से झुलस गए।…
Read Moreएक हफ्ते बाद आप खोलेगी ‘राज
उत्तराखंड का सियासी गलियारा दिल्ली के रास्तों की तरह समतल और चिकना नहीं है। आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे लोगों ने यह बात साफ कर दी है कि उन्हें कैसा उम्मीदवार चाहिए। आप में लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसके पीछे जो ‘राज’ छिपा है इसका पता एक हफ्ते बाद लग जाएगा। नहीं पहुंचे राष्ट्रीय संगठन संयोजक मौका था 108 सेवा के संचालक अनूप नौटियाल के आप में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय में मीटिंग का। अनूप नौटियाल के आप में शामिल होने के…
Read Moreधरने पर भाजपाई, सीएम से मिलकर हुए शांत
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में विकास की अनदेखी और विपक्ष के विधायकों के साथ योजनाएं स्वीकृत करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसी दौरान बातचीत का बुलावा आने पर भाजपाइयों ने सीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है, यदि कोई समाधान नहीं निकला तो सदन में सरकार को घेरेंगे। सोमवार को दिया गया धरना खासतौर पर पार्टी केपूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट से पार्टी विधायक…
Read Moreनए साल के जश्न के लिए पहाड़ पर चढे पर्यटक
उत्तराखंड में मसूरी, लैंसडौन और अन्य पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में वैसे भी विंटरलाइन कार्निवाल के चलते होटल और बाजार सजे हुए हैं। चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटक लगातार आ रहे हैं। होटलों में नए साल के जश्न के लिए कई आकर्षक पैकेज हैं। स्टार केटेगिरी और नॉन स्टार केटेगिरी के होटलों में डांस, डिनर विथ कॉकटेल के पैकेज हैं। मसूरी में होटल वालों ने दो लोगों के लिए डांस, डिनर विथ वाइन दो रात और…
Read Moreआपदा के बेघरों को मिलेगा इंदिरा आवास का भी पैसा
उत्तराखंड सरकार ने बेघरों को दी जाने वाली मुआवजा राशि में इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले 75 हजार रुपए भी जोड़ दिए हैं। अब बेघर हुए परिवारों को 7.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा आपदा प्रभावित परिवारों को सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 हजार रुपए गर्म कपडों के लिए दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। 75 हजार रुपए और दिए जाएंगे सचिवालय में मीडिया से बातचीत केदौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दैवी आपदा में बेघर हुए लोगो को सरकार अभी तक सात लाख…
Read Moreअशासकीय स्कूल हो रहा भेदभाव : नेगी
पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में अंशदायी पेंशन योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) शुरू नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में चयन आयोग के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं से वह भली भांति परिचित हैं। शिक्षक, कर्मचारी और संगठन हित…
Read Moreहिमाचल, बरेली के खास ध्यानार्थ..
डीडीहाट। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एक नर्स से प्रेम करता है। उसके प्रेम में धोखा देने पर वह सबक सिखाने डीडीहाट यहां आया है। युवक के अनुसार युवती से उसका प्रेम प्रसंग बरेली से चल रहा है जहां पर युवती पहले नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी। थाना प्रभारी आरसी लोहनी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी अस्पताल के पास…
Read Moreबचत स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी
हल्द्वानी। बचत स्कीम के नाम पर हल्द्वानी के 50 लोगों के करीब पांच लाख रुपए लेकर एक दुकानदार फरार हो गया। लंबे समय से एक पीड़ित को टाल रही पुलिस ने शनिवार को डीआईजी के आदेश पर दुकानदार और उसके कलेक्शन ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार किदवई नगर स्थित एमके इलेक्ट्रानिक्स में जनवरी 2011 में एक महाबचत स्कीम निकाली, जिसके अनुसार 800 रुपए प्रतिमाह या 27 रुपए रोज के हिसाब से दो साल तक भरने थे, जिसके तहत नगद इनाम या उतने मूल्य…
Read More