विकासनगर/सेलाकुई जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान शहीद के अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा माहौल वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, संदीप थापा तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा। मां राधा देवी और पत्नी निशा बेसुध हो गईं। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
उत्तराखंडः बादलों ने मचाई ऐसी तबाही कि आंखों के सामने आ गया केदारनाथ आपदा का मंजर
देहरादून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दुचाणू, टिकोची, माकुली और स्नेल गांव में बादल फटने से टौंस नदी उफान पर आ गई। उसके बाद जो हुआ उसने 2013 में आई केदारनाथ आपदा की याद दिला दी। उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के आराकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों मकान पानी के सैलाब में समा गए। रविवार देर शाम तक आराकोट और माकुड़ी से आठ लोगों के शव बरामद हो चुके थे। सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई…
Read Moreबेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलेंगी देहरादून की ये जुड़वा बहनें
देहरादून ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ देहरादून की जुड़वां बेटियां ताशी और नुंग्शी मलिक भी खतरों से लड़ेंगी। फिजि आइलैंड में 9 से 21 सितंबर के बीच होने जा रही 675 किलोमीटर की इस खास रेस के लिए इंडिया से जुड़वां बहनों के अलावा प्रवीन रांगड़ का चयन हुआ है।ताशी-नुंग्शी के पिता और टीम के असिस्टेंट कर्नल विरेंद्र सिंह मलिक(रिटा.) ने बताया कि फिजि आइलैंड में होने वाली इस रेस में 30 देशों की 60 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। पहली बार दक्षिण एशिया और…
Read Moreबादल फटने के बाद कुछ ऐसा है गांव का हाल, ऐसे गुजर-बसर कर रहा आपदा प्रभावित परिवार
टिहरी टिहरी में मां-बेटे की मौत गुरुवार की रात टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के थार्ती गांव के ऊपर बादल फटने से तबाही मच गई थी। जिसमें घर के अंदर सो रहे मां-बेटे काल के गाल में समा गए थे। शुक्रवार की रात यहां का ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ठेला गांव के समीप क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत कर ऊर्जा निगम ने शुक्रवार की रात थार्ती, बडियार गांव, तितराणा, चकरेणा, होल्टा, ठेला, मल्याकोट, मल्ड, महड़ और बेहड़ गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारू…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्रियों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत, अब जमा ही करना पड़ेगा किराया
नैनीताल हाईकोर्ट – फोटो : फाइल फोटो हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों की सरकारी आवास व अन्य सुविधाओं का बकाया माफ करने वाली पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। उक्त याचिका पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व भगत सिंह कोश्यारी की ओर से याचिका दायर की गई थी। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति रमेश चन्द्र खुल्बे की खण्डपीठ ने आज फैसला सुनाते हुए पुनर्विचार याचिका निरस्त कर दी। इसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्रियों को बकाया किराया जमा करना होगा। बहुगुणा के आवास का किराया प्रतिमाह करीब 39 हजार निर्धारित किया गया…
Read Moreदिव्यांग को बस से उतारकर गोली मारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
काशीपुर गोली – फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक को बस से उतारकर गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश (25) पुत्र स्वर्ण कमल पोलियो ग्रस्त है। वह कॉलोनी में ही टेलरिंग का कार्य कर आजीविका चलाता है। मुकेश ने अपने परिचित युवकों से 23 हजार रुपये…
Read Moreबोल्डर गिरने से घंटों रास्ते में फंसे रहे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री, 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़/धारचूला/नाचनी, 1 of 6 टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर उत्तराखंड में सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग दोबाट, ऐलागाड़ समेत कई स्थानों में मलबा गिरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से बंद रहा। कैलाश यात्रा पर जा रहे 14वें दल के 58 यात्री चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर, थल-मुनस्यारी सड़क डोर के पास बोल्डर गिरने से तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़-धारचूला सड़क कनालीछीना के पास गुड़ौली में मलबा आने से सुबह एक घंटे तक बंद रही। टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर बता दें कि प्रदेश के सात जिलों में…
Read Moreमुख्यमंत्री स्टिंग मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को
स्टिंग ऑपरेशन के मामले में शनिवार को हाईकोर्ट में उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत का पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि हर मामले को सीबीआई को नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने बहस के दौरान एसआर बोम्मई केस समेत उदाहरणों के जरिए तर्क प्रस्तुत किए। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि नियत की है। बता दें कि हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से याचिका दायर कर स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण में सीबीआई की जांच को चुनौती…
Read Moreसरकार के पास विजन नहीं, वरना सिंगापुर बन जाता उत्तराखंडः विजयवर्गीय
मार्च के महीने में कांग्रेस के नौ विधायकों से बगावत करवाकर उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को जाना जाता है। हालांकि वे इस बगावत को मुकाम तक ले जाने में नाकाम साबित हुए, मगर फिर भी उनके पैंतरों ने हरीश रावत के पैरों तले जमीन खिसका दी थी। चुनाव नजदीक देख एक बार फिर वे उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी दर्शा रहे हैं। अपने हालिया दौरे में उन्होंने ग्राउंड लेवल तक जाकर सत्ता तक पहुंचने के समीकरण समझे। वे पूरी तरह निश्चिंत…
Read Moreअब एक दिन में डेढ़ सौ टूरिस्ट ही जा पाएंगे गंगोत्री
गंगोत्री क्षेत्र में घूमने के लिए एक दिन में डेढ़ सौ से अधिक सैलानी नहीं जा पाएंगे। उनकी संख्या निश्चित कर दी गई है। इससे गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र के माइक्रो क्लाइमेट में आ रहे बदलावों के दुष्प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकेगा और प्रदूषण भी कम होगा। भागीरथी इको सेंसिटिव जोन में 22 रूटों पर ट्रैकिंग मान्य की गई है। इको टूरिज्म की कार्ययोजना इन्हीं ट्रैक पर बनेगी। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की केंद्रीय विशेषज्ञ समिति ने इस पर मोहर लगा दी है। गंगोत्री क्षेत्र के…
Read More