अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पेयजल समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए तटबंध निर्माण के साथ ही बर्शिमी में बांध निर्माण को ठोस पहल की जाएगी। सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाएं लागू हों। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्री नेगी विकास भवन में जिला नियोजन और अनुश्रवण समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार करनी होंगी। पलायन रोकने को ठोस निर्णय…
Read MoreCategory: Uttarakhand
ओएफसी कटी, बीएसएनएल सेवा ठप
बागेश्वर/सोमेश्वर। ओएफसी लाइन कटने से सोमेश्वर समेत आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की लैंडलाइन और मोबाइल सेवा मंगलवार सुबह नौ बजे से ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों का बाहरी इलाकों से संपर्क कटा हुआ है। बीएसएनएल की सेवा में खराबी आने से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में भी कामकाज पर असर पड़ा। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, साइबर कैफे संचालकों को दिक्कतें हुई। उधर, बागेश्वर में बीएसएनएल की संचार सेवाएं आज दिन भर ठप रही। इस अव्यवस्था के कारण आज नगर के सभी बैंकों में काम काज…
Read Moreक्या सीएम और मंत्रियों के आने के बाद ही सुधरेंगी सड़कें
द्वाराहाट। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि ने खराब पड़ी सड़कों के पैच भरने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि पहले विभाग को कार्य करने की सुध नहीं रहती, जब मुख्यमंत्री अथवा अन्य कोई मंत्री आते हैं तो अपनी बचाने के लिए विभाग जोड़ तोड़ की कोशिशों में जुट जाता है। अधिकारियों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस्ट हाउस की हालत भी खराब है। लाखों खर्च करने के बाद भी वह अनुपयोगी…
Read Moreबलात्कार के आरोपी को सात साल का कारावास
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति की लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को जिला और सत्र न्यायाधीश कंवर सेन ने सात साल के कारावास और 3500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। घटनाक्रम के अनुसार आरोपी भुवन सतपाल निवासी 794 अर्जुन कैंप महिपालपुर नई दिल्ली ने करीब दो साल पहले पीड़िता के मोबाइल पर मिस कॉल किए। बार-बार फोन करने पर पीड़िता ने उसका फोन रिसीव कर लिया। आरोपी ने प्रेम भरी बातें करके शादी का…
Read Moreबीमारी के साथ ही पढ़ाई की जंग भी जीती कमलजीत ने
अल्मोड़ा। यदि कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो और किसी का सहारा मिल जाए तो विपरीत परिस्थितियों में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिले के दूर सिमैला गांव के कमलजीत ने। दिमागी बुखार से पूरी तरह बधिर हो जाने के बावजूद जैंती के सिमैला गांव निवासी कमलजीत ने बीमारी से लड़ने के साथ ही पढ़ाई नहीं छोड़ी। मंगलदीप विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मनोरमा जोशी ने उसे बीमारी से छुटकारा दिलाने के साथ ही लगातार व्यक्तिगत परीक्षार्थी के तौर पर शिक्षा दिलाई और खुद उसे…
Read Moreयुवक की मौत के मामले में संदिग्धों से पूछताछ
रुड़की। बुचड़ी फाटक पर जूस काउंटर के नीचे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कालोनी निवासी भूपेंद्र (23)19 मई को लापता हो गया था। 20 मई की सुबह उसका शव बुचड़ी गांव में एक जूस काउंटर के नीचे से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कालोनी के ही कुछ युवकाें ने उसे बिगाड़ा है। परिजनों ने आरोपी युवकों की शिकायत पुलिस से की…
Read Moreधोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र पुलिस के छापे
रुड़की। एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सिविल लाइंस कालोनी में दो लोगो की तलाश में छापे मारे। बताया गया है कि दोनों ने चेक पर नाम बदलकर एक करोड़ रुपये निकाले थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी जेपी जुयाल ने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले की सीता बरड़ी थाना पुलिस रुड़की पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीता बरड़ी निवासी अशोक और रामगोपाल लक्सर क्षेत्र की एक कंपनी में कोयला सप्लाई करते हैं। कंपनी की ओर से दोनों के नाम पर…
Read Moreएसओजी ने पकड़ा नंबर दो का माल
बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के पांच व्यवसायियों से बगैर सेल टैक्स दिए नंबर दो का माल बरामद किया। यह माल वे यहां सेल लगाकर बेचने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए सामान को सेल टैक्स अधिकारी को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। एसओजी प्रभारी संदीप देशवाल ने बताया कि टीम नुमाइशखेत में लोगों के सत्यापन करने गई थी। यहां किराए के एक कमरे में कुछ व्यवसायी रह रहे थे। पूछताछ करने पर उनके…
Read Moreभ्रष्टाचार के खिलाफ एक को गिरफ्तारी देंगे भाजपाई
बागेश्वर। भाजपा जिला इकाई की बैठक में एक जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जेल भरो कार्यक्रम पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर खुद विधानसभा अध्यक्ष आरोप लगा चुके हैं। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी केदार जोशी ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र तथा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम…
Read Moreबीपीएल के राशन में धांधली
कीर्तिनगर। डागर पट्टी के गांवों के 600 बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन में प्रति कार्ड पांच किलो राशन का गोलमाल किया जा रहा है। जबकि जिलापूर्ति अधिकारी गांव में बीपीएल परिवारों का राशन समय से पूरा मिलने की बात कह रहे हैं। डागर पट्टी के जाखी, गवाणा, बैज्वाड़ी, कोठार, कोटी ग्वाड़ टोला सहित कई गांव में सरकार से बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन केे वितरण में धांधली की जा रही है। भाजपा शासन में प्रति बीपीएल परिवारों के लिए 11 किलो गेहूं और 24 किलो चावल देने का…
Read More