दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

गोपेश्वर। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर नर नारायण कॉलोनी में मकान मालिक द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर मचा बवाल मारपीट तक जा पहुंचा। लहूलुहान हुए किरायेदार और मकान मालिक को पुलिस हस्तक्षेप के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह मकान मालिक रामलाल सजवाण भवन रिपेयरिंग के लिए जब दुकान पहुंचे, तो किरायेदार सुभाष बागोरिया ने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बीच-बचाव कर दोनों पक्षों…

Read More

भाष्कर फैला रहे शिक्षा का उजाला

कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन अवकाश में जहां छात्र सहित शिक्षक आराम कर रहे हैं, वहीं शिक्षक भाष्करानंद डिमरी गरीब और निमभन तबके के बच्चों को आखर ज्ञान करवाकर अवकाश का सदुपयोग कर रहे हैं। वह भी बिना किसी लाभ के। राजकीय इंटर कालेज सिमली में हिंदी के प्रवक्ता डिमरी भले ही स्कूल में 11वीं और 12वीं के बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन यहां उन्होंने छह से नौ तक के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने अभिभावकों से बात की और मिलन केंद्र में पाठशाला खोल दी। वे सुबह आठ से…

Read More

मनरेगा के तहत किए कार्यों का हो भुगतान

पीपलकोटी/पोखरी। ग्राम पंचायत पाखी के ग्रामीणों को पिछले छह माह से मनरेगा के तहत किए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। पोखरी क्षेत्र में भी ग्रामीण श्रमिकों को भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान पाखी सुरेंद्र सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह, सुलोचना देवी, दिवाकर, गुड्डी देवी, विमला, हरि सिंह और सुरेशी देवी का कहना है कि घर का जरूरी कामकाज छोड़कर उन्होंने गांव में कार्य किया, लेकिन पिछले छह माह से भुगतान नहीं होने के चलते ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पोखरी क्षेत्र के…

Read More

करंट से एक गाय की मौत, तीन अन्य झुलसी

चंपावत। सीमांत नीड़ ग्राम पंचायत में अंधड़ के कारण बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि करंट की चपेट में आने से तीन अन्य गायें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। नीड़ के पूर्व प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामदत्त जोशी के अनुसार गत दिवस आए अंधड़ के कारण धारापानी तोक में बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसके करंट की चपेट में आने से ग्रामीण टीकादत्त जोशी की एक दुधारू गाय की मौके पर…

Read More

पूर्णागिरि मेले में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टनकपुर। पूर्णागिरि मेले में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन से यात्रियों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ा है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने से पुजारी और व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। 29 मार्च से शुरू हुआ पूर्णागिरि मेला 31 मई तक चलना था, लेकिन भीड़ बढ़ती देख मेला प्रशासन ने अवधि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को भक्तों की भीड़…

Read More

सरकार की उपलब्धि, शराब सस्ती और राशन महंगा

चंपावत/लोहाघाट। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने शराब सस्ती और राशन महंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के फैसलों को पलटने के अलावा वर्तमान सरकार और कुछ नहीं कर रही है। सोमवार को चंपावत और लोहाघाट में पत्रकारों से बातचीत में श्री भट्ट ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले वर्ष की वार्षिक योजना में से 50 फीसदी राशि खर्च ही नहीं कर पाई। मनरेगा का 100 करोड़ रुपया लैप्स हो गया है। विधानसभा…

Read More

दुर्लभ प्रजाति के देवदार का अतिक्रमण

लोहाघाट। जिलाधिकारी की ओर से वन विभाग को नगर क्षेत्र में देवदार वनों को पहुंचाई जा रही क्षति तथा अतिक्रमण को सख्ती से रोकने का आदेश की खुलेआम धज्ज्यिां उड़ रही हैं। लोग देवदार के वृक्षों के बीच कच्चे-पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर रहे हैं। जबकि अभी तक आदेश का कोई असर नहीं दिखाई दिया है। नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि को हथियाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे रोकने में पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह असफल हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग परिसर में देवदार के…

Read More

जल विद्युत का सही इस्तेमाल से राज्य उगलेगा सोना

बनबसा। राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी का कहना है कि जल संसाधनों के सही इस्तेमाल से उत्तराखंड विश्व सबसे बेहतर और समृद्ध राज्य बन सकता है। यदि विद्युत का सही इस्तेमाल किया जाए तो उत्तराखंड सोना उगलने लगेगा। दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बाध्यता तय की जानी चाहिए। सोमवार को खटीमा में मुशायरे में शिरकत करने आए राज्यपाल ने एनएचपीसी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया और मंगलवार की सुबह पत्रकारों से वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि राज्य की नदियों पर सही तरह से जल विद्युत…

Read More

किरौड़ा नाले पर ओवरब्रिज की मांग

चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के खेतखेड़ा में किरौला नाले पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। किरौला नाले और रौखड़ के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में किरौड़ा नाला विकराल रूप धारण कर लेता है, जिस कारण खेतखेड़ा, थ्वालखेड़ा, उचौलीगोठ सहित कई गांवों का संपर्क शेष दुनिया से कट जाता है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि खेतखेड़ा सहित किरौड़ा नाले से प्रभावित अन्य स्थानों में ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने से जहां ग्रामीणों की परेशानियों…

Read More

ग्रामीणों ने नई सर्वे पर जताया विरोध

चंपावत। मझेड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने स्वांला से बडोली तक प्रस्तावित नई सड़क की सर्वे बदलने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नई सर्वे पर विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि नई सर्वे में मझेड़ा गांव को पूरी तरह से सड़क सुविधा से वंचित किया जा रहा है, जबकि मझेड़ा गांव की आबादी 500 से अधिक होने के साथ ही यहां अनुसूचित जाति के परिवार भी बहुतायत में रहते हैं। ग्रामीणों का…

Read More