मनरेगा के तहत किए कार्यों का हो भुगतान

पीपलकोटी/पोखरी। ग्राम पंचायत पाखी के ग्रामीणों को पिछले छह माह से मनरेगा के तहत किए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। पोखरी क्षेत्र में भी ग्रामीण श्रमिकों को भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान पाखी सुरेंद्र सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह, सुलोचना देवी, दिवाकर, गुड्डी देवी, विमला, हरि सिंह और सुरेशी देवी का कहना है कि घर का जरूरी कामकाज छोड़कर उन्होंने गांव में कार्य किया, लेकिन पिछले छह माह से भुगतान नहीं होने के चलते ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी पिछले चार माह से मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी पारेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी का कहना है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।

Related posts