कार्बेट टाइगर रिर्जव में अलर्ट घोषित

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कषेरूवा श्रोत में सोमवार वाटरहोल से बाघ का सड़ागला शव मिलने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। सभी रेंजरों को अपने क्षेत्र के जंगलों को गहनता से जांचने के निर्देश दिए गए है। वनकर्मियों की आठ टीमें गठित कर पूरे इलाके में कांबिंग की गई है। कार्बेट उपनिदेशक डा. साकेत बडौला ने बताया कि रेंज अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपार्ट देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर तीन कैमरे लगा दिये गए है। घटनास्थल के आसपास बाघ द्वारा किये गये शिकार को भी…

Read More

विद्युत कर्मी 31 को सामूहिक गिरफ्तारी देंगे

हल्द्वानी। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें विद्युत वितरण मंडल कार्यालय रुद्रपुर में चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया। कहा गया कि एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही एसएसपी से मिलेगा तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। यदि 30 मई तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो इसके विरोध में 31 मई को कुमाऊं क्षेत्र के सभी विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सामूहिक गिरफ्तारी देंगे तथा आंदोलन को पूरे कुमाऊं क्षेत्र में व्यापक रूप से छेड़…

Read More

जमानत के लिए बनाए फर्जी कागजात

रामनगर। एक नटवरलाल ने जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत कराने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर दिए। सोमवार की शाम पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर चिल्किया तिराहे के पास युनुस (50) निवासी मोहल्ला अल्लीखां काशीपुर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास मिले दस्तावेज फर्जी पाए गए। एसआई जांच अधिकरी नीलाभ खाली ने बताया कि शहर में व्यापारी से हुई सात लाख की लूट के आरोपी अनिल उर्फ शशि और अखिलेश निवासी मुरादाबाद की जमानत के लिए युनुस ने जाली दस्तावेज…

Read More

61 हजार के नकली नोटों के साथ दंपत्ति दबोचे

नैनीताल। 61 हजार रुपये के नकली नोटों का जखीरा लेकर गुड़गांव से नैनीताल आए पति-पत्नी को मंगलवार को तल्लीताल थाना पुलिस ने होटल में दबोच लिया। यह युगल सोमवार से शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से सामान की खरीददारी कर दुकान स्वामियों को 39 हजार रुपये का चूना लगा चुका था। शेष धनराशि को भी नैनीताल में ही खपने का प्लान था, मगर ऐन वक्त पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर इस मंसूबे को फेल कर दिया। मंगलवार अपराह्न 12.30 बजे पुलिस को मुखबिर ने तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पीछे…

Read More

एचपी के टैंकर में भरे थे बिरोजे के टिन

भवाली। लीसा और बिरोजा की तस्करी के नए तरीके तस्कर निकाल रहे हैं। भवाली के पास 15 साल पहले नकली शव यात्रा में बड़ी मात्रा में लीसा पकड़ा गया था। अब तस्करों ने ऐसे वाहनों से तस्करी की योजना बनाई है, जिनमें जांच एजेंसियों का ध्यान न जाए। भवाली के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के टैंकर से 185 टिन बिरोजा बरामद किया गया है। टैंकर के खाली दो चैंबर में यह लीसा रखा गया था। टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जंगलात को मुखबिर से सूचना मिली थी…

Read More

जान पर खेलकर बचाई विदेशी की जान

ऋषिकेश। मानवीय संवेदना का जीता जागता नजारा उस वक्त देखने को मिला जब गरुड़चट्टी के समीप हुए हादसे में गंगा में कार गिरने से चोटिल होकर पानी के तेज बहाव में आकर डूब रहे विदेशी पर्यटक को स्थानीय राफ्टिंग गाइड मुकेश जोशी ने जान पर खेलकर बचा लिया। सही मायने में इस घटना में चौदहबीघा, मुनिकीरेती निवासी मुकेश हीरो ऑफ दे डे साबित हुए। बकौल मुकेश, मंगलवार पूर्वाह्न जिस वक्त नीलकंठ-पीपलकोटी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी, उस समय वह गंगा पार ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पर्यटकों को रीवर…

Read More

एम्स प्रदेश वासियों के लिए बरदान साबित

ऋषिकेश। ओपीडी की शुरुआत होने पर लोगों ने एम्स प्रशासन द्वारा मरीजों को दी जानी वाली सुविधाओं और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार पर संतुष्टि जताई है। मगर साथ ही उन्हें मंहगाई के दौर में सस्ता इलाज को लेकर शंका है। उनका कहना है कि अगर ऋषिकेश में दिल्ली जैसा एम्स सचमुच में बन गया तो वह स्थानीय और निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए बरदान साबित हो सकता है। सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं है विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी रहती है। जिससे लोगों का सही समय में इलाज नहीं मिल…

Read More

देहरादून की सरोजनी और लखनऊ के पराग चैंपियन

देहरादून। लखनऊ के पराग अग्रवाल और देहरादून की सरोजनी ढौंढियाल ने 47वीं एलआईसी उत्तर मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला का खिताब जीता। समरवैली स्कूल में आयोजित की गई प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ के पराग अग्रवाल ने लखनऊ के ही जबरजीत सिंह को 7-11,11-3, 11-6, 11-7, 11-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। महिलाओं के फाइनल में देहरादून की सरोजनी ढौंढियाल ने अलीगढ़ की अंजू ज्ञानचंदानी को 11-4, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर चैंपियन बनने का…

Read More

सीबीआई ने पटवारी को घूस लेते दबोचा

देहरादून। सीबीआई ने रुद्रपुर स्थित गैस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के एक अनुबंधित पटवारी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रकम गैस पाइप लाइन के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के भुगतान के एवज में मांगी गयी थी। जिस अधिकारी के नाम पर पैसा लिया गया, उसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। गिरफ्तार अनुबंधित पटवारी को मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रामहत गंज, रामपुर निवासी सुरजीत ने कुछ दिन पहले सीबीआई कार्यालय में इस…

Read More

घर में भी महफूज नहीं महिलाएं

देहरादून। महिलाएं घर में भी महफूज नहीं हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों तो कुछ परिजनों के हाथों ही यौनिक हिंसा की शिकार हुई हैं। यह बात उभरकर सामने आई महिला समाख्या की ओर से महिलाओं के विरुद्ध यौनिक हिंसा विषय पर मंगलवार को आयोजित की गई गोष्ठी में। सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में हुई इस गोष्ठी में डा. संध्या जोशी की सर्वे रिपोर्ट भी पेश की गई। सर्वे में 998 महिलाओं में से 971 पर हिंसा की बात सामने आई। इनमें अधिकांश की संख्या 20 वर्ष से 30 वर्ष के…

Read More