एम्स प्रदेश वासियों के लिए बरदान साबित

ऋषिकेश। ओपीडी की शुरुआत होने पर लोगों ने एम्स प्रशासन द्वारा मरीजों को दी जानी वाली सुविधाओं और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार पर संतुष्टि जताई है। मगर साथ ही उन्हें मंहगाई के दौर में सस्ता इलाज को लेकर शंका है। उनका कहना है कि अगर ऋषिकेश में दिल्ली जैसा एम्स सचमुच में बन गया तो वह स्थानीय और निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए बरदान साबित हो सकता है।

सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं है विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी रहती है। जिससे लोगों का सही समय में इलाज नहीं मिल पाता। एम्स के खुलने से उन्हें अब सारी सुविधाएं मिल पाएंगी।
सरस्वती नेगी

लोगों को इलाज कराने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ के मंहगे अस्पताओं में इलाज के लिए भटकना पड़ता है। अब वही इलाज यहां सस्ती दरों में संभव होगा जिससे कई गरीब मरीजों का भला होगा।
गायत्री रतूड़ी

पहले इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाना पड़ता था। जहां उचित सुविधाओं का अभाव बना रहता है। वहीं एम्स में गर्मी से बचने के लिए एसी लगा हुआ है और पर्ची भी सरकारी से कम दाम की कट रही है।
मंजू गौड़

मैं कई सालों से सुगर का इलाज करा रही हूं। उर्म अधिक होने से भरी गर्मी में दूर जाने में परेशानी होती थी। मगर अब नजदीक में अस्पताल खुल जाने से सुविधा हो गई है। सरकार का यह अच्छा कदम है।
मकानी देवी

एम्स भारत का जाना माना संस्थान है। भविष्य में क्षेत्र के लोगों को यहां चिकित्सा की सारी सुविधाएं मिलने की संभावना है। लोंगों को मंहगे इलाज के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विनय बागड़ी

मंहगाई के दौर में सस्ता इलाज की कल्पना करना अच्छा लगता है। अगर यह दिल्ली जैसा एम्स बन पाया तो यह प्रदेश के लिए बरदान शाबित हो सकता है। उम्मीद है लोगों को यहां सारी सुविधाएं सस्ते दरों पर मिलेंगी।

Related posts