कंप्यूटर ठीक करने को विधायक का धरना

काशीपुर। तहसील में महीनों से खराब पड़े कंप्यूटरों को ठीक कराने की मांग को लेकर विधायक ने किसानों, व्यवसायी एवं आम नागरिकों के साथ एसडीएम कार्यालय धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार चतुर सिंह बिष्ट को मांगों का ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि तहसील में कंप्यूटरों को खराब हुए 8 माह से अधिक समय हो गया है। तहसील में भू-अभिलेखों के रिकार्ड के लिए लगाए गए कंप्यूटर का संचालन…

Read More

पानी के साथ बढ़ रही लोगों की धड़कन

उत्तरकाशी। बरसात का सीजन करीब आने के साथ ही नगरवासियों के धड़कनें बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष अगस्त की बाढ़ के बाद ऊंचे हुए नदी तल को अब तक सामान्य नहीं किया जा सका है। जोशियाड़ा वाले छोर पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए नदी को नगर की ओर डाइवर्ट करने से तटवर्ती आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। खतरे की जद में आई आबादी ने सरकार और प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। अगस्त की बाढ़ में जमा मलबे से असी गंगा और…

Read More

दबंगों के डर से घर छोड़ दर-दर भटक रहा परिवार

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के हुल्डियाण गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर दर-दर भटक रहे इस पीड़ित परिवार ने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। तीन बच्चों और पत्नी सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हुल्डियाण गांव निवासी महादेव सिंह ने बताया कि छह मई को इसी गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पटवारी द्वारा मामला दर्ज न करने पर उन्होंने न्यायालय में…

Read More

अगले वर्ष से तिलाड़ी दिवस का स्वरूप बदलेगा

बड़कोट। तिलाड़ी दिवस को अब नगर पंचायत संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जगह विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, ताकि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। बृहस्पतिवार को यमुना नदी तट पर तिलाड़ी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों ने तिलाड़ी दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषणबाजी को गलत ठहराया। कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी, जब इस दिवस पर विचार गोष्ठी हो। नगर पंचायत…

Read More

व्यस्ततम सड़क पर केमू की बस का ब्रेक फेल

अल्मोड़ा। शहर के भीड़भाड़ वाले लक्ष्मेश्वर मार्ग में गुरुवार दिन में केमू की बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में चिल्लाते हुए बस को करीब 300 मीटर तक सुरक्षित ले गया। जाखनदेवी के पास सड़क के किनारे मिट्टी से भरे कट्टों में बस टकरा दी। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार 15 यात्री और पैदल चलने वाले लोग सकुशल बच गए। केमू की बस संख्या यूए 04-ए-9154 हल्द्वानी से दिन में 12 बजे अल्मोड़ा स्टेशन पहुंची। इसके बाद बस…

Read More

पिथौरागढ़ के 3350 में 394 युवकों ने पार की पहली बाधा

रानीखेत। सोमनाथ मैदान में चल रही सेना की ओपन भर्ती रैली में पिथौरागढ़ जिले के 394 युवाओं ने दौड़ की पहली बाधा पार की। शुक्रवार को ट्रेडमैन पदों के अभ्यर्थी चंपावत जिले के युवाओं के साथ दौड़ लगाएंगे। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण देर शाम तक चलता रहा। भर्ती कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए एआरओ के अधिकारियों ने सेना, कैंट, प्रशासन और पुलिस का आभार जताया है। पिथौराढ़ जिले की भर्ती में चार हजार युवक उमड़ पड़े। इनमें से 650 युवक लंबाई में बाहर हुए। 3350…

Read More

बाइक और स्कार्पियो में भिड़ंत

सोमेश्वर। सोमेश्वर के निकट साई पुल के निकट अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक और विपरीत दिशा से आ रही पर्यटकों की स्कार्पियो कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने बाइक सवार को उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल सोमेश्वर में भर्ती कराया। इसके बाद डाक्टर घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। भैंसड़गांव अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी महेश पाल पुत्र चंद्रपाल बाइक संख्या यूए 04-0260 में सवार होकर अल्मोड़ा जा रहा था। सांई पुल पर विपरीत दिशा को जा रही…

Read More

जैंती डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन की छत उड़ी

जैंती। 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बने राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के धामद्यौ स्थित नव निर्मित भवन के वाणिज्य संकाय की टीन की छत गत दिनों हवा में उड़ गई है। इससे भवन में हुए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब छह माह पूर्व ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने नव निर्मित भवन को महाविद्यालय को हस्तांतरण किया था। 2.70 करोड़ की लागत से बने महाविद्यालय भवन में पूर्व में भी अनेक अनियमितताएं पाई गई थी। इसके विरोध में पूर्व छात्र संघ…

Read More

कैंसर और हार्ट की बीमारी देता है धूम्रपान

अल्मोड़ा। तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री निरोग धाम में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने लोगों से तंबाकू और तंबाकू से बने अन्य पदार्थों का सेवन नहीं करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा.जेसी दुर्गापाल ने तंबाकू से होने वाली कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू में चार हजार से अधिक केमिकल होते हैं। इनमें निकोटीन सबसे खतरनाक है। निकोटीन के कारण ही व्यक्ति को धूम्रपान की लत लग जाती है और वह फिर मुश्किल से छोड़…

Read More

सरकार 2001 के शासनादेश के अनुसार जारी करें जाति प्रमाणपत्र

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि राज्य में जाति प्रमाणपत्र 20 नवंबर 2001 के शासनादेश के आधार पर ही दिये जाएं। इस शासनादेश की परिधि में आने वाले लोगों को स्थाई नागरिक माना जाए। उक्त शासनादेश के तहत जाति प्रमाणपत्र उसी को दिया जाएगा जो शासनादेश की तिथि से 15 साल पहले 1986 से उत्तराखंड में निवास कर रहा हो। कोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई के दौरान एकलपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली स्पेशल अपील पर संशोधन करते हुए यह फैसला सुनाया। मुख्य…

Read More