टनकपुर। दिल्ली से सिख यात्रियों को लेकर रीठासाहेब जा रही एक मिनी बस का चल्थी के पास ब्रेक फेल हो गया। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। चालक ने सूझबूझ से बस को पहाड़ से टकरा दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बृहस्पतिवार को दिल्ली के करोलबाग सिख यात्रियों को लेकर रीठासाहेब जा मिनी बस संख्या (एचआर 67 एडी/2999) का चल्थी पुलिस चौकी से थोड़ा ब्रेक फेल हो गया। पानीपत निवासी बस चालक अशोक ने बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया इससे एक बड़ा हादसा होते होते…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अल्मामैटर के मयंक और प्रत्यांत रहे टॉपर
चंपावत। यहां एबीसी आल्मामैटर स्कूल में भी सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक मदन सिंह महर ने बताया कि यहां दस छात्र छात्राएं परीक्षाएं में शामिल हुए तथा सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। जिसमें से मयंक जोशी और प्रत्यांत सूंठा ने परफैक्ट 10 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मल्लिकार्जुन विद्यालय के सौरभ जोशी और सोनू सिंह महर ने परफैक्ट 10 अंक हासिल कर बाजी मारी। प्रधानाचार्या भावना कलौनी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों ने ए-वन ग्रेड प्राप्त किया…
Read Moreनवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
गदरपुर। डिलीवरी को लाई गई प्रसूता के नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा काटा। गुस्साए परिजनों ने सीएचसी प्रभारी से लापरवाही बरतने वाली आशा, नर्स, आया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचे ग्राम रोशनपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने परिजनों, ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि बीती 26 मई की रात्रि करीब नौ बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी किरन देवी को सीएचसी लाया। 27 मई को सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी ने नवजात शिशु को जन्म दिया।…
Read Moreनाबालिग से दुराचार
जसपुर। घर में घुसे दो भाइयों ने एक नाबालिग से दुराचार किया। घर में मौजूद पीड़िता के दो छोटे भाइयों ने जब अपनी बहन की चीख-पुकार सुनी तो वह मदद के लिए शोर मचाने लगे। पकड़े जाने की आशंका पर दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो दिन पहले 28 मई की है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला 28 मई को अपने किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी में शहर से…
Read Moreविद्युत कमियों का जेल भरो आंदोलन आज
रुद्रपुर। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी। डीजीएम कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते 17 मई को देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीजीएम कार्यालय में विद्युत कर्मियों से धक्कामुक्की व अभद्रता की। 18 मई को घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में…
Read Moreछात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका
रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में घर में घुसकर छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजाब से उसकी एक आंख खराब हो गई है। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। किच्छा के ग्राम अजीतपुर निवासी गंगाराम की 19 वर्षीय पुत्री पार्वती बुधवार रात घर में सोई थी। देर रात कोई घर में घुस आया और पार्वती केचेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पार्वती की चीख पुकार पर परिजन जाग गए। उन्होंने उसे उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी…
Read Moreकोसी नदी पुल स्थित मंदिर में चोरी
सुल्तानपुर पट्टी। हाइवे के पास कोसी नदी पुल स्थित मां काली मंदिर के दानपात्र से नकदी और पीतल की दो घंटी, माता काली के हाथ में पीतल का त्रिशूल चोर लेकर चंपत हो गए। घटना क्षेत्र यूपी में होने के कारण मंदिर के पुजारी तारा दत्त शर्मा ने मसवासी पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है। बुधवार रात कोसी नदी पुल स्थित माता काली मंदिर से चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद, माता काली की मूर्ति खंडित कर हाथ में बने पीतल के त्रिशूल और धनुष…
Read Moreमशीन से दबकर श्रमिक की मौत, हंगामा
रुद्रपुर। सिडकुल की असाल फैक्ट्री में काम कर रहे पीलीभीत निवासी श्रमिक की मशीन में दबकर मौत गई। इससे गुस्साए श्रमिक काम बंद कर फैक्टी से बाहर निकल आए और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान श्रमिकों की फैक्ट्री प्रबंधन से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री परिसर में हंगामा काट रहे श्रमिकों को बाहर खदेड़ दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम को ले जाते समय श्रमिकों ने मुख्य गेट में धरना देते हुए रास्ता बंद कर दिया। इससे करीब छह घंटे से अधिक समय तक शव…
Read Moreट्रेन के आगे किया प्रदर्शन
बाजपुर। लालकुंआ से अमृतसर और रामनगर से बांद्रा टर्मिनल मुंबई ट्रेन को वाया बाजपुर होकर चलाने की मांग को लेकर लोगों ने स्टेशन पर प्रदर्शन कर सांकेतिक रूप से ट्रेन को रोका और स्टेशन मास्टर को रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 20 जून से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को शाम साढे़ छह बजे क्षेत्र के सामाजिक और विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एकत्र होकर समाज सेवी केशव कुमार पासी, भाकियू प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रिम्मी के नेतृत्व में…
Read Moreजल्द चकाचक होगा राजमार्ग
रुद्रपुर। रुद्रपुर से रामपुर जाने वाले दिल्ली-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। खस्ताहाल मार्ग को लेकर चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान का मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने संज्ञान लिया है। किच्छा में बैठक के दौरान उन्होंने नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों से गंभीरता से राजमार्ग की हालत सुधारने की हिदायत दी, साथ ही पूछा कि आखिर अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद भी मार्ग ठीक क्यों नहीं कराया जा रहा है? इस पर एनएचएआई के डीजीएम एकेएस भदोरिया ने मुख्यमंत्री को बताया…
Read More