लोहाघाट। प्रदेश के कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए यहां के लिए प्रस्तावित सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप लगाए जाएंगे। कुमाऊं में भी गढ़वाल की तर्ज पर चार धाम विकास योजना संचालित की जाएगी। दर्जा राज्यमंत्री खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से हल होगा। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अफसरों की धीमी कार्य संस्कृति से मंत्री नाराज
लोहाघाट। पेयजल और विद्यालयी शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अधिकारियों की धीमी कार्य संस्कृति पर नाराजगी जताई। उनके लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया। एनेक्सी भवन में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने लोहाघाट के लिए प्रस्तावित लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर इस माह के अंत तक भेजने, क्षेत्र में पेयजल से अभावग्रस्त स्थानों में हैंडपंप लगाने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ को शिक्षकों की तात्कालिक प्रभाव से संबद्धता समाप्त करने का भी कड़ा निर्देश दिया। जिले के जिन 27 विद्यालयों में पेयजल का अभाव है वहां जल…
Read Moreवार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया से पैदा हुआ पेंच
चंपावत। जिले में प्राथमिक शिक्षकों की वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कुल 46 शिक्षकों की प्रोफाइल तैयार की है। उनका सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में ट्रांसफर करने की योजना है। इधर, दुर्गम स्कूलों में तैनात शिक्षक सुगम में आने के लिए आतुर हैं लेकिन अब तक सुगम में काम कर चुके शिक्षक दुर्गम में जाने के लिए किसी भी दशा में तैयार नहीं दिखाई देते। वह अपने संगठन के माध्यम से और अन्य राजनैतिक संबंधों के माध्यम से दबाव बनाने…
Read Moreमंत्री ने आधे घंटे तक बजाया ढोल
लोहाघाट। कबीना मंत्री नैथानी ने अपनी भक्ति भावना का उस समय देवीधार में परिचय दिया जब उन्होंने आधे घंटे तक ढोल बजाया। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति की जितनी प्रबल धार्मिक आस्था होगी उसका जीवन उतना ही निर्मल और सरल होगा। शिक्षक नेता आनंद ओली के नेतृत्व में कीर्ति गहतोड़ी, पान सिंह मेहता, नरेश राय आदि ने मंत्री को ज्ञापन दिया। रमेश देव और गोविंद बोहरा ने भी ज्ञापन दिया। बीटीसी प्रशिक्षु संगठन, टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संगठन, प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन, जिला एवं राज्य शिक्षा प्रेरक संगठन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.मोहन…
Read Moreसीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
बनबसा। भारत-नेपाल सीमा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों पर पैनी नजर रख सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आवाजाही करने वालों की एसएसबी चैकपोस्ट पर सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल के निर्देश पर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ ही कांबिंग तेज कर दी है। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि मझगांव और जगबूड़ा पुल के अलावा नेपाल सीमा पर नियमित गश्त में तेजी लाई गई है। सीमा पर आवाजाही…
Read Moreआक्रोशित व्यापारियों एएसपी का कोतवाली में किया घिराव
काशीपुर। लूट के विरोध में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का कोतवाली में घिराव किया। रविवार की देर शाम व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता अश्वनी छाबड़ा तथा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने एएसपी चौहान का घिराव किया। व्यापारियों के साथ लगातार हो रही लूट का घटनाओं तथा क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर रोष जताया। व्यापारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि दो माह पूर्व एक व्यापारी की दुकान से दो लाख रुपये की चोरी हुई थी। उसका भी कोई पता…
Read Moreअवैध खनन के खिलाफ पुलिस का आपरेशन
सितारगंज। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। रात में खनन क्षेत्र में पुलिस अफसरों की टीम ने गश्त की। इस दौरान एक भी खनन माफिया खनन करते नहीं पकड़ा गया। सीओ आरएस हयांकी ने कहा कि नदी में अवैध खनन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एसडीएम मनीष कुमार ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध खनन माफिया द्वारा चोरी कर उपखनिज ला रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया और चालकों को चोरी के मामले में जेल भेजा…
Read Moreअवैध वसूली मामले की जांच शुरू
बाजपुर। पुलिस उपाधीक्षक आरसी जोशी ने खनन वाहनों से अवैध वसूली में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच पड़ताल की। उल्लेखनीय हो कि तत्कालीन डीआईजी नैनीताल संजय गुन्याल ने कोसी नदी खनन क्षेत्र में औचक छापेमारी कर खनन वाहनों से वसूली करने के मामले में सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज उमेश मलिक को निलंबित कर दिया था साथ ही चौकी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। डीआईजी के निर्देश पर कोतवाल डीआर आर्य ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ वाहनों से अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज…
Read Moreसगे भाइयों के हत्यारोपी जेल भेजे
जसपुर। जमीनी विवाद के चलते हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी चारों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम मकोनिया निवासी स्व. दर्शन सिंह के छह पुत्र थे, जिसमें दो छोटे पुत्र अविवाहित थे। जो मंजीत सिंह उर्फ मित्ता के साथ अपनी माता रजवंत कौर समेत रहते थे। 6 माह पूर्व आरोपी मंजीत ने अपने छोटे भाई रंजीत सिंह व जनरैल सिंह के साथ मिलकर नदी किनारे की चार बीघा खेती की जमीन साढ़े चार लाख में गांव के मंगा सिंह उर्फ साहब सिंह से खरीदी…
Read Moreभागीरथी में बढ़ी गाद ने थामे टरबाइनों के चक्के
उत्तरकाशी। शुरूआती बरसात ने ही मनेरी भाली प्रथम और द्वितीय चरण की टरबाइनों के चक्के थामने शुरू कर दिए हैं। पिछले वर्ष की बाढ़ में जमा मलबा अब बरसात में बहकर आने से इन दोनों परियोजनाओं में 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत उत्पादन ठप रहा। रविवार शाम को भागीरथी के पानी में गाद की मात्रा कम होने पर ही यहां उत्पादन शुरू किया जा सका। मनेरी बैराज में शनिवार की देर रात दो बजे गाद का लेबल ढाई हजार पीपीएम के पार पहुंचने पर 90 मेगावाट के तिलोथ…
Read More