रोड-शो से दी इग्नू पाठ्यक्रमों की दी जानकारी

अल्मोड़ा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रोड-शो का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं नारे लगाकर और पैंफलेट बांटकर लोगों को इग्नू के पाठ्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से शुरू हुआ रोड-शो मालरोड, चौघानपाटा, लिंक रोड, थपलिया होते हुए लोअर मालरोड स्थित अध्ययन केंद्र पहुंचा। रोड-शो में शामिल केंद्र के छात्र-छात्राओं ने लोगों को इग्नू के पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने केंद्र में 12 जून से 15 जून तक स्पॉट एडमिशन व्यवस्था का अधिक…

Read More

पेयजल समस्याग्रस्त जिलों में अल्मोड़ा सबसे ऊपर

अल्मोड़ा। प्रदेश के पेयजल और विद्यालयी शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि चार वर्षों में प्रदेश में पेयजल समस्या का निदान कर लिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कार्ययोजना तय कर ली है। पर्वतीय जिलों में 52 लिफ्ट योजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। सूखे जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। नंदादेवी मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री नैथानी ने कहा कि सरकार ने पेयजल प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कराया है। पेयजल समस्याग्रस्त जिलों में…

Read More

विकास को क्षेत्रीय दलों की एकजुटता जरूरी

घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री विनोद नौटियाल ने कहा कि काशी सिंह ऐरी और दिवाकर भट्ट क्षेत्रीय दल के लिए असफलता और अराजकता के प्रतीक बन गए है। जिससे राष्ट्रीय पार्टियां प्रदेश के विकास के नाम पर जनता को छलने का काम कर रहें है। पत्रकार वार्ता में नौटियाल ऐरी और भट्ट पर राष्ट्रीय पार्टियों केइशारों पर क्षेत्रीय दलों का बेड़ा गर्क करने का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्रीय दल प्रदेश की कमान नौजवानों के हाथ मे सौंपने के पक्षधर हैं। पर्यटन प्रदेश की चारधाम यात्रा मार्ग…

Read More

चंबा को बनाया जाएगा मॉडल नगर पंचायत: प्रीतम

चंबा (टिहरी)। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि चंबा को मॉडल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री पंवार ने कहा कि अधिकांश निकायों में कूड़ा निस्तारण सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। सीवर और पेयजल की समस्याएं भी हैं। जिनसे निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि चंबा नगर जनपद का मुख्य केंद्र बिंदु होने के साथ ही इसकी पहचान जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन और वीर गबर सिंह…

Read More

निर्माणाधीन सड़क से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

नई टिहरी। मांजफ-भैंलुता निर्माणीधीन सड़क ने मिश्रवाणगांव के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। एक सप्ताह से गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। बावजूद इसके जल संस्थान इससे अनजान बना हुआ है। गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। गांव से एक किमी दूर पेयजल स्रोत से पानी ढोकर लोग प्यास बुझा रहे हैं। प्रतापनगर प्रखंड के 150 परिवार वाले मिश्रवाण गांव में इन दिनों पानी का संकट है। सड़क निर्माण का मलबे से कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जौकांणी-गडीधार स्रोत के समीप भी लाइन टूट…

Read More

सड़क पर मिट्टी बिछाने पर भड़के व्यापारी

लंबगांव (टिहरी)। यहां मुख्य बाजार की सड़कों के गड्ढों पर मिट्टी बिछाने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों का कहना था कि डामरीकरण के बजाय मिट्टी बिछाना उचित नहीं। इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और लोनिवि के अधिकारियों के बीच तीखी झड़पें हुई। लोनिवि के ईई की ओर से राजस्व पुलिस में अभाविप के एक नेता के खिलाफ गाली गलौज करने और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का 11 जून को लंबगांव में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए मुख्य बाजार की सड़कों पर बने…

Read More

पिंडर-कैल में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

देवाल। स्थानीय प्रशासन की लचर कार्यशैली खनन माफियाओं के हौसले बुलंद कर रही है। रात के अंधेरे में पिंडर और कैल नदी पर अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। नदियों के किनारों पर कई स्थानों पर 50 से 100 मीटर तक के गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जो बरसात में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। थराली-देवाल के मध्य पिंडर नदी के किनारों पर पिछले लंबे समय से रेत, बजरी का खनन किया जा रहा है। धंधे में लिप्त…

Read More

देवाल के लिए बनेगी वृहद पेयजल योजना

देवाल/ नारायणबगड़। पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के अगुवाई में शनिवार को यहां पहुंची विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ देव डोली डेढ़ घंटे बस स्टैंड में रुकी। इस मौके पर काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा देवाल बाजार के लिए वृहद पेयजल योजना बनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को देवाल बाजार पेयजल लाइन का इस्टीमेट तैयार करने को कहा। कहा कि दूरस्थ विद्यालयों का उच्चीकरण कर वहां पदों को जल्द भरा जाएगा। नैथानी ने स्थानीय जनता से वाण में लाटू देवता मंदिर…

Read More

आग लगने से लाखों का सामान राख

गोपेश्वर/घाट। फरखेत गांव के तोक नागबगड़ में शनिवार रात्रि दो बजे एक आवासीय भवन में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। नागबगड़ तोक के दिनेश चंद्र गौड़, राकेश, लक्ष्मी गौड़ घर में सोए थे। छत की लकड़ियां जलकर नीचे गिरने लगी, तो दिनेश की नींद खुल गई। चारों ओर आग देखकर वह शोर मचाने…

Read More

श्रीनंदा राजजात झांकी रही आकर्षण का केंद्र

गैरसैंण। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। इस मौके पर छात्रों ने विज्ञान ड्रामा का शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ रचनात्मक कार्यों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्द्धा की भावना जागृत हो। विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार गजेंद्र नौटियाल ने कहा कि शिक्षा और खेल के साथ स्कूलों में संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सरस्वती…

Read More