चंपावत। शिक्षा विभाग के राज्य कर्मचारी संगठन की बैठक में विभागीय अनियमितताओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जीवन चंद्र ओली की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के पदोन्नति कोटे के पदों में मृतक कर्मचारियों और शिक्षकों के आश्रितों की नियुक्ति की जा रही है, जो कि नियम विरुद्ध है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल को एक ज्ञापन प्रेषित कर ऐसी नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की गई। लिपिकों को उनकी इच्छानुसार संबंद्धीकरण किया…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बसपा प्रदेश सचिव ने समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा
चंपावत। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव मदन सिंह महर ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मदन सिंह महर ने पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय नेतृत्व पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। श्री महर का कहना है कि गत विधानसभा चुनाव में पार्टी का कोई भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी चंपावत में नहीं पहुंचा जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते तो चंपावत के अलावा डीडीहाट, भीमताल, रानीखेत, बागेश्वर और अल्मोड़ा विधानसभा सीटों को पार्टी के…
Read Moreपूछताछ को आधा दर्जन पुलिस हिरासत में
काशीपुर। सरेआम व्यापारी से पांच लाख रुपये लूटने की घटना से पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारियों ने सीओ प्रकाश चंद्र आर्य को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीओ नेे धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित कर पुराने अपराधियों को खंगाल रही है। पुलिस ने अब तक पूछताछ के लिए आधा दर्जन संदिग्धों लोगों को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि एएसपी चौहान घटना के समय यहां पुलिस अधिकारियों के साथ चार दिन पहले जसपुर खुर्द में हुई नगद पांच लाख…
Read Moreफैक्ट्री कर्मी की करंट से मौत
रुद्रपुर/पंतनगर। सिडकुल स्थित एक कंपनी श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पंतनगर कब्रिस्तान के तकियेदार फय्याज का युवा पुत्र सय्याद (18) सिडकुल स्थित पायलट कंपनी के कार्य करता था। सोमवार को वह रोजाना की तरह सुबह फैक्ट्री में काम करने गया था। वह फैक्ट्री में बाउंड्री पर लोहे की ग्रिल में काम कर रहा था। इस बीच ग्रिल में अचानक करंट आने से सय्याद मूर्छित होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ठेकेदार जैनुद्दीन साथियों की मदद से उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित…
Read Moreपांच लाख लूट की घटना से व्यापारी भड़के
काशीपुर। रविवार की देर शाम जसपुर के थोक व्यापारी के मुनीम से काशीपुर में बदमाशों द्वारा सरेआम पांच लाख की लूट की घटना से व्यापारी बेहद डरे-सहमे हैं। घटना से क्षुब्ध देवभूमि व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कोतवाली में डेरा डाले एएसपी यशवंत सिंह चौहान का घिराव किया। आक्रोशित व्यापारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया और देवभूमि व्यापार मंडल के नेता राकेश नरुला के नेतृत्व में कोतवाली में…
Read Moreकर्मचारी संगठनों ने बांहें चढ़ाई
रुद्रपुर। हाल ही में डीजीएम कार्यालय में देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ का मामला दिन प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। कर्मचारी संगठनों ने रैली निकालकर कर्मचारी एकता और अपनी ताकत का अहसास भी कराया। संगठनों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह उग्र आंदोलन कर कार्य बहिष्कार करेंगे। सोमवार को सिंचाई, लोनिवि, जल संस्थान,…
Read Moreबस के नीचे कुचलने से महिला की मौत
चिन्यालीसौड़। धरासू बैंड के निकट यमुनोत्री धाम जाने वाली सड़क पर हुए वाहन हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर जा रही यह महिला छिटक कर विपरीत दिशा से आ रही बस के पिछले टायर के नीचे कुचली गई। सोमवार को अठाली गांव निवासी कीर्तमा देवी (53) पत्नी विक्रम सिंह अपने बेटे विकास और देवराज के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर ब्रह्मखाल की ओर जा रही थी। दोपहर 12 बजे यमुनोत्री राजमार्ग पर धरासू बैंड के निकट मोटर साइकिल का संतुलन…
Read Moreहर्षिल में ग्रामीणों को सोलर लालटेन बांटी
उत्तरकाशी। उरेडा की ओर से हर्षिल में कैंप लगाकर ग्रामीणों को सोलर लालटेन वितरित की गई। नब्बे फीसदी अनुदान पर महज तीन सौ रुपये में लालटेन मिलने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान जीआईसी हर्षिल की छात्राओं को साइकिल की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई। शिविर में संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने अधिकारियों को जनसमस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का…
Read Moreस्योरी फलपट्टी की सड़क को पेड़ बने बाधक
नौगांव(उत्तरकाशी)। सर्वाधिक सेब उत्पादित करने वाला स्योरी फल पट्टी अब तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। जिससे काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दस वर्ष पहले स्वीकृत मोटर मार्ग वन भूमि के कारण अधर में है। सेब उत्पादन के लिए मशहूर स्योरी फल पट्टी में हर वर्ष करीब एक लाख पेटी सेब पैदा होता है। यह सेब बिक्री के लिए लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, वाराणसी, सहारनपुर तथा देहरादून की मंडियों तक पहुंचता है। क्षेत्र के बिंग्सी, मटियाली, किम्मी, रस्टाड़ी, कंडाऊ, नैणी, पिसाऊं, नौगांव, धारी, कोटियालगांव, मुंगरा, मुराड़ी, क्वाड़ी सहित…
Read Moreपर्यटन के क्षेत्र में किए काम नाकाफी
रानीखेत। राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा है कि उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अभी तक सरकारों द्वारा इस क्षेत्र में जो भी कार्य किए गए हैं, वह नाकाफी हैं। लोगों को भी इस क्षेत्र में जागरूकता का परिचय देना चाहिए। राज्य के चारों धामों को भी सुविधा संपन्न बनाने के प्रयास होने चाहिए। रिवर रॉफ्टिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, पैराड्रॉपिंग की संभावनाओं पर भी कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल डा. अजीज कुरेशी निजी कार्यक्रम में अपराह्न लगभग ढाई बजे वन विश्राम गृह…
Read More