देश की जनता जाग चुकी, अभी नहीं तो कभी नहीं: अन्ना

ऋषिकेश। प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा आयोजित जनतंत्र प्र्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षु स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को चार दिवसीय शिविर के नियम कायदे बताए गए। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का समाजसेवी अन्ना हजारे ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्हाेंने शिविरार्थियों से अहिंसात्मक तरीके से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने स्पष्टरूप से कहा कि जनतंत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किसी को रोजगार दिलाने अथवा राजनीति करने के लिए नहीं किया जा रहा है। शिविर का…

Read More

खनन माफिया ने किया पुलिस पर पथराव

सेलाकुई। अवैध खनन के खिलाफ सहसपुर पुलिस के अभियान से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तड़के घेराबंदी कर तीन ट्रैक्टर ट्राली दबोच ली। मौके पर खनन में जुटे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देख वाहन स्वामी फरार हो गए। खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रालियां छुड़वाने के लिए सिविल वर्दी में आए सिपाहियों पर पथराव कर दिया। घटनाक्रम में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके से खनन से भरे तीन वाहनों और एक बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया…

Read More

बीटेक के बाद चुनी नौ सेना

दून की बेटी स्वाती भंडारी ने इंजीनियरिंग करने के बाद मोटे पैकेज छोड़कर नौसेना की राह पकड़ी है। स्वाती का टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत नौसेना में चयन हुआ है। अब वह केरल स्थित नौसेना अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। शास्त्रीनगर निवासी स्वाती ने 12वीं तक की शिक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा विवि से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नौसेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन किया। एसएसबी और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी…

Read More

पर्यटक बन रहे परेशानी का सबब

गर्मी बढ़ने के साथ ही अन्य जिलों और दूसरे प्रदेशों के सैलानी सैर के लिए मसूरी का रुख करने लगे हैं, लेकिन उनका यह कदम दूनवासियों के लिए आफत का सबब बन गया है। जून की शुरुआत से ही हर रोज 1000 से ज्यादा पर्यटक वाहन दून में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में पहले से वाहनों का भारी दबाव झेल रही दून की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सोमवार को भी तंग सड़कों पर बढ़े वाहनों ने ट्रैफिक को हांफने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन सड़कों…

Read More

आवासीय भवन जलकर राख

चंबा (टिहरी)। डंडासली गांव में एक कच्चे आवासीय मकान में आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, हेंवलघाटी के जंगलों में फैली आग ने कई हेक्टेयर वन को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। प्रखंड के डंडासली गांव में अनार चंद रमोला के घर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही भवन पूरी तरह जल चुका…

Read More

तीन सौ बच्चों का कराया नेत्र परीक्षण

नई टिहरी। ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेत्र शिविर आयोजित किया। जिसमें तीन सौ बच्चों का नेत्र परीक्षण करवाया। चिकित्सकों ने बच्चों को चश्में लगाने, टीवी, कंप्यूटर पर ज्यादा न देखने की सलाह दी। शिविर में जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जसवीर ने कक्षा छह से आठ तक के करीब तीन सौ बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों में निकट दृष्टिदोष के ज्यादा लक्षण पाए। उन्होंने बताया कि बच्चों को आंखों के रोगों से निपटने के लिए टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल का अधिक…

Read More

सड़क निर्माण के लिए प्रभारी मंत्री का घेराव

गोपेश्वर। घाट प्रखंड के बैरासकुंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए स्वीकृत सेमा-बैरों मोटर मार्ग का निर्माण कार्य छह वर्ष बाद भी पूर्ण न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का घेराव किया। मंत्री यहां विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है, तब तक आंदोलन…

Read More

अधिकारी मौके पर जाकर जांचे कार्यों की गुणवत्ता

गोपेश्वर। जनपद के प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने सोमवार को जिला नियोजन समिति की बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके पर जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने समस्त अधिकारियों को हर हाल में वित्तीय वर्ष 2012-13 में आवंटित जिला योजना की धनरशि जून माह तक खर्च करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में बैठक लेते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो कार्य वन भूमि के चलते सालों से लंबित पडे़…

Read More

प्रशासन ने खोद डाले खनन के रास्ते

देवाल। पिंडर और कैल नदी पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्वालदम और देवाल के पटवारी ने सोमवार को माफिया की ओर से बनाए गए मार्गाे को अवरुद्ध कर दिया। क्षेत्र में अब अवैध खनन रोकने के लिए नियमित चेकिंग की जाएगी। सोमवार को अमर उजाला ने ‘पिडर-कैल में धडल्ले से हो रहा अवैध खनन’ के शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शासन – प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। जिसका प्रशासन ने संज्ञान…

Read More

वेंडर का सामान फेंका, जबरन रुपये छीने

टनकपुर। रेलवे स्टेशन में तैनात आरपीएफ के एक शराबी जवान जमकर हुड़दंग काटा। नशे में धुत्त इस जवान ने व्यापारियों से जबरन रुपये छीने और यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। विरोध में वेंडर ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आरपीएफ के सिपाही राजेंद्र सिंह ने सोमवार को शराब के नशे में रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर उत्पात मचाया। चाय- समोसा आदि खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर से जबरन रुपये छीने और दुकान का सामान फेंक दिया। वहीं कई यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। सिपाही की इस हरकत से नाराज…

Read More