एनआईटी में 36 स्थायी पदों पर नियुक्ति

श्रीनगर। उत्तराखंड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में विभिन्न पदों पर स्थायी नियुक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। एनआईटी के लिए 36 पदों पर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और ऑफीसर का चयन कर लिया गया है। एनआईटी प्रशासन ने सबको नियुक्ति पत्र भेज दिए हैं। एनआईटी श्रीनगर की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग के 40 पदों के लिए गत माह 12 से 26 मई के बीच लिखित और साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें ऑफीसर्स के 6, नॉन टीचिंग के 19 तथा टीचिंग के 15…

Read More

बीईओ कार्यालय पर बरसी महिलाएं, प्रदर्शन

पौड़ी। विकास खंड पाबौ के चार विद्यालयों से भोजन माताओं को हटाने पर भोजन माता कामगार यूनियन ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं को हटाने के आदेश को रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने हटाई गई भोजन माताओं की बहाली के लिए बीईओ को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला चमोली ने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय पिनानी में कार्यरत भोजनमाता गोदांबरी देवी, जीआईसी सांकरसैंण में रामेश्वरी देवी, प्राथमिक विद्यालय बुडणी में ऊषा देवी तथा जीआईसी चपलोड़ी से यशोदा देवी को…

Read More

वार्ता के बाद माने डाक्टर, हड़ताल स्थगित

पिथौरागढ़। अस्पताल में तोड़फोड़ अभद्रता के विरोध में हड़ताल पर गए जिला अस्पताल डाक्टरों ने अपर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति की मांग के आधार पर अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे अपर जिलाधिकारी बीएल राना की एसडीएम सदर नरेश दुर्गा पाल और पुलिस उपाधीक्षक एसके सिंह की मौजूदगी में हड़ताली चिकित्सकों से वार्ता हुई। अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों…

Read More

मंत्री ने एनडीए चयनित छात्रों को किया सम्मानित

पिथौरागढ़। विद्यालयी शिक्षामंत्री मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने द एशियन एकेडमी में छात्र सम्मान समारोह में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चयनित स्कूल के दो छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल में जगदीश शिला डोली यात्रा का भी स्वागत हुआ। डोली अल्मोड़ा रवाना हो गई। स्कूल में डोली यात्रा के साथ पहुंचे मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल स्टाफ के साथ ही तमाम लोगों ने डोली का पूजन किया। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 39वीं रेंकिंग के चयनित राहुल जोशी और 109वीं रेंक के साथ चयनित स्नेहल पंत को सम्मानित किया।…

Read More

कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठे मां-पिता

पिथौरागढ़। ससुरालियों पर पुत्री की कथित रूप से हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने पत्नी और दो बेटों के साथ कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ तहसील के तल्लीसार (खतीगांव) निवासी मोहन सिंह अपनी पत्नी और दो पुत्रों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में तमाम लोगों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन मेें कहा है कि उनकी बेटी आशा का विवाह गंगोलीहाट के पाभें निवासी होशियार सिंह के साथ हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि…

Read More

चिकित्सा कर्मियों का दल गुंजी रवाना

डीडीहाट। कैलास मानसरोवर यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए चिकित्सा कर्मियों का दल गुंजी रवाना हो गया है। पहले दल के यात्री 18 जून को गुंजी पहुंचेंगे। यहां होने वाले मेडिकल परीक्षण में सफल रहने वाले यात्रियों को ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि गुंजी रवाना होने वालों में चिकित्सकों में डा.संदीप कुमार, डा.टी प्रकाश कुमार, डा.शैलेंद्र कुमार और डा.हरमीत सिंह शामिल है। चिकित्सकों के साथ फार्मसिस्ट और अन्य मेडिकल स्टाफ भी गुंजी के लिए रवाना हो…

Read More

जीबी पंत विवि के कुलपति का पैनल निरस्त

नैनीताल। पंतनगर विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के लिए सरकार की तरफ से बनाए गए पैनल को राज्यपाल ने अस्वीकार कर दिया है। राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने पत्रकारों को बताया कि पैनल में ऐसा सदस्य भी रखा गया था जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। इस सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। इसलिए पैनल अस्वीकार किया गया। राजभवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने अफसोस जताते हुए कहा कि कुमाऊं विवि जैसा बेहतरीन शिक्षण संस्थान आज यह गर्त में है। इसके लिए कर्मचारी, छात्र,…

Read More

बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी

हल्द्वानी। चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर बैंक मैनेजर के घर से लाखों का माल चोरी कर लिया। बदमाश वहां से करीब 20 तोला सोना और 20 हजार सहित कुछ घरेलू सामान ले गए। हैरानी की बात ये है कि घटना के वक्त बगल के कमरे और छत में घर से सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना मंडी चौकी के गोरापड़ाव क्षेत्र की है। देवलचौड़ निवासी जगदीश पटालनी यूनियन बैंक रुद्रपुर ब्रांच में मैनेजर हैं। उनका छोटा भाई रमेश पटालनी मैक्स इंडिया लाइफ…

Read More

बलात्कार के आरोपी की याचिका खारिज

नैनीताल। शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार के आरोपी की जमानत याचिका प्रभारी सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी की अदालत ने खारिज कर दी। एक माह पहले पंजाब निवासी पीड़िता ने कमलुवागांजा निवासी प्रकाश के खिलाफ हल्द्वानी में बलात्कार तथा शारीरिक संबंध न बनाने पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार 5 वर्ष पूर्व रामनगर में ग्राम स्वार निवासी फोरमैन किर्लोस्कर तथा उसकी पत्नी किरन ने उसका अपहरण कर लगभग एक वर्ष तक उसे बंधक बना कर रखा। बाद में दोनों ने पीड़िता को गांव के राकेश को…

Read More

सुपर मॉम के मेगा राउंड में पहुंची दून की जोया

देहरादून। निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘डीआईडी सुपर मॉम’ में दून की जोया खान मेगा राउंड के लिए चुन ली गई हैं। मेगा राउंड में उनकी प्रस्तुति शनिवार और रविवार के एपिसोड में प्रसारित की जाएगी। हरिपुर नवादा निवासी जोया खान को बचपन से डांस का शौक रहा, लेकिन वह इसे कॅरियर में बदल नहीं सकी। अब चार बच्चों की मां जोया को डीआईडी में हुनर दिखाने का मौका मिला तो उनके कदम बढ़ निकले। पति आमिर अहमद ने भी जोया को पूरी मदद की। अब देशभर के…

Read More