लक्सर। सहीपुर गांव में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में 62 वर्षीय ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। मुख्य आरोपी भी गंभीर रूप से घायल है। उसका भी इलाज चल रहा है। खानपुर थानाक्षेत्र के सहीपुर गांव निवासी पूर्ण सिंह, अंग्रेज सिंह और मुख्तियार सिंह तीन भाई हैं।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस को पीड़िता की तहरीर का इंतजार
हरिद्वार। विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोपियों को दबोचने से पहले नगर पुलिस विवाहिता की तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस पूरे मामले में तहरीर का बहाना बताकर लीपापोती करने में जुट गई है। वहीं अभी तक फक्कड़ साधु से भी पूछताछ नहीं की गई है। बलात्कार में शामिल युवकों का भी कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार दोपहर रोडीबेवाला स्थित एक फक्कड़ साधु की कुटिया पर आशीर्वाद लेने गई विवाहिता को बाबा ने ही हरियाणा के दो युवकों के साथ घर भेज दिया था। आरोप है…
Read Moreघर में घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से घर में घुसकर दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती सुबह अपने घर में अकेली थी। तभी गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस गए और युवती को अकेला देख उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के विरोध…
Read Moreकार खाई में गिरी, महिला यात्री की मौत
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गीता कुटीर भीरी के निकट एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी। हादसे में महिला यात्री ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। जबकि पति और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ये लोग केदारनाथ दर्शन को जा रह थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे गौरीकुंड की ओर जा रही एक कार बांसवाड़ा-भीरी के बीच सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहां से गुजर रहे होमगार्ड के…
Read Moreतबादलों पर फिर उठ रहे सवाल
रुद्रप्रयाग। शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया में हर साल वही गलतियां दोहरायी जा रही है। पूर्व में दुर्गम और वर्तमान में सुगम श्रेणी में आ चुके विद्यालयों की सेवाओं का शिक्षकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे दुर्गम में रह चुके शिक्षक हताश हैं। शिक्षक संगठनों ने विभाग से संशोधन करने की मांग की है। करीब छह वर्ष पूर्व जीआईसी जवाड़ी और राजकीय हाईस्कूल तूना रोड हेड से तीन से चार किमी दूर थे। वर्तमान में यह स्कूल सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं, जिसके चलते यह विद्यालय…
Read Moreतबादलों पर फिर उठ रहे सवाल
रुद्रप्रयाग। शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया में हर साल वही गलतियां दोहरायी जा रही है। पूर्व में दुर्गम और वर्तमान में सुगम श्रेणी में आ चुके विद्यालयों की सेवाओं का शिक्षकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे दुर्गम में रह चुके शिक्षक हताश हैं। शिक्षक संगठनों ने विभाग से संशोधन करने की मांग की है। करीब छह वर्ष पूर्व जीआईसी जवाड़ी और राजकीय हाईस्कूल तूना रोड हेड से तीन से चार किमी दूर थे। वर्तमान में यह स्कूल सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं, जिसके चलते यह विद्यालय…
Read Moreजाम का सबब बन रहे सब्जी के ट्रक
रुद्रप्रयाग। नगर में जाम की समस्या से तीर्थयात्री और स्थानीय जनता परेशान है। चारधाम यात्रा के बावजूद कोई ट्रैफिक प्लान नहीं होने से स्थानीय लोगों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रक भी जाम का सबब बन रहे हैं। नगर में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण मुख्यालय स्थित अचानक मार्केट में खड़े सब्जियाें के ट्रक हैं। दरअसल सब्जियाें के ट्रकाें से उतारने और अन्य वाहनाें में लोड करने के लिए प्रात: छह बजे तक का समय निर्धारित है,…
Read Moreनिष्कासन में दोहरा मापदंड सहन नहीं
बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में पार्टी विरोधी कार्यों मे लिप्त लोगों के निष्कासन में दोहरा मापदंड अपनाए जाने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या से शीघ्र पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भाष्कर टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कपकोट में नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन बागेश्वर में लिप्त लोगों के खिलाफ आज तक कोई…
Read More16 दल शामिल होंगे नंदा राजजात यात्रा में
बागेश्वर। नंदाराज जात समिति बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान में उच्च हिमालयी क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में क्षेत्र के 17 दल शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष अनिल साह, संरक्षक भुवन कांडपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लीती, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना आदि क्षेत्र में गए। वहां लोगों को नंदा राजजात यात्रा की कार्य योजना को लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों में यात्रा के प्रति उत्साह था। श्री कांडपाल ने बताया कि…
Read Moreसत्तीचौड़ में हाथी के आतंक से दहशत में लोग
कोटद्वार। सत्तीचौड़ में कई दिन से आतंक का पर्याय बने एक हाथी से क्षेत्रवासी काफी भयभीत हैं। शनिवार की रात हाथी ने घर के बाहर बंधी शशि भंडारी की एक गाय को घायल कर दिया। इस दौरान उस समय बड़ी घटना होते- होते बच गई गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर आंगन में सो रहे लोग आवाज सुनकर जाग गए और उन्होंने भाग कर जान बचाई। सत्तीचौड़ और आसपास के कई गांव जंगल से सटे हुए हैं। यहां अक्सर जंगली जानवर आबादी की ओर आते रहते हैं। हाथियों…
Read More