सड़क के लिए अनशन जारी

टनकपुर। सूखीढांग क्षेत्र के ग्रामीण सड़क निर्माण में लेटलतीफी से नाराज आंदोलन में डटे हुए हैं। आज मंगलवार को दूसरे दिन भी उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर क्रमिक अनशन जारी रखा। शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए जाने की सूरत में ग्रामीणों ने आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है। सूखीढांग-डांडा-मीडार की मांग को लेकर वर्षों से संघर्षरत ग्रामीणों ने एक बार फिर से सोमवार से आरपार के संघर्ष का ऐलान करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है। तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन…

Read More

तीन सीटों पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में

खटीमा। क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में 21 जून को 1,724 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जबकि चार सहकारी समितियों और अन्य समितियों से दो सदस्य निर्विरोध चुनकर आ गए हैं। जबकि खेतलसंडा खाम से गीता सिंह व मझोला सहकारी समिति से कश्मीर सिंह ने नाम वापस ले लिया है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में उत्तरी सहकारी समिति से हरिकृष्णा का नामांकन पत्र खारिज होने के कारण रोशन सिंह व पूरन सिंह का आना तय है। दक्षिणी सहकारी समिति से सुरजीत सिंह गीता रावत,…

Read More

कारपेट फैक्ट्री में आग से करोड़ों का नुकसान

काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित कारपेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे महत्वपूर्ण मशीनें जलने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री में लगे हाइड्रेंट की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फायर विभाग के एफएसओ ने फैक्ट्री का मुआयना कर विस्तार से जानकारी ली। मंगलवार की सुबह फायर ब्रिगेड को महुआखेड़ा गंज स्थित शेख भुल्लन एंड भुल्लन फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जब तक अग्निशमन की गाड़ी फैक्ट्री पहुंची तब तक…

Read More

नदी के बढ़ते जलस्तर से आबादी क्षेत्र को खतरा

उत्तरकाशी। भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ने से नगर के तटवर्टी क्षेत्रों पर खतरा मंडराने लगा है। जड़भरत घाट पर पुरीखेत वाले हिस्से से कटाव बढ़ता जा रहा है। जिससे आवासीय भवन भी कटाव की जद में आ सकते हैं। सिंचाई विभाग ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए इस हिस्से पर सुरक्षा कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। दो दिनों से हो रही बारिश से भागरथी नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बीते साल अगस्त माह में आई बाढ़ के मलबे से नदी का…

Read More

दयारा के प्रमुख पड़ाव बार्सू में जुटे प्रख्यात चित्रकार

उत्तरकाशी। ‘स्वच्छ गंगा स्वच्छ हिमालय अभियान’ के तहत देश के कई प्रख्यात चित्रकार दयारा के प्रमुख पड़ाव बार्सू गांव पहुंचे। यहां दस दिनों तक चले ‘आर्ट फॉर एक्शन’ शिविर में इन्होंने दर्जनों कलाकृतियां तैयार कीं। अब देश-विदेश की विभिन्न आर्ट गैलरी में इनकी प्रदर्शनी लगाकर स्वच्छ गंगा अभियान के लिए फंड जुटाया जाएगा। बार्सू गांव का नैसर्गिक सौंदर्य देश के प्रख्यात चित्रकारों के लिए अच्छा प्लाट साबित हुआ। अभेदा गंगामया ट्रस्ट हरिद्वार तथा सन्यास आश्रम मुंबई की ओर से यहां आयोजित दस दिवसीय शिविर में देश के नामचीन चित्रकार जुटे।…

Read More

जड़ी ढुमका की महिलाओं ने डीएम को घेरा

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के जड़ी ढुमका गांव की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर लामबंद हो गई है। गुस्साई महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम का घेराव किया। डीएम डा. आर.राजेश कुमार की ओर से तत्काल कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही वे शांत हुईं। मंगलवार को जड़ी ढुमका गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंची और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद डीएम का घेराव किया। उनका कहना था कि गांव की पेयजल योजना के स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद…

Read More

आर्य कन्या डिग्री कालेज को बंद करने का फैसला

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्थित 39 साल पुराने आर्य कन्या सहायता प्राप्त महाविद्यालय को शासन ने बंद करने का फैसला कर लिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा राधा रतूड़ी ने यह आदेश जारी किया है। इस सत्र से महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। शासन ने महाविद्यालय में कार्यरत पांच शिक्षिकाओं और सात शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में समायोजित करने के साथ ही यहां अध्ययनरत छात्राओं को भी अल्मोड़ा परिसर में प्रवेश देने के आदेश दिए हैं। शासन का यह आदेश मंगलवार…

Read More

नाम गायब होने की जांच वरिष्ठ अधिकारी करेगा

अल्मोड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के चुनाव में हजारों मतदाताओं के नाम गायब होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाकर रिपोर्ट भेजने को कहा है। मालूम हो कि बीते दिनों हुए पालिका परिषद के चुनाव में अल्मोड़ा में हजारों मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे जिससे वह मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। इस मामले को लेकर मतदाताओं में भारी आक्रोश देखा गया था। बीते दिनों…

Read More

ब्लू बर्ड, मटेला सेवन, कारगिल सेवन ने मैच जीते

अल्मोड़ा। स्व. मनोहर सिंह कार्की क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। ब्लू बर्ड, मटेला सेवन, कारगिल सेवन ने मैच जीते। रैमजे मैदान एनटीडी में चल रही प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लू बर्ड और उत्तरांचल वारियर के बीच हुआ। ब्लू बर्ड ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 116 रन बनाए। अंकित पांडे ने 10 छक्कों की मदद से 72 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरांचल वारियर की पूरी टीम 25 रन पर सिमट गई। ब्लू बर्ड की टीम ने 91 रन से मैच जीत लिया। अन्य मैचों में…

Read More

जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं

अल्मोड़ा। प्रदेश के श्रम और रोजगार राज्य मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा है कि सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं। जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पलायन पर अंकुश लगाने को स्वरोजगार जरूरी है। सरकार स्वरोजगार योजनाओं के लिए अनुदान मुहैया करा रही है। पालिका सभागार में पत्रकार वार्ता में श्री दुर्गापाल ने कहा कि दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्वतीय जिलों में काश्तकारों को पचास फीसदी और मैदानी जिलों में दुधारू पशु खरीदने के लिए…

Read More