दो बार कराया कोख में बेटी का कत्ल

देहरादून। दून महिला हॉस्पिटल के परिसर में बुधवार को हमारी मुलाकात एक ऐसे दंपति से हो गई जो कन्या भ्रूण हत्या का गुनाहगार था। कुदरत ने उन्हें ऐसी सजा दी है कि वह एक बेटी के लिए रात-दिन तरसता है और आंसू बहाता है। इस दंपति ने तीन बार कोख में बेटी का कत्ल कराया था। गर्भपात कराने के कारण महिला को ऐसा रोग हुआ जिसने उसे बांझपन के कगार पर पहुंचा दिया। डाक्टर के ओपीडी चैंबर से जांच कराने के बाद हॉस्पिटल गेट पर मायूस खड़े पति-पत्नी ने कुरेदते…

Read More

जेईई एडवांस की आंसर शीट जारी

जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने जवाबों को रीचेक कर सकते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 की ओएमआर आंसर शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य बात यह है कि इसमें से अगर किसी विशेष सवाल पर अभ्यर्थी को आपत्ति है या उसकी मार्किंग दोबारा जानना चाहता है तो वह आवेदन करा सकता है। अलग-अलग ओएमआर शीट जेईई एडवांस की ओएमआर आंसर शीट में प्रश्न और उनका सही जवाब दिया गया है। वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 की अलग-अलग ओएमआर शीट दी गई…

Read More

सार्वजनिक शौचालय की जगह बना पार्क

गढ़ी कैंट के सभासदों ने बोर्ड अधिकारियों पर सार्वजनिक शौचालयों (पीजीएल) के नाम लाखों की धांधली का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि कागजों में शौचालय का निर्माण दिखाया गया है, लेकिन मौके पर हुआ नहीं। सभासदों ने बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल एसके अग्रवाल से मामले को लेकर विशेष बोर्ड बुलाने की मांग की है। मामले का खुलासा किया मंगलवार को छावनी परिषद के उपाध्यक्ष जीपी तिवारी, सभासद विष्णु प्रसाद, कमलराज और अजय क्षेत्री ने पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया। इन सभासदों ने तीन जून को…

Read More

दारोगा पर मारपीट का आरोप, प्रदर्शन

नई टिहरी। कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर छात्र की बेवजह पिटाई करने का आरोप है। छात्रों ने इस मामले में एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि दो दिन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भूख हड़ताल की जाएगी। छात्र नेताओं ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि सोमवार को साढ़े आठ बजेे रात आदित्य पांडेय और अन्य छात्र बौराड़ी बाजार में घूम रहे थे, कि इसी दौरान दारोगा सुखपाल सिंह ने बेवजह उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए…

Read More

एवरेस्ट चढ़ने से कहीं मुश्किल चयनित होगा

नई टिहरी। एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी का जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद ने कहा कि एवरेस्ट चढ़ना उतना मुश्किल नहीं है, जितना कि इसके लिए चयनित होना है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट फतह करने की खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 19 मई की सुबह साढ़े सात बजे एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद पहली बार नई टिहरी पहुंचे पर्वतारोही को पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव बांटते हुए कहा कि एवरेस्ट पर…

Read More

विवि के विकास के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए सहयोग करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कुलपति डा. रावत के ओर से विवि के प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मंगलवार को विश्वविद्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि विवि अभी बाल्यकाल में हैं। संसाधनों के अभाव के बीच विवि ने शुरुआत की। बीए, बीकॉम, एमए की प्राइवेट परीक्षाएं करवाना चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि विवि…

Read More

दशमद्वारा भी हो राजजात पड़ावों में शामिल

गोपेश्वर। श्री नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के पड़ावों में यात्रा के दशमद्वारा (कोट-कंडारा) को शामिल न किए जाने से ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर समस्या के निराकरण की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर यात्रा उद्घाटन के दिन राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। श्री नंदा देवी राजजात के पड़ावों को लेकर उठ रहे विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को दशोली और कपीरी क्षेत्र के कण्डारा, सुनाली, हिंडोली, नौल, चटंग्याला, बांतोली, जेंटी तल्ली और जेंटी…

Read More

पंचायत भवनों में चल रही पाठशाला

कर्णप्रयाग। बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए भले ही विभागीय अधिकारी और मंत्री तमाम दावे कर रहे हो, लेकिन वास्तविकता कुछ और बयां कर रही है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के सात प्राथमिक विद्यालयों का संचालन ग्राम पंचायतों के भवनों पर हो रहा है, लेकिन बीईओ कार्यालय से भेजे जा रहे प्रस्तावों पर शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगरीय क्षेत्र हो चाहे ग्रामीण, बेसिक शिक्षा अव्यवस्थाओं में जकड़ी हुई है। अधिकारी हो चाहे मंत्री दावे तमाम हो रहे हैं, लेकिन बच्चों को एक सुरक्षित…

Read More

122 वाहनों के चालान और नौ सीज

टनकपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने बेलगाम यातायात व्यवस्था पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। दो दिन में 122 वाहनों के चालान और नौ वाहन सीज किए गए हैं। पूर्णागिरि मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही पर्वतीय मार्ग में रात आठ बजे बाद वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि टनकपुर, बनबसा तथा चंपावत राजमार्ग के अलावा पूर्णागिरि मार्ग में पुलिस की अलग…

Read More

एंगलिंग के नाम पर महाशीर का शिकार

लोहाघाट। महाकाली और सरयू नदी के संगम पंचेश्वर में एंगलिंग के नाम पर दुर्लभ प्रजाति की महाशीर मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से एंगुलरों को एंगलिंग के लिए बकायदा अनुज्ञा पत्र जारी किया जाता है, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है कि एंगलिंग के नाम पर मछलियों का शिकार तो नहीं किया जा रहा है। पंथ्यूडी के पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी दत्त पंत ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान खींचा है। उनका कहना है कि एंगुलर न केवल अवैध रूप…

Read More