पिथौरागढ़। सरकारी सस्ता गल्ला संघ ने राशन उठाने के तत्काल बाद सत्यापन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सरकारी सस्ता गल्ला संघ का कहना है कि गोदाम से राशन उठाने के तत्काल बाद कार्डधारक राशन वितरण के लिए दबाव डालते हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी आ रही है। जबकि अब नए नियमों के मुताबिक कोटा उठाने के बाद अधिकारियों से सत्यापन कराना अनिवार्य है। संगठन का कहना है कि राशन उठाने के तत्काल बाद सत्यापन की व्यवस्था की जाए। इसी तरह सरकारी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बोल्डरों से पटा है बिंद्राकोटी से बुंदी मार्ग
डीडीहाट। कैलास-मानसरोवर यात्रा 12 जून से शुरू हो रही है और जिले के धारचूला में यात्रा 13 जून को पहुंच भी जाएगी, लेकिन यात्रा मार्ग के हाल अभी भी ठीक नहीं हो सके हैं। बिंद्राकोटी से बूंदी तक का पैदल मार्ग बोल्डरों से पटा है। यात्रा मार्ग का जायजा लेने गई भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम ने ये खुलासा किया है। आईटीबीपी ने लोक निर्माण विभाग के किसी भी कर्मचारी के नहीं पहुंचने की शिकायत जिला प्रशासन से की है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने…
Read Moreनहीं मिला पूर्व फौजी, रातभर खोजते रहे ग्रामीण
बेरीनाग। जालड़ी गांव से रविवार की सुबह पर्यावरण बटालियन पिथौरागढ़ को रवाना हुए पूर्व फौजी श्याम सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बारिश से रामगंगा उफनाने से खोजबीन के कार्य में बाधा पहुंची है। इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीण राजस्व कर्मियों के साथ रात भर नदी के आसपास खोजबीन के काम में जुटे रहे। अनहोनी की आशंका से लापता व्यक्ति के घर में मातम छाया हुआ है। पर्यावरण बटालियन पिथौरागढ़ में कार्यरत पूर्व फौजी श्याम सिंह (50) रविवार की सुबह अपने गांव जालड़ी से पिथौरागढ़ को रवाना…
Read Moreकार्य व्यवहार में लाए सुधार
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल की मौजूदगी और पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की की अध्यक्षता में हुई अपराध गोष्ठी और सम्मेलन में पुलिस कर्मियों को अपराध पर नियंत्रण के लिए तत्परता से काम करने के आदेश दिए गए। उनकी समस्याओं को भी सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कुछ पुलिस कर्मी बेहतर काम कर रहे हैं, सभी को आत्म चिंतन कर कार्य व्यवहार में सुधार लाना होगा। एसपी के साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध खनन और वन्य तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने के आदेश दिए। एसपी ने…
Read Moreक्लीनिकल स्टेबलिस्मेंट बिल का विरोध
हल्द्वानी। सरकार अगर आयुष डॉक्टरों के लिए भी क्लीनिकल स्टेबलिस्मेंट बिल लागू करना चाहती है तो पहले इंडिया को इंग्लैंड बनाना होगा। वहां इलाज का खर्च जितना भी हो सरकार देती है। लेकिन उत्तराखंड में 80 फीसदी बीपीएल मरीज हैं जिनको एक एमबीबीएस डॉक्टर से इलाज नहीं करवा सकती। सरकार भी उनकी मदद नहीं करती। बल्कि आयुष के डॉक्टर ऐसे मरीजों को सस्ते में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं। ये बात विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश महासचिव डॉ एनके मेहता ने कही। डॉ मेहता नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के…
Read Moreएसटीएफ और पुलिस ने गुलदार की खाल पकड़ी
लालकुआं। गुलदार की खाल लेकर खटीमा जा रहेे दो तस्करों को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने लालकुआं के पास गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से खाल और एक बाइक बरामद की गई है। इस खाल को खटीमा से नेपाल भिजवाया जाना था। वन्यजीव जतुंओं के लगातार शिकार कर खाल के बढते व्यापार की शिकायत पर एसटीएफ ने उत्तराखंड से नेपाल क्षेत्र तक जाल बिछाया। मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक से गुलदार की तीन खालें लेकर खटीमा जा रहे हैं। सूचना के बाद एसटीएफ इंस्पेक्टर…
Read Moreसिंचाई विभाग ने हटाया अधूरा अतिक्रमण
रामनगर। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने मंगलवार को टांडा मल्लू गांव में आधा अधूरा अतिक्रमण हटाया। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के अभाव में अतिक्रमण पूर्णत: ध्वस्त नहीं हो सका। यहां काशीपुर बुआखाल रोड के किनारे टांडा मल्लू गांव में सिंचाई विभाग की गूल है। जिस पर कबाड़ी का काम करने वाले अशक अली ने अतिक्रमण किया है। तीन चरणों में वह दो कमरे पक्के बना चुका है जबकि तीसरे कमरे की छत डालने की तैयारी है। न्यायालय से अशक का मुकदमा निस्तारित हो गया और न्यायालय ने सिंचाई विभाग…
Read Moreताला बताएगा चोर आए
हल्द्वानी। शहर भले बहुत बड़ा नहीं, लेकिन यहां चोर सबसे बड़े हैं। इसीलिए हाथ बांधकर बैठी मित्र पुलिस के सामने एक के बाद एक घर खंगाले जा रहे हैं। लुटते घरों को बचाने का पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं, लेकिन एक ताला चोरों को पकड़वाएगा और घर भी बचाएगा। चोरी के मकसद से घर में घुसे चोर अगर ताले को छुएंगे तो ध्वनि की स्वीकार्य सीमा से करीब दो गुना यानि 110 डेसीबल की तेज आवाज में सायरन बताएगा कि घर लुटने वाला है बचा लो। ‘जापानी एंटी थेफ्ट…
Read Moreगैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए फिर उठी आवाज
देहरादून। उत्तराखंड जनक्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए एकबार फिर से आवाज बुलंद की है। दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहीद स्मारक के समीप धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग है। धरने पर बैठे दल के कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी के मामले में सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार महज आयोग गठित कर पल्ला झाड़ रही है, जो राज्यवासियों के साथ छलावा है। उन्होंने गैरसैंण को…
Read Moreमंच ने भरी हुंकार, सेनानी का दर्जा दे राज्य सरकार
देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के बैनर तले आंदोलनकारियों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी शहीद स्मारक के समीप अनशन जारी रहा। मंगलवार को महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विरोध में नारेबाजी की। आंदोलनकारियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने, पेंशन देने और आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग पर मंच की ओर से आवाज उठाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान देने के बजाय उन्हें हाशिए पर धकेल…
Read More