बरेली के उद्यमी अवैध खनन में फंसे

हरिद्वार। बरेली में रीयल स्टेट और फाइनेंस के कारोबार से जुड़े उद्यमियों के खिलाफ गंगा में अवैध खनन को लेकर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पथरी के एक खनन माफिया की भूमिका भी प्रकाश में आई है। आरोपी माफिया के कांग्रेस के कई नेताओं से गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने 24 मई को अवैध खनन के चलते पथरी थानाध्यक्ष और फेरुपुर चौकी प्रभारी को निलंबित किया था।…

Read More

सात साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार-क्यार्क-बरसूड़ी मोटर मार्ग निर्माण के सात साल बाद भी प्रभावित काश्तकाराें को मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं सड़क निर्माण की वजह से जूनियर हाईस्कूल क्यार्क बरसूड़ी की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजया देवी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र लाल, वीरेंद्र पंवार, महेंद्र पंवार और विजेंद्र पंवार आदि ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सात वर्ष पूर्व बसुकेदार-क्यार्क-बरसूड़ी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के चलते काश्तकाराें की सिंचित भूमि कट गई थी,…

Read More

बष्टी के ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत बष्टी के ग्रामीणों ने निर्माण कर रही कंपनी पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियाें ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर 16 से परियोजना के एडिट-टू का कार्य बंद कराने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य भीरी गीता देवी, प्रधान बष्टी राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य लता देवी, उप प्रधान बष्टी श्यामा देवी, रमेश लाल, महंत परिपूर्णानंद ने बताया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की कंपनी…

Read More

अदेयता प्रमाण पत्र को देने पड़ रहे 200 रुपये

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा (एसबीआई एडीबी) बेरोजगारों से अदेयता प्रमाण पत्र देने के एवज में दो सौ रुपये वसूल रही है, जबकि अन्य बैंक प्रमाण पत्र निशुल्क दे रहे हैं। बैंक ऋण देने से पहले संबंधित व्यक्ति से अन्य बैंकों का अदेयता प्रमाण पत्र मांगते हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित व्यक्ति का अन्य किसी बैंक से ऋण नहीं लिया हुआ है। इसके लिए बैंक ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लेते हैं। जबकि एडीबी अदेयता प्रमाण पत्र के 200 रुपये ले रही है। नरकोटा के…

Read More

बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना आठ दिन से ठप

बागेश्वर। बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना का पंप खराब होने से गत आठ दिन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण 200 रुपये देकर खच्चरों के जरिए पानी भरा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है। जिन घरों में मांगलिक कार्य हो रहे हैं। बौड़ी के उप प्रधान कुंदन सिंह रावत ने बताया कि बौड़ी-धूराफाट पेजयल योजना से आठ दिन से पानी नहीं मिल रहा है। वह 200 रुपये खर्च कर खच्चरों के जरिए ढाई किमी दूर से पानी मंगा रहे हैं। योजना प्रभावित होने…

Read More

जुलूस के बाद दोफाड़ में क्रमिक अशन शुरू

बागेश्वर। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पांच दिन से आंदोलित पुंगर घाटी के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जुलूस के बाद क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को दोहराया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण दोफाड़ में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी के साथ नाघर तक जुलूस निकाला। जुलूस दोबारा आंदोलन स्थल दोफाड़ में पहुंचा। यहां नारेबाजी के साथ क्रमिक अनशन शुरू हुआ। पहले दिन दीवान गिरि और सुंदर सिंह…

Read More

अगिभन तपस्या जारी

कीर्तिनगर। बाबा नंदन गिरी जी महाराज की खड़ी अगिभन तपस्या दूसरे दिन भी जारी रही। विश्व शांति और सुख समृद्धि के लिए ढुंडप्रयाग मंदिर के पास चल रही साधना के दौरान बाबा एक टांग पर खड़े रहकर केवल जल ग्रहण करेंगे। 13 जून को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, चंदभानु तिवाड़ी, दीपक थपलियाल और रघु राणा आदि मौजूद थे।

Read More

मोटे राम का सत्याग्रह’ में अन्याय के खिलाफ संघर्ष

पौड़ी। नवांकुर की पहल पर आयोजित नाट्य समारोह के दूसरे दिन भी अनुकृति रंगमंडल के कलाकार छाए रहे। दूसरे दिन ‘मोटे राम का सत्याग्रह’ नाटक का मंचन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश चंद्र कौशिवा ने किया। डा. ओमेंद्र कुमार के निर्देशन में अनुकृति के कलाकारों ने मुंशी प्रेमचंद की लिखी ‘मोटे राम का सत्याग्रह’ कहानी का नाट्य मंचन किया। नाटक मेें ब्रितानी हुकूमत में अंग्रेजों के अन्याय को दर्शाया गया। अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आम व्यक्ति के संघर्ष की गाथा का खूबसूरती से मंचन किया…

Read More

मांग न मानी तो नहीं होने देंगे काम

श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना से प्रभावित फरासू और सेम के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पर 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर निर्माणाधीन एनएच 58 पर कोई भी कार्य न होने देने की चेतावनी दी। जलविद्युत परियोजना से प्रभावित फरासू और सेम के ग्रामीणों ने जीवीके कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी विगत दो वर्षोें से ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। सुषमा नेगी ने कहा कि कंपनी ने जुलाई 2011 से 2012 तक की चारा…

Read More

संक्रमण दौर में भारत का जनतंत्र: प्रो. बड़थ्वाल

जयहरीखाल। कुमांऊ विवि के पूर्व कुलपति प्रो. सीपी बड़थ्वाल ने कहा कि भारत में जनतंत्र वर्तमान दौर में संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। इसमें भविष्य में बड़े और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रो. बड़थ्वाल यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संसदीय प्रणाली ब्रिटेन से अति प्रभावित है इसलिए इसमें ब्रिटिश प्रणाली की खामियों का होना स्वाभाविक है। यही वजह है कि छह…

Read More