लोहाघाट। राजकीय हाईस्कूल रौंसाल में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत नौवीं कक्षा की सभी 28 बालिकाओं को साइकिल के बदले 2850 रुपये की एफडी वितरित की गई। पीटीए अध्यक्ष पूरन कोठारी की अध्यक्षता और शिक्षक जगन्नाथ के संचालन में हुए समारोह में कमलेड़ी की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने सभी बालिकाओं को एफ डी वितरित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिदत्त भट्ट ने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने के लिए उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में जहां इस धनराशि से छात्राओं…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पदोन्नति की मांग को लेकर धरना शुरू
चिन्यालीसौड़। पदोन्नति की मांग को लेकर जल विद्युत निगम के कार्मिकों ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन शुरू कर दिया। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के अध्यक्ष दीवान राम और सचिव प्रेमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि निगम प्रबंधन ने तीन माह पहले कुशल श्रमिक, आयलर, फायरमैन, पंप सहायक, टीजी-2 लाइन मैन आदि पदों पर साक्षात्कार किया था। लेकिन अब तक कार्मिकों की पदोन्नति सूची जारी नहीं की है। जिससे कार्मिकों में रोष है। पदोन्नति की मांग को लेकर कार्मिकों ने बुधवार से निगम के महाप्रबंधक उत्पादन कार्यालय के समक्ष धरना…
Read Moreयमुनोत्री से लौटते समय दो यात्रियों की मौत
बड़कोट(उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की जानकीचट्टी में पैर फिसलह्वह्य से मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री की हार्टअटैक से मौत हुई है। इस सीजन में यहां अब तक पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। नेपाल से आए तीर्थयात्री दल में शामिल लैडविक(40) पुत्र तुलाराम निवासी बेरी राज्य नेपाल मंगलवार देर शाम यमुनोत्री धाम से लौटते समय जानकीचट्टी के पास पैर फिसलकर गिर पड़ा। साथी यात्री उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते दिनों भी यहां एक…
Read Moreउत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करेगा कर्मचारी महासंघ
उत्तरकाशी। बाढ़ सुरक्षा कार्यों में विलंब का ठीकरा अपने सिर फोड़े जाने के विरोध में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शासन स्तर से बजट आवंटन में देरी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की बैठक में वर्तमान हालात पर चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन के अधिकारी बाढ़ सुरक्षा कार्यों में विलंब का ठीकरा सिंचाई विभाग के सिर फोड़ रहे हैं। स्थलीय निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबन की चेतावनी देकर उत्पीड़ित किया जा रहा है।…
Read Moreपहले निदेशालय स्तर पर खत्म हो संबद्धता
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ ने जिलों से पहले निदेशालय स्तर पर संबद्धता व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने तबादला नीति नीति में पारदर्शिता बरतने को कहा। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने संबद्धता समाप्त करने संबंधी निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पहले निदेशालय स्तर पर इसे अमल में लाने की मांग की। कहा कि स्थानांतरण नीति में भी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। शिक्षकों ने नॉन पीजी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने संबंधी शासन के निर्णय पर हर्ष जताया।…
Read Moreग्रामीणों ने निकाला जुलूस, तहसील में किया प्रदर्शन
चौखुटिया। जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान से आक्रोशित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने चौखुटिया में जुलूस निकाला। बाद में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने देवभूमि जन जागृति समाज सेवा संस्था देहरादून के तत्वावधान में भटकोट से चौखुटिया बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहाड़ों में रोजगार के साधन नहीं होने से लोग कृषि और बागवानी आदि माध्यमों…
Read Moreमुकदमे वापस नहीं हुए तो सौनीवासी छेड़ेंगे आंदोलन
रानीखेत। सौनी में शराब की बिक्री को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद थम नहीं पा रहा है। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए ग्रामीणों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। वक्ताओं ने कहा कि अवैध शराब पकड़वाने के एवज में तहसील प्रशासन ने सौनी के ग्रामीणों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने उल्टा ग्रामीणों पर मुकदमे ठोककर अच्छा इनाम दिया है। सौनी के ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी ललित मोहन करगेती और उसकी पत्नी पुष्पा करगेती अरसे से अवैध शराब के धंधे में लिप्त…
Read More10.34 घन मीटर अवैध रेत जब्त
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार रात जिले की विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील के अंतर्गत अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापे मारे। एसडीएम भनोली सीएस डोभाल ने गुरुड़ाबांज और गुणादित्य में दो ट्रकों को अवैध रूप से रेत ले जाते पकड़ा। ट्रक सीज कर 10.34 घन मीटर रेत जब्त कर लिया गया है। उधर चौखुटिया में ग्वाली-खीड़ा सड़क में 24 घन मीटर पत्थर जब्त किया गया है। जबकि अन्य तहसीलों में अवैध खनन के मामले नहीं पकड़े गए। भनोली के एसडीएमसीएस डोभाल ने मंगलवार…
Read Moreट्रेन से जबरदस्ती उतारने पर भाकियू का हंगामा
हरिद्वार। सामान ले जाने वाले डिब्बे से भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं को उतारने पर रेलवे स्टेशन पर बवाल हो गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गार्ड की धुनाई कर दी और इसे हटाने की मांग को लेकर हेमकुंड एक्सप्रेस के इंजन पर भी चढ़ गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए। इस दौरान मामला शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। गार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान यात्री खासे परेशान रहे।…
Read Moreशराब तस्करों पर बिफरीं महिलाएं
लक्सर। तहसील क्षेत्र की कुड़ी नैतवाल गांव की महिलाओं ने शराब तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन कर शराब की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। प्रशासन को चेताया कि यदि तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगी। लक्सर तहसील क्षेत्र की कई गांवों की महिलाएं शराब विरोधी सफल आंदोलन कर चुकी हैं। कुछ गांवों में देसी शराब के ठेके बंद हुए तो कुछ गांवों में कच्ची शराब बनाने का धंधा…
Read More