श्रीदेव सुमन विवि में तालाबंदी

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन एफिलिएटिंग विवि में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा से क्षुब्ध ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विवि प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने विवि के मुख्य गेट के बाहर तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया । उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर स्थानीय बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर रोजगार देने की मांग उठाई। बुधवार को सौंदकोटी और दिखोल गांव के ग्रामीण श्रीदेव सुमन एफिलिएटिंग विवि बादशाहीथौल पहुंचे। जहां उन्होंने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर…

Read More

पॉलीथिन प्रतिबंध धड़ाम, नहीं लग सकी रोक

कर्णप्रयाग। नगर में पॉलीथिन पर लगाया प्रतिबंध अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि 40 माइक्रोन से कम की प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। बाजारों में कचरे के साथ पॉलीथिन उठाई जा रही है। मोहल्लों और नदी किनारे पॉलीथिन डंप की जा रही है जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पिंडर और अलकनंदा नदी को पॉलीथिन का डंपयार्ड बनाया जा रहा है। नगर पंचायत ने मार्च 2013 में कूड़ा निस्तारण संयत्र लगाया, जिसमें 4 लोगों को नगर में पॉलीथिन एकत्र…

Read More

पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की अनंतिम सूची जारी

नई टिहरी। पंचायती राज ने वर्ष 2001 की जनसंख्या के आधार पर जिले के नौ क्षेत्र पंचायत एवं 45 जिला पंचायत वार्डों की अनंतिम सूची जारी की है। जिला निर्चाचन अधिकारी ने बताया कि सूची के संबंध में 12 से 15 जून तक संबंधित बीडीओ, डीपीआरओ और सीडीओ के कार्यालय में आपत्तियां दर्ज की जा सकती है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितेश कुमार झा ने बताया कि 2001 की जनसंख्या के आधार पर प्रतापनगर क्षेत्र पंचायत में 40 क्षेत्र पंचायत, पांच जिला पंचायत सीट तय की गई है। थौलधार…

Read More

शराब पीने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

देवाल। दूरस्थ गांव सौरीगाड़ में युवक एवं महिला मंगल ने शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गढ़वाल विवि के पूर्व महासचिव दर्शन सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में शराब के बढ़ते चलन एवं इसके प्रभाव पर चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना था कि शराब के चलते पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इससे नई पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर लिखित प्रस्ताव को पारित कर गांव में समस्त सार्वजनिक एवं निजी कार्यों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू…

Read More

केवर और चेपड़ों में बनेंगे वैली ब्रिज

नारायणबगड़। श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले खतरनाक गदेरों में वैली ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। जिनके निर्माण की कमान बीआरओ को सौंपी गई है। श्रीनंदा के मायके के अंतिम पड़ाव भगोती से ससुराल के प्रथम पड़ाव कुलसारी को जाने वाले मार्ग पर केवर गदेरे का पुल जर्जर है। लोग पुल निर्माण की मांग लगातार कर रहे हैं, जिसके लिए ब्लाक को धन भी आवंटित हुआ। लेकिन समय की कमी को देखते हुए यहां पुल निर्माण करने में अधिकारियों ने असमर्थता जताई। समस्या को ग्रामीणों…

Read More

चार एसडीएम का स्टोन क्रशरों पर छापा

बाजपुर। अमर उजाला में 11 जून के अंक में अवैध खनन से जोगीपुरा में बाढ़ का खतरा शीर्षक से प्रकाशित समाचार का असर दिखाई दिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत के निर्देश पर चार उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व अलग-अलग गठित टीमों ने क्षेत्र के स्टोन क्रशरों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान कई स्टोन क्रशरों पर निर्धारित स्टाक में खामिया मिली हैं। टीमों ने अपनी अपनी रिपोर्ट डीएम को पेश की है। छापेमारी की कार्रवाई से कोसी नदी खनन क्षेत्र में खलबली मच गई। दर्जनों वाहन रास्ते में रेत और बजरी डालकर…

Read More

व्यापारी नेता ने किया कोर्ट में सिरेंडर

रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां व्यापारी नेता की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस पर व्यापारी के अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल कर आरोपी के बीमार बताते हुए चिकित्सालय में भर्ती कराने की गुहार लगाई। इस पर जिला जज ने स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करने के आदेश देते हुए जमानत अर्जी की सुनवाई करने के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत की। बीते 17 मई को डीजीएम कार्यालय में देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों…

Read More

लोनिवि कार्यालय परिसर में बनेगा रोडवेज स्टेशन

चंपावत। मुख्यालय के ठीक बीचोंबीच स्थित लोक निर्माण विभाग के डिवीजन कार्यालय परिसर में रोडवेज के बस स्टेशन निर्माण के प्रयास शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने रोडवेज स्टेशन के लिए पूर्व में प्रस्तावित किए गए स्थल का निरीक्षण कर लोनिवि अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने लोनिवि के आवासीय परिसर का भी जायजा लिया, जहां लोनिवि के डिवीजन कार्यालय को शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव है। डीएम ने लोनिवि अधिकारियों से रोडवेज बस स्टेशन के लिए अब तक विभागीय कार्रवाई की प्रगति की जानकारी भी हासिल…

Read More

संघ सबसे बड़ी सामाजिक संस्था: वैद्य

बनबसा। नेपाल में हिंदू स्वयं सेवक संघ प्रशिक्षण में बोलते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संघ प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत और नेपाल एकजुट होकर हिंदु संस्कृति का विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आरएसएस की रीति-नीति के बारे में विस्तार से बताया। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को मुख्य अतिथि डा. वैद्य ने आरएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होेंने संघ द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यों और…

Read More

गर्भवती को लात-घूसों से पीटा, शिशु की मौत

जसपुर। गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटकर गर्भस्थ शिशु को चोट पहुंचाने पर उपचार के दौरान शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष के लोगों ने शिशु का शव कोतवाली में रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बीते मंगलवार 4 जून की शाम को मुहल्ला दिल्ला सिंह निवासी जरीना बेगम पत्नी स्व. शैदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लियाकत उर्फ दारा का घर उसके घर के सामने है। किसी पुराने विवाद के चलते लियाकत उर्फ दारा, उसकी पत्नी, तीन पुत्रियां, पुत्र हसीन, दामाद हसीन…

Read More