हल्द्वानी। नगर निगम की प्रापर्टी पर कारोबार करने वाले व्यापारी अब तहबाजारी शुल्क देने के बजाए सीनाजोरी करने लगे हैं। नगर निगम ने 17 साल बाद तहबाजारी शुल्क तीन रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये किया है। शहर के 60 फीसदी फुटकर व्यापारी तहबाजारी शुल्क नहीं दे रहे हैं। निगम प्रशासन और बोर्ड पर शुल्क कम करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, तहबाजारी मुद्दे पर शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने चुप्पी साधी है। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में दस हजार से ज्यादा फड़, ठेली लगती हैं। जबकि निगम…
Read MoreCategory: Uttarakhand
डोली की आगवानी करने वालों में ज्यादातर अधिकारी
पौड़ी। शिक्षा और पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पौड़ी पहुंची जगदीशिला विश्वनाथ की डोली यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने डोली के दर्शन किए। पौड़ी पहुंचने पर डोली यात्रा की आगवानी करने वालों में ज्यादातर पेयजल और शिक्षा विभाग के अधिकारी नजर आए। बस स्टेशन से जेल गार्डन तक डोली को कंधे पर रखकर जनसमूह के साथ लाया गया। इसमें शिक्षा और पेयजल विभाग के मंडल से लेकर जिला और ब्लाक स्तर के अधिकांश अधिकारी शामिल थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में…
Read More70 लाख बजट मिला पर खर्च करने की अनुमति नहीं
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय को इस वित्तीय वर्ष की पहली किश्त के रूप में करीब 70 लाख का बजट शासन से मिल चुका है, लेकिन जिला प्रबंधन समिति की बैठक अब तक न हो पाने के कारण इस राशि को खर्च नहीं किया जा सकता, इस वजह से अस्पताल के कई कार्य उधारी पर चल रहे हैं। इस वर्ष विभिन्न कार्यों के लिए शासन ने यह बजट जारी किया है। मई माह में बजट मिलने के बावजूद अस्पताल प्रशासन इस राशि को खर्च नहीं कर पा रहा है।…
Read Moreइंजीनियरिंग के छात्रों ने बांटी पुस्तकें
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के ये छात्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन वे दूसरों की मदद कर रहे हैं। इन छात्रों ने बुधवार को केएनयू राजकीय इंटर कालेज के छात्रों के लिए 5,580 रुपये मूल्य की किताबें भेंट कीं। ये पुस्तकें विज्ञान और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की हैं। सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जुगभनू एक नई सोच संगठन बनाकर मदद की पहल की है। इसके जरिए इन छात्रों ने केएनयू जीआईसी के इंटर विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान…
Read Moreदो माह 11 दिन की होती थी मानसरोवर यात्रा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सदियों पहले कैलास मानसरोवर यात्रा का संचालन साल में दो महीना 11 दिन ही होता था। पाल राजाओं के वंशजों के पास मौजूद वर्ष 1938 की यात्रा कारूट चार्ट तो यही बताता है। अस्कोट रियासत के अंतिम राजा टिकेंद्र बहादुर पाल के सुपुत्र कुंवर भानुराज पाल के पास संरक्षित दस्तावेजों में वर्ष 1938 की मानसरोवर यात्रा का रूट चार्ट भी धरोहर के रूप में मौजूद है। वर्ष 1279 से वर्ष 1938 तक 659 साल कैलास मानसरोवर यात्रा का संचालन अस्कोट रियासत से होता था।कैलास मानसरोवर यात्रा कमीशन द्वारा…
Read Moreइस महीने नहीं मिलेगी चीनी
हल्द्वानी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चीनी की कटौती की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को जून महीने में चीनी नहीं मिलेगी। भारत सरकार ने कुमाऊं के उपभोक्ताओं के लिए अभी तक जून चीनी का एलाटमेंट नहीं हो सका है। दूसरे पखवाड़े तक चीनी का एलाटमेंट होता भी है तो महीने के आखिर तक वितरण संभव नहीं है। भारत सरकार ने चीनी मिलों का लेबी कोटा खत्म कर दिया है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए भविष्य में चीनी का संकट गहरा सकता है। सरकार को अब ओपन मार्केट से चीनी खरीदकर…
Read Moreजीआईसी ने पंचाचूली, दिल्ली ने सुरिंग को रौंदा
मुनस्यारी। जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बुधवार को अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी ने पंचाचूली व्बायज को पांच के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।सीनियर वर्ग में जेएसएस दिल्ली ने यंग स्टार सुरिंग को पांच शून्य से रौंद डाला। अंडर 14 में जीआईसी की ओर से त्रिलोक पछाई ने पहला गोल किया। इसके बाद जीआईसी के लवराज पछाई और कैलाश राम ने दो-दो गोल कर पंचाचूली की टीम के हौसले पस्त कर दिए। पंचाचूली की ओर से प्रवीण कोरंगा ने दूसरे हाफ में एकमात्र गोल किया। मुख्य अतिथि एनटीपीसी…
Read Moreसौलदू में पानी की त्राहि-त्राहि मची
गंगोलीहाट। टिम्टा के सौलदू तोक में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। इलाके के लोग तीन किलोमीटर दूर से पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं। गांव के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर 85 लाख रुपये की लागत की योजना का काम पूरा कराने और टैंकर से पानी बंटवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य से मिले मनोज कुमार टम्टा, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, सुंदर राम, उमेद सिंह, जोगा राम, राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें बताया कि 70 के दशक में 20 किमी दूर भूलीगांव…
Read Moreगरीब को नहीं पूछती उत्तराखंड पुलिस: हाईकोर्ट
नैनीताल। खुद को मित्र कहने वाली उत्तराखंड पुलिस हमेशा अपनी कार्यसंस्कृति से विवादों में रही है। जनता के बीच पुलिस की अच्छी-बुरी छवि से हर कोई वाकिफ है, पर अब राज्य की शीर्ष अदालत ने भी पुलिस को गरीबों का हितैषी नहीं माना है। बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान हल्द्वानी के सीओ तथा दरोगा के साथ ही तीन कांस्टेबलों की मौजूदगी में हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि पुलिस के पास कोई गरीब एफआईआर लिखाने आता है तो उसकी सुनी नहीं जाती और उसे वापस घर भेज…
Read Moreवेतन भुगतान की मांग को जूलस-प्रदर्शन
नई टिहरी। कोटेश्वर बांध परियोजना में टीएचडीसी के अधीनस्थ काम का रही कंपनियों के कर्मचारियों ने फरवरी माह से वेतन न मिलने पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन न मिलने पर 14 वे जून से विद्युत उत्पादन ठप कर देंगे। टीएचडीसी के अधीन बांध का काम कर रही पीसीएल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी, मजदूर और ठेकेदारों को फरवरी माह से भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे गुस्साए कर्मियों-मजदूरों ने टीएचडीसी के खिलाफ कोटेश्वर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फरवरी से कई बार आंदोलन…
Read More